न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एडवेंचर के लिए बेस्ट प्लेस हैं ऋषिकेश, इन 10 स्पोर्ट्स का ले सकते हैं यहां मजा

देश में सैकड़ों जगह हैं जो पर्यटन के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इन जगहों में से कुछ ही ऐसी हैं जहां आप एडवेंचर स्पोर्ट्स के रोमांच का आनंद उठा सकते हैं। इन्हीं जगहों में से एक हैं ऋषिकेश जिसे भारत की एडवेंचर केपिटल भी कहा जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Jul 2022 10:47:53

एडवेंचर के लिए बेस्ट प्लेस हैं ऋषिकेश, इन 10 स्पोर्ट्स का ले सकते हैं यहां मजा

देश में सैकड़ों जगह हैं जो पर्यटन के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इन जगहों में से कुछ ही ऐसी हैं जहां आप एडवेंचर स्पोर्ट्स के रोमांच का आनंद उठा सकते हैं। इन्हीं जगहों में से एक हैं ऋषिकेश जिसे भारत की एडवेंचर केपिटल भी कहा जाता है। पूरे साल ऋषिकेश में सैलानियों का जमावड़ा लगा रहता हैं जहां दूर-दूर से लोग इन एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा लेने पहुंचते हैं। अगर आप भी ऋषिकेश जाने का प्लान बना रहे हैं और एडवेंचर के शौक़ीन हैं तो यह जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ऋषिकेश के उन दिलचस्प एडवेंचर गतिविधियों के बारे में बताने वाले हैं। तो आइये जानते हैं...

rishikesh camping,rishikesh rafting,rishikesh adventure trip package,paragliding in rishikesh,things to do in rishikesh,rishikesh adventure bungee jumping,paragliding in rishikesh price,rishikesh adventure sports booking,skydiving in rishikesh price

रिवर राफ्टिंग

ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग या व्हाइट वाटर राफ्टिंग भारत में बेहद मशहूर है। जब भी हम दोस्तों के साथ रिवर राफ्टिंग का प्लान बनाते हैं, तो सबसे पहला ख्याल ऋषिकेश का ही आता है। इस साहसिक खेल को ऋषिकेश के कई स्थलों पर आजमाया जा सकता है और यह काफी किफायती भी है। यहां अलग-अलग दूरी की राफ्टिंग कराई जाती है। सबसे लंबी दूरी की राफ्टिंग की बात करें तो यह कौडियाला से लेकर लक्ष्मण झूला तक कुल 36 किलोमीटर की होती है।

rishikesh camping,rishikesh rafting,rishikesh adventure trip package,paragliding in rishikesh,things to do in rishikesh,rishikesh adventure bungee jumping,paragliding in rishikesh price,rishikesh adventure sports booking,skydiving in rishikesh price

कयाकिंग

यह भी एक वॉटर स्पोर्ट है, जिसमें एक व्यक्ति को कश्ती या छोटी नाव के द्वारा नदी के निचले हिस्से में सैर करने का मौका मिलता है। हालांकि, अगर आपने पहले कभी इस खेल को नहीं खेला है तो इसकी शुरूआत करने से पहले प्रशिक्षण जरूर करें।

rishikesh camping,rishikesh rafting,rishikesh adventure trip package,paragliding in rishikesh,things to do in rishikesh,rishikesh adventure bungee jumping,paragliding in rishikesh price,rishikesh adventure sports booking,skydiving in rishikesh price

फ्लाइंग फॉक्स

फ्लाइंग फॉक्स एडवेंचर के शौकिनों के मध्य काफी प्रसिद्ध है। ऋषिकेश में ऐसी कई घाटियां मौजूद हैं जहां आप अपने जीवन के सबसे बेस्ट 'फ्लाइंग फॉक्स स्पोर्ट' का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। बता दें कि यह स्पोर्ट आमतौर पर एक समय में दो या तीन व्यक्तियों के द्वारा किया जाता है, जिसमें घाटी के एक छोर से दूसरे छोर तक एक मजबूत तार के सहारे पहुंचना होता है। इस स्पोर्ट्स को करने से पहले बंधे तार की मजबूती का जायजा अवश्य लें। अगर आप नए हैं तो एक्सपर्ट्स की देखरेख में इस स्पोर्ट्स को करें।

rishikesh camping,rishikesh rafting,rishikesh adventure trip package,paragliding in rishikesh,things to do in rishikesh,rishikesh adventure bungee jumping,paragliding in rishikesh price,rishikesh adventure sports booking,skydiving in rishikesh price

कैम्पिंग

ऋषिकेश में कैम्पिंग करने का एक और मजेदार ऑप्शन है। नदी के किनारे कैम्पिंग करने का मजा ही अलग है, ऐसी गतिविधियां दोस्तों के साथ एक यादगार पलों को जोड़ देती हैं। कैम्पिंग ज्यादा गंगा के किनारे की जाती है, जहां से आप एक से एक हरी भरी जगहों को देख सकते हैं। कैम्पिंग करने के दौरान रात को भी नजारा बेहद मंत्रमुग्ध कर देने वाला हो जाता है। दोस्तों के साथ घूमने के बाद कैम्पिंग करना बिल्कुल भी न भूलें।

rishikesh camping,rishikesh rafting,rishikesh adventure trip package,paragliding in rishikesh,things to do in rishikesh,rishikesh adventure bungee jumping,paragliding in rishikesh price,rishikesh adventure sports booking,skydiving in rishikesh price

