न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर रहें हैं दोस्तों के साथ ट्रेकिंग पर जाने की प्लानिंग, इन बातों का ध्यान रख ट्रिप को बनाए मजेदार

ऐसे में जरूरी है कि आप उन सारी खास बातों का ख्याल रखें जिनसे ट्रेकिंग के सफ़र को आसान बनाया जा सकें। आज इस कड़ी में हम आपको ट्रेकिंग पर जाने से पहले की जाने वाली ज़रूरी प्लानिंग के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 31 Dec 2022 10:34:46

कर रहें हैं दोस्तों के साथ ट्रेकिंग पर जाने की प्लानिंग, इन बातों का ध्यान रख ट्रिप को बनाए मजेदार

घूमने जाना सभी पसंद करते हैं और इसके लिए वे अलग-अलग जगहों का चुनाव करते हैं। ऐसे में कई लोग अपने दोस्तों के साथ ट्रेकिंग पर जाने की प्लानिंग करते हैं। ट्रेकिंग में वादियों, पहाड़ों, झरनों, नदियों और जंगलों को पार करते हुए लंबा रास्ता तय कर सकते हैं। टेढ़ी-मेढ़ी पहाड़ियों से होते हुए दोस्तों के साथ ट्रेकिंग का अनुभव लेना बेहद यादगार होता हैं। लेकिन अगर आप बिना प्लानिंग के ट्रैकिंग पर निकलते हैं, तो कई बार आपको मुसीबत झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप उन सारी खास बातों का ख्याल रखें जिनसे ट्रेकिंग के सफ़र को आसान बनाया जा सकें। आज इस कड़ी में हम आपको ट्रेकिंग पर जाने से पहले की जाने वाली ज़रूरी प्लानिंग के बारे में बताने जा रहे हैं।

planning to go trekking with friends keep these things in mind to make the trip fun,holiday,travel,tourism

बैग में सामान हल्का रखें

ट्रैकिंग पर जाने वाले शुरूआती लोगों के लिए सबसे पहले जो जरूरी चीज आती है, वो है लाइट पैकिंग की। अपने बैग में आप अनावश्यक वस्तुओं का भार न डालें। केवल कपड़े, खाना, दवाइयाँ आदि जैसी ज़रूरतों का सामान पैक करें। खड़ी चढ़ाई में कभी भी भरी बैग नहीं ले जाना चाहिए, इससे आप आगे बढ़ने की बजाए पीछे की तरफ गिरते हैं।

पानी है आपका हमसफर

पहाड़ों पर चढ़ने और उतरने के दौरान कई तरह की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। एक बार चढ़ाई शुरू कर दी तो उसे पूरा करने का ही कुछ और होता है। चढ़ाई के दौरान बॉडी को बैलेंस्ड रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए आपके पास पानी के लगभग 4 से 5 स्टॉक होने चाहिए। पानी बॉडी को डिहाइड्रेशन से बचा कर रखता है। हर 20 मिनट के बाद पानी की कुछ मात्रा लेते रहें ताकि शरीर में पानी का बैलेंस में बना रहे। ध्यान रखें एकसाथ ढेर सारा पानी न पीएं।

planning to go trekking with friends keep these things in mind to make the trip fun,holiday,travel,tourism

कपड़ों पर दें ध्यान

ट्रैकिंग के दौरान आपको कपड़ों पर भी पर्याप्त ध्यान देना चाहिए। कोशिश करें कि इस दौरान आप हल्के रंग के कपड़ों को पहनें, जो सूरज की किरणों को रिफलेक्ट कर सकते हैं। साथ ही, आप ऐसे कपड़े भी पहन सकती हैं, जिसमें ज़िपर वेंट्स हों, ताकि आपका शरीर ठंडक को महसूस कर सके। हालांकि, आपको कपड़ों के साथ-साथ हैट व सनस्क्रीन जैसी चीजों का भी इस्तेमाल करना चाहिए।

वाटर-रेसिस्टेंट ट्रेकिंग शूज पहनें

सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक अपने लिए वाटर-रेसिस्टेंट ट्रेकिंग शूज जरूर खरीदें। क्योंकि ट्रेक के दौरान कई जगहों पर फिसलन हो सकती है और यदि आप ट्रेक के दौरान फिसलना नहीं चाहते हैं और अपने पैरों को गीला होने से बचाए रखना चाहते हैं तो वॉटर प्रूफ जूते खरीद लें। इसके अलावा पहाड़ों पर चढ़ते समय अच्छी पकड़ बनाए रखने में अच्छे ट्रेकिंग जूते आपकी मदद करेंगे और जब आप झरने और नदी नालों को पार करेंगे तो आपके पैर गीले होने से बचेंगे।

planning to go trekking with friends keep these things in mind to make the trip fun,holiday,travel,tourism

अपने साथ पोर्टेबल चार्जर रखें

पहाड़ों में ट्रेकिंग करते समय आपको चार्जिंग सॉकेट नहीं मिलेंगे। इसलिए, अपने साथ पोर्टेबल चार्जर रखना हमेशा अच्छा होता है। यदि आपको ऊपर जाकर कोई ऐसी जगह नहीं मिलती है, जहां आप अपना फोन चार्ज कर सकें, तो हमारी सलाह है कि आप अपनी बैटरी बचाने के लिए अपने परिवार को सूचित करने के बाद फोन बंद कर दें।

नाश्ता करना न भूलें

दिन की शुरुआत नाश्ते से करना सेहत के लिए बुहत अच्छा होता है। ऐसी बातें आपने कई बार सुनी और पढ़ी होंगी। ट्रेकिंग के समय भी नाश्ता आपके लिए हेल्पफुल होगा क्योंकि बॉडी में एनर्जी बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। यह आपको ट्रेकिंग के दौरान लगने वाली भूख से बचाएगा। नाश्ते में ज्यादा चाय या कॉफी का सेवन न करें। इससे आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

planning to go trekking with friends keep these things in mind to make the trip fun,holiday,travel,tourism

जरूर करें रिसर्च

ट्रैकिंग करते समय खुद को पूरी तरह से तैयार करना बेहद आवश्यक होता है। इसके लिए, सबसे जरूरी होता है कि आप ना केवल अपने डेस्टिनेशन, बल्कि रूट को लेकर भी पूरी तरह रिसर्च करें। आप यह भी जानने का प्रयास करें कि ट्रैकिंग के दौरान आप किन जगहों पर रूककर थोड़ी देर आराम कर सकती हैं। साथ ही, आपका ट्रैक रेल कितना बड़ा है और उसे पूरा करने में आपको कितना समय लगेगा? जब आप सभी जरूरी जानकारी को पहले से इकट्ठा कर लेंगी तो समर में ट्रैकिंग करना काफी आसान हो जाएगा।

अकेले ट्रैकिंग न करें

जो लोग ट्रैकिंग के लिए नए-नए हैं उन्हें सलाह है कि आप अकेले ट्रैकिंग न करें, हमेशा ग्रुप के साथ ही रहें। नई और सूनसान जगह पर ट्रैक करना खतरनाक हो सकता है। यदि आप एक लोकप्रिय ट्रेक पर जा रहे हैं जहाँ रास्ते में बहुत सारे लोग हैं, तो निश्चित रूप से आप अकेले जा सकते हैं, लेकिन अगर यह इतना लोकप्रिय ट्रेक नहीं है और रास्ते में बहुत सारे लोग नहीं होंगे, तो आप एक गाइड के साथ ट्रैक करें या अपने दोस्तों को अपने साथ ले जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर