न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत की ये 9 जगहें हॉट एयर बैलून राइड के लिए है परफेक्ट, देखने को मिलते हैं खूबसुरत नजारे

आज हम आपके लिए देश की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो हॉट एयर बैलून राइड के लिए है परफेक्ट हैं। इन जगहों पर रोमांच के साथ खूबसुरत नजारे भी देखने को मिलते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Oct 2021 5:23:54

भारत की ये 9 जगहें हॉट एयर बैलून राइड के लिए है परफेक्ट, देखने को मिलते हैं खूबसुरत नजारे

घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं बस अंतर होता है तो जगह के चुनाव का। सभी अपने इंटरेस्ट के अनुसार जगह का चुनाव करते हैं। ऐसे में कई लोग होते हैं जो घूमने के लिए ऐसी जगहों को चुनते हैं जहां रोमांचक गतिविधियां की जा सकें। कई लोग घूमने के दौरान हॉट एयर बैलून राइड का मजा लेना भी पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए देश की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो हॉट एयर बैलून राइड के लिए है परफेक्ट हैं। इन जगहों पर रोमांच के साथ खूबसुरत नजारे भी देखने को मिलते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

travel tips,travel places,indian places,hot air balloon ride

दार्जिलिंग

नॉर्थ-ईस्ट की वादियों में घूमने के साथ-साथ हॉट एयर बैलून राइड का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो दार्जिलिंग से कोई बेहतरीन जगह नहीं है। बौद्ध मठों और हिमालय की आकर्षित चोटियों को इस राइड में आकाश से देख सकते हैं।

travel tips,travel places,indian places,hot air balloon ride

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश का आगरा शहर हॉट एयर बैलून राइड के लिए बेहद ही लोकप्रिय जगहों में से एक है। इस राइड का मज़ा लेते हुए आप ताजमहल और इसके आसपास की खूबसूरत जगहों को देख सकते हैं। आगरा में इस राइड की ऊंचाई लगभग 5 हज़ार फीट होती है और इसकी लगभग 1-2 हज़ार प्रति व्यक्ति है। समय की बात करें तो राइड का समय लगभग 30 मिनट का होता है।

travel tips,travel places,indian places,hot air balloon ride

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में हॉट एयर बैलून राइड के लिए मनाली सबसे अच्छे स्थानों से एक है। अविश्वसनीय और अद्भुत नजारों से अगर आपको रूबरू होना है, तो बैलून राइड के लिए भारत में इसे बेहतरीन कोई जगह नहीं हो सकती है। मनाली की वादियों में बैलून राइड करने की कीमत लगभग 1-2 हज़ार रुपये प्रति व्यक्ति है और समय लगभग 1 घंटे का होता है।

travel tips,travel places,indian places,hot air balloon ride

दिल्ली एनसीआर

दिल्ली एनसीआर में भी आप हॉट एयर बैलून राइड का मज़ा उठा सकते हैं। दिल्‍ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद शहर के नजदीक दमदमा लेक में इस रोमांचक राइड का लुफ्त उठा सकते हैं। दमदमा लेक में आप बोटिंग का भी लुफ्त उठा सकते हैं। लगभग 60 मिनट के इस राइड की कीमत लगभग 4-5 हज़ार रुपए की होती है।

travel tips,travel places,indian places,hot air balloon ride

महाराष्ट्र

अगर आप महाराष्ट्र की आसपास किसी जगह हॉट एयर बैलून राइड का मज़ा परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ लेना चाहते हैं, तो लोनावाला जा सकते हैं। यहां बैलून की सवारी लगभग 60 मिनट तक की होती है और कीमत लगभग 4-5 हज़ार रुपये। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस राइड की ऊंचाई लगभग 4 हज़ार फीट की होती है।

travel tips,travel places,indian places,hot air balloon ride

कर्नाटक

अगर आप दक्षिण भारत में घूमने के साथ-साथ हॉट एयर बैलून राइड का भी मज़ा लेना चाहते हैं तो फिर आप कर्नाटक के हम्पी शहर में पहुंच जाइए, क्योंकि, हम्पी में स्मारकों और गुफा स्थलों को हजारों मीटर ऊपर से देखना का इससे बेहतर तरीका नहीं मिलेगा। बैलून राइड यहां के सभी उम्र के लोग के बीच बेहद ही लोकप्रिय है। यह लगभग 60 मिनट का होता है और कीमत 5-6 हज़ार रुपए है।

travel tips,travel places,indian places,hot air balloon ride

गोवा

समुद्र तट के किनारे हॉट एयर बैलून राइड का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं, तो फिर आप गोवा जा सकते हैं। समुद्र के ऊपर से सभी शानदार नजारों के साथ-साथ समुद्र की असीम सीमाओं को आकाश से देख सकते हैं। यहां अक्टूबर से मार्च के बीच का समय बैलून राइड के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है।

travel tips,travel places,indian places,hot air balloon ride

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल हॉट एयर बैलून राइड करने के लिए एक बेस्ट जगह है। झीलों के शहर के नाम से प्रसिद्ध भोपाल में हॉट एयर बैलून राइड पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है और यह जीत स्टेडियम से होती है। भोपाल में इस राइड्स की कीमत लगभग 2-3 हज़ार के बीच में होती है और लगभग 2 घंटे का होता है। यहां आप परिवार ,दोस्तों और पार्टनर के साथ मस्ती कर सकते हैं।

travel tips,travel places,indian places,hot air balloon ride

राजस्थान

पिंक सिटी के नाम से फेमस और राजस्थान की राजधानी जयपुर हॉट एयर बैलून राइड की सवारी के लिए देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। इस राइड में ऐतिहासिक महल, फोर्ट और झीलों की सुंदर झलक देखकर मन तृप्त हो सकता है। जयपुर में लगभग 4 हज़ार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई कराई जाती है। इस राइड की कीमत लगभग 4-5 हज़ार रुपए के बीच में होती है और समय लगभग 60 मिनट का होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!