न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वर्ण मंदिर ही नहीं, पंजाब के इन 6 हिन्दू मंदिरों की भी है अपनी एक आस्था

हम जब भी पंजाब का नाम सुनते हैं, हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम आता है अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर यानी गोल्डन टेंपल की। गोल्डन टेंपल भले ही एक गुरूद्वारा है, लेकिन यहां पर दुनिया भर से अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोग पूरी श्रद्धा व आस्था लेकर आते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Dec 2023 9:59:57

स्वर्ण मंदिर ही नहीं, पंजाब के इन 6 हिन्दू मंदिरों की भी है अपनी एक आस्था

हम जब भी पंजाब का नाम सुनते हैं, हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम आता है अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर यानी गोल्डन टेंपल की। गोल्डन टेंपल भले ही एक गुरूद्वारा है, लेकिन यहां पर दुनिया भर से अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोग पूरी श्रद्धा व आस्था लेकर आते हैं। आम लोगों से लेकर कई बड़ी हस्तियां यहां पर मत्था टेक चुकी हैं। ऐसे में पंजाब का गोल्डन टेंपल पूरे विश्व में लोगों की आस्था का एक केन्द्र है। लेकिन अगर आप यह सोचती हैं कि पंजाब में केवल गोल्डन टेंपल ही काफी मशहूर है तो आप गलत हैं। पपंजाब मंदिर बेहतरीन वास्तुकला, आध्यात्मिकता और धर्म, और शांति का उदाहरण हैं। इन मंदिरों में लोगा न केवल धर्म में विश्वास के कारण भगवान की पूजा करते हैं, बल्कि यहां पर उन्हें एकांत और शांति भी मिलती है। तो चलिए जानते है पंजाब में स्थित कुछ मंदिरों के बारे में...

temples in punjab,famous punjab temples,punjab religious sites,holy places in punjab,punjab temple guide,sacred temples in punjab,explore punjab temples,punjab spiritual destinations,pilgrimage sites in punjab,punjab temple tourism,पंजाब मंदिर सूची,पंजाब के प्रसिद्ध मंदिर,पंजाब धार्मिक स्थल,पंजाब में पवित्र स्थान,पंजाब मंदिर गाइड,पंजाब के पवित्र मंदिर,पंजाब के मंदिरों का खोज,पंजाब आध्यात्मिक स्थल,पंजाब के तीर्थ स्थल,पंजाब मंदिर पर्यटन

मुक्तेश्वर महादेव मंदिर

पंजाब के प्रमुख मन्दिरों में से एक मुक्तेश्वर महादेव मंदिर शाहपुर कांदी डैम रोड पर स्थित पठानकोट शहर के निकट स्थित है, जिसे मुकेसरन मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। पहाड़ी के शिखर पर स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में सफ़ेद संगमरमर से बनी शिवलिंग है जिसके ऊपर ताम्बे की योनि बनी हुई है। मंदिर के प्रमुख प्रांगण में भगवान गणेश, भगवान ब्र्ह्मा, भगवान विष्णु, भगवान हनुमान और देवी पार्वती की प्रतिमाएं स्थापित है। मंदिर के आसपास कुछ गुफायों को भी देखा जा सकता है। पौराणिक कथायों की माने तो यह गुफाएं महाभारत काल की है, जहां पांडवों ने अज्ञात वास के समय कुछ समय यहां व्यतीत किया था। बैशाखी के मौके पर इस मंदिर के पास हर साल मेला आयोजित किया जाता है, जिसे मुकेर्सन मेला भी कहा जाता है, इसके अलावा इस मंदिर में शिवरात्रि और नवरात्र के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने पहुंचते हैं। इस प्राचीन मंदिर तक पहुँचने के लिए श्रद्धालु पठानकोट जंक्शन की ट्रेन ले सकते हैं, और स्टेशन से आसानी से ऑटो के जरिये यहां पहुंच सकते हैं।

temples in punjab,famous punjab temples,punjab religious sites,holy places in punjab,punjab temple guide,sacred temples in punjab,explore punjab temples,punjab spiritual destinations,pilgrimage sites in punjab,punjab temple tourism,पंजाब मंदिर सूची,पंजाब के प्रसिद्ध मंदिर,पंजाब धार्मिक स्थल,पंजाब में पवित्र स्थान,पंजाब मंदिर गाइड,पंजाब के पवित्र मंदिर,पंजाब के मंदिरों का खोज,पंजाब आध्यात्मिक स्थल,पंजाब के तीर्थ स्थल,पंजाब मंदिर पर्यटन