पैराग्लाइडिंग

जिन लोगों को प्राकृतिक वादियों से प्यार है उनके लिए ऋषिकेश पैराग्लाइडिंग किसी जन्नत से कम नहीं। इतना ही नहीं पैराग्लाइडिंग के दौरान टेक ऑफ से लेकर लैंडिग तक के लिए ये जगह बेहद ही शानदार है। यहां पैराग्लाइडिंग करने का सबसे अच्छा समय जून से सितंबर के बीच का है।

rishikesh camping,rishikesh rafting,rishikesh adventure trip package,paragliding in rishikesh,things to do in rishikesh,rishikesh adventure bungee jumping,paragliding in rishikesh price,rishikesh adventure sports booking,skydiving in rishikesh price

बंजी जम्पिंग

कुछ लोगों को पानी में सफर करने का शौक होता तो कुछ को हवा से बातें करने का। अगर आप भी दूसरी वाली लिस्ट में हैं तो ऋषिकेश में बंजी जंपिंग आपके लिए है। यहां आकर आप बंजी जंपिंग का आनंद भी ले सकते हैं। जमीन से 80 मीटर ऊपर पहाड़ पर जाना और फिर वहां से छलांग लगाना, सोचकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सबसे पुराने बंजी जंपिंग स्पॉट में से एक, मोहन चट्टी ऋषिकेश में स्थित है। यहां की छलांग एक निश्चित प्लेटफॉर्म से और जमीनी स्तर से करीब 83 मीटर ऊपर है। यह ऋषिकेश में सबसे एक्स्ट्रीम खेलों में से एक है, जिसका अनुभव आपको जरूर लेना चाहिए। ऋषिकेश में उसी स्थान पर रिवर्स बंजी जंपिंग भी कर सकते हैं। 18-60 वर्ष के आयु वर्ग के इस खेल का मजा ले सकते हैं।

rishikesh camping,rishikesh rafting,rishikesh adventure trip package,paragliding in rishikesh,things to do in rishikesh,rishikesh adventure bungee jumping,paragliding in rishikesh price,rishikesh adventure sports booking,skydiving in rishikesh price

एयर सफारी

उत्तराखंड स्थित ऋषिकेश पैराग्लिडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग जैसे एयर सफारी तीनों के लिए जाना जाता है। जिसकी सबसे बड़ी वजह यहां मौजूद गगनचुंबी पहाड़ियां। एयर सफारी का बेस्ट अनुभव लेने के लिए यहां देश-विदेश से आने वाले सैलानियां का तांता लगा रहता है। यहां से की जाने वाली एयर सफारी न सिर्फ रोमांचक है बल्कि प्राकृतिक खूबसूरती का लुफ्त उठाने का सबसे अच्छा ऑप्शन है। ऊपर से गंगा नदी के तेज बहाव को देखना किसी को भी एक पल के लिए स्तब्ध कर सकता है। अगर आप चाहें तो ऐडवेंचर को अपने टूअर पैकेज में जगह दे सकते हैं।

rishikesh camping,rishikesh rafting,rishikesh adventure trip package,paragliding in rishikesh,things to do in rishikesh,rishikesh adventure bungee jumping,paragliding in rishikesh price,rishikesh adventure sports booking,skydiving in rishikesh price

ट्रेकिंग

अगर आपको हवा और पानी दोनों की बजाय पहाड़ों से अधिक प्यार है। आप कुछ नया देखना चाहते हैं या कुछ नया खोजना चाहते हैं तो ऋषिकेश में ट्रेकिंग आपके लिए है। यहां पर ट्रेकिंग से मतलब हिमालय के पहाड़ों में खो जाना है। यहां की हरियाली, झरने और ताजा हवा आपको एक अलग ही अनुभव देगी।

rishikesh camping,rishikesh rafting,rishikesh adventure trip package,paragliding in rishikesh,things to do in rishikesh,rishikesh adventure bungee jumping,paragliding in rishikesh price,rishikesh adventure sports booking,skydiving in rishikesh price

माउंटेन बाइकिंग

आपने टीवी के माध्यम से विश्व की दुर्गम पहाड़ियों में साहसिक एडवेंचर के शौकिनों को 'माउटेन बाइकिंग' करते जरूर देखा होगा। अगर आप इस तरह के रोमांचक अनुभव को लेने की सोच रहे हैं तो उत्तराखंड आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। बता दें कि इस स्पोर्ट्स के अंतर्गत पहाड़ी रास्तों में बाइकिंग करनी होती है, जिसमें अत्यधिक ताकत व सहनशीलता का आवश्यकता होती है। अगर आप चाहें तो सर्दियों के इस मौसम में माउंटेन बाइकिंग के लिए उत्तराखंड स्थित ऋषिकेश का प्लान कर सकते हैं।

rishikesh camping,rishikesh rafting,rishikesh adventure trip package,paragliding in rishikesh,things to do in rishikesh,rishikesh adventure bungee jumping,paragliding in rishikesh price,rishikesh adventure sports booking,skydiving in rishikesh price

रॉक क्लाइंबिंग

एयर सफारी और बंजी जंपिंग से भी खतरनाक रॉक क्लाइंबिंग उत्तराखंड की ऋषिकेश बेल्ट का सबसे साहसिक ऐडवेंचर है। यहां खड़ी मजबूत सख्त पहाड़ी रॉक क्लाइंबर्स को दूर से ही आकर्षित करती हैं। बता दें कि इस साहसिक काम के लिए अत्यधिक ताकत व सहनशीलता की जरूरत पड़ती है। अगर आप इस खतरनाक सफर पर निकलना चाहते हैं तो अच्छी तरह स्टडी व प्रैक्टिस अवश्य कर लें। अच्छा होगा की आप अनुभवी रॉक क्लाइंबर्स के मार्गदर्शन में इस ऐडवेंचर को पूरा करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?