दुर्गियाना मंदिर

अमृतसर के लोहगढ़ गेट के पास स्थित माता दुर्गा का दुर्गियाना मंदिर को आप अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का हिन्दू संस्करण भी कह सकते हैं, जो सिक्ख धर्म का धार्मिक स्थल है। मंदिर को लक्ष्मी नारायण मंदिर, दुर्गा तीर्थ और शीतला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। वास्तव में सबसे पहले मंदिर का निर्माण 16 वीं शताब्दी में ही हो गया था जिसे फिर से सन् 1921 में हरसाई मल कपूर द्वारा स्वर्ण मंदिर की वास्तुशैली की तर्ज़ पर निर्मित किया गया और इसका उद्घाटन देश के भूतपूर्व महान समाज सुधारक व राजनेता पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा किया गया। दुर्गियाना मंदिर अमृतसर रेलवे स्टेशन से कुछ ही गज की दूरी पर है और अमृतसर बस स्टैंड से लगभग 1.5 किलोमीटर की दूरी पर। संगमरमर से बने इस मंदिर तक पहुँचने के लिए एक पुल बनाया गया है। मंदिर में काँगड़ा शैली की चित्रकला और शीशे का अद्भुत कार्य मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। यह मंदिर एक पवित्र झील के मध्य में बना हुआ है और मंदिर की वास्तुशैली हूबहू स्वर्ण मंदिर से मिलती जुलती है।

temples in punjab,famous punjab temples,punjab religious sites,holy places in punjab,punjab temple guide,sacred temples in punjab,explore punjab temples,punjab spiritual destinations,pilgrimage sites in punjab,punjab temple tourism,पंजाब मंदिर सूची,पंजाब के प्रसिद्ध मंदिर,पंजाब धार्मिक स्थल,पंजाब में पवित्र स्थान,पंजाब मंदिर गाइड,पंजाब के पवित्र मंदिर,पंजाब के मंदिरों का खोज,पंजाब आध्यात्मिक स्थल,पंजाब के तीर्थ स्थल,पंजाब मंदिर पर्यटन

माता मनसा देवी मंदिर

चंडीगढ़ के बाहर पंचकुला जिले में माता मनसा देवी का मंदिर स्थित है। मंदिर शिवालिक रेंज की तलहटी में फैला हुआ है और देवी मनसा देवी को समर्पित है, जो शक्ति का दूसरा रूप है। इस मंदिर को उत्तरी भारत के प्रमुख शक्ति मंदिरों में से एक के रूप में जाना जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस मंदिर में जाने से सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। नवरात्रि के दिनों में इस मंदिर का एक अद्भुत ही नजारा देखने को मिलता है।

temples in punjab,famous punjab temples,punjab religious sites,holy places in punjab,punjab temple guide,sacred temples in punjab,explore punjab temples,punjab spiritual destinations,pilgrimage sites in punjab,punjab temple tourism,पंजाब मंदिर सूची,पंजाब के प्रसिद्ध मंदिर,पंजाब धार्मिक स्थल,पंजाब में पवित्र स्थान,पंजाब मंदिर गाइड,पंजाब के पवित्र मंदिर,पंजाब के मंदिरों का खोज,पंजाब आध्यात्मिक स्थल,पंजाब के तीर्थ स्थल,पंजाब मंदिर पर्यटन

श्री काली देवी मंदिर

श्री काली देवी मंदिर पटियाला जिले के दुर्लभ वनस्पति वाले सुंदर उद्यान के सामने स्थित है। श्री काली देवी मंदिर की नींव पटियाला के राजा भूपिंदर सिंह ने रखी थी। श्री काली देवी का मंदिर बस-स्टैंड और रेलवे स्टेशन से महज एक किमी की दूरी पर स्थित है, पर्यटक मंदिर तक रिक्शा या फिर ऑटो से आसानी से पहुंच सकते हैं। बताया जाता है कि, 200 साल पुराने इस मंदिर में वी काली की मूर्ति स्थापित करने के लिए खास कोलकाता से मंगाई गयी थी। नवरात्री के दौरान मंदिर के आसपास मेला आयोजित किया जाता है। इस मंदिर में देवी कलि को शराब, बकरे और मुर्गे की बली दी जाती है। इस मंदिर में भक्तों के लिए लंगर भी आयोजित किया जाता है।

temples in punjab,famous punjab temples,punjab religious sites,holy places in punjab,punjab temple guide,sacred temples in punjab,explore punjab temples,punjab spiritual destinations,pilgrimage sites in punjab,punjab temple tourism,पंजाब मंदिर सूची,पंजाब के प्रसिद्ध मंदिर,पंजाब धार्मिक स्थल,पंजाब में पवित्र स्थान,पंजाब मंदिर गाइड,पंजाब के पवित्र मंदिर,पंजाब के मंदिरों का खोज,पंजाब आध्यात्मिक स्थल,पंजाब के तीर्थ स्थल,पंजाब मंदिर पर्यटन

बाबा कन्हैया गिर मंदिर

पंजाब के होशियारपुर जिले में मुकेरियन में स्थित यह प्राचीन मंदिर इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा जाने-माने स्थानों में से एक है। यदि आप इस पुराने मंदिर की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आप होशियारपुर से ट्रेन या बस को पकड़ कर यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर में अधिकतर श्री कन्हैया गिर जी महाराज के अनुयायियों ही दर्शन करने पहुंचते हैं।

temples in punjab,famous punjab temples,punjab religious sites,holy places in punjab,punjab temple guide,sacred temples in punjab,explore punjab temples,punjab spiritual destinations,pilgrimage sites in punjab,punjab temple tourism,पंजाब मंदिर सूची,पंजाब के प्रसिद्ध मंदिर,पंजाब धार्मिक स्थल,पंजाब में पवित्र स्थान,पंजाब मंदिर गाइड,पंजाब के पवित्र मंदिर,पंजाब के मंदिरों का खोज,पंजाब आध्यात्मिक स्थल,पंजाब के तीर्थ स्थल,पंजाब मंदिर पर्यटन

जुल्फा माता मंदिर

पंजाब के रूपनगर, नांगल शहर में स्थित जूल्फा माता मंदिर एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है। यह मंदिर 51 शक्ति पीठों में से एक है। माना जाता है कि, जब देवी सती दक्ष के यज्ञ कुंड में कूद गयी थी, तब भगवान शिव मौत का तांडव करने लगे थे, वह देवी सती का शरीर लेकर जा रहे थे, तब देवी सती के बाल इसी जगह गिरे थे, इसीलिए इसे जुल्फा देवी मंदिर कहा जाता है। जुल्फा देवी मंदिर पहुँचने के लिए पर्यटक रूपनगर की ट्रेन या बस ले सकते हैं। मंदिर के प्रमुख द्वार पर बायीं ओर भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित है, मंदिर की प्रमुख देवी श्री शक्ति हैं। मंदिर में एक पीपल का वृक्ष भी है, जहां भक्त मोली बांध कर भगवान से अपनी इच्छाएं पूरी करने की मन्नत मांगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान

20 अक्टूबर को 5 घंटे बंद रहेगा तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मंदिर की परंपरा के लिए रोकी जाएंगी उड़ानें

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव, हर विधानसभा सीट का हिसाब जुटा रही सपा

75 साल के बुजुर्ग को 30 साल की लड़की से हुआ प्यार, सगाई का वीडियो देख लोग रह गए दंग!

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप