Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में घूमने का बना रहे हैं मन, ये 7 खुबसूरत जगहें देगी मंत्रमुग्ध कर देने वाला नजारा

घूमने के बाद भी आपका मन इन जगहों पर बार-बार आने को मजबूर करेगा। गर्मियों में तो ये जगह खूबसूरत लगती ही हैं, लेकिन ठंड में इनका नजारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला हो जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Oct 2021 9:28:58

सर्दियों में घूमने का बना रहे हैं मन, ये 7 खुबसूरत जगहें देगी मंत्रमुग्ध कर देने वाला नजारा

सर्दियों का मौसम आ चुका हैं जिसे घूमने के लिहाज से बेहतरीन माना जाता हैं। सर्दियों के इस मौसम में ज्यादातर लोग कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं। नवंबर एक ऐसा महीना होता है। जब भारत में ना ज्यादा गर्मी होती है और ना ही ज्यादा ठंड पड़ती है। इस दौरान दोस्तों या फैमिली के साथ घूमने जाया जा सकता हैं। सर्दियों के इन महीनों में आपका कहीं घूमने का प्लान है तो हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में घूमने की जगह कौन-कौन सी है जहां पर ना सिर्फ आप ज्यादा से ज्यादा एन्जॉय कर सकते हैं। बल्कि घूमने के बाद भी आपका मन इन जगहों पर बार-बार आने को मजबूर करेगा। गर्मियों में तो ये जगह खूबसूरत लगती ही हैं, लेकिन ठंड में इनका नजारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला हो जाता है। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।
travel places,indian travel places,winter places औली

भारत की स्कीइंग राजधानी औली निश्चित रूप से भारत में सर्दियों में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। नंदा देवी, नीलकंठ और माना पर्वत की शानदार चोटियां औली में देखने के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। औली में आप पूरे साल में कभी भी हरी-भरी घाटियां देख सकते हैं, लेकिन सर्दियों में इस जगह का नजारा कुछ अलग ही होता है। दोस्तों के साथ या परिवार वालों के साथ यहां आप स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, ट्रेकिंग और चेयर कार राइड का पूरा मजा ले सकते हैं। travel places,indian travel places,winter places नैनीताल

सर्दियों में घुमने की जगह नैनीताल। नैनीताल भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। नैनीताल को भारत के लेक सिटी के रूप में भी जाना जाता है। कहा जाता है कि एक समय में नैनीताल जिले में 60 से अधिक झीलें थीं। चारों ओर की सुंदरता बिखरी पड़ी है। सैर-सपाटे के लिए दर्जनों जगहें हैं, जहां पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरा यह स्थान झीलों से घिरा हुआ है। नैनीताल हिमालय की कुमाऊँ पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है। आप सर्दियों में नैनीताल में बर्फ़बारी का मज़ा भी ले सकते हो, नैनीताल का तापमान ठण्ड के मौसम में 2° C तक रहता है। travel places,indian travel places,winter places गंगटोक

सर्दियों में घुमने की जगह गंगटोक। सिक्किम की राजधानी गंगटोक बहुत ही मनमोहक शहर है। यह शहर समुद्र तल से 1800 मीटर दुरी की ऊंचाई पर स्थित है। पहाड़ियों की ढलान पर दोनों ओर आकर्षक इमारतें दिखाई देती हैं। गंगटोक से आप दुनिया के दुसरे सबसे ऊचा पर्वत कंचनजंघा का नज़ारा भी देखने को मिलेगा। शहर में पारंपरिक रीति-रिवाजों और आधुनिक जीवनशैली का अनूठा मेल देखने को मिलता है। यह एक सुंदर शहर है जहाँ ज़रूरत की हर आधुनिक चीज़ आसानी से उपलब्ध है। सर्दियों में, गंगटोक का तापमान लगभग 1-2° डिग्री सेल्सियस तक होता है। travel places,indian travel places,winter places दार्जिलिंग

सर्दियों में घुमने की जगह दार्जीलिंग। दार्जिलिंग, जिसे क्वीन ऑफ हिल्स भी कहा जाता है, दार्जिलिंग भारत के शीर्ष पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल है। यहां साल भर पर्यटक आते रहते हैं। इस खूबसूरत जगह पर घूमने के लिए कई जगहें हैं, दार्जिलिंग समुद्र तल से 2134 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है दार्जीलिंग अपने चाय बागानों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है कहते है की यहा के चाय की बात ही कुछ और है यदि आप दार्जीलिंग जाते है तो दार्जीलिंग के चाय का जरुर आनंद ले। दार्जिलिंग में सर्दी के मौसम में अधिकतम तापमान -1° C के आसपास चला जाता है। यहा आप सर्दी के मौसम में बर्फ़बारी का मज़ा भी उठा सकते हो। travel places,indian travel places,winter places शिमला

सर्दियों में घुमने की जगह शिमला। शिमला हिमाचल प्रदेश में स्थित है। दोस्तों, परिवार और हनीमून ट्रिप के साथ घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। शिमला उत्तर भारत का एक प्रमुख पर्यटन और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। शिमला की सुंदरता पहाड़ और नदी है। आप अपने साथी के साथ ट्रैकिंग पर जा सकते हैं और शिमला के नज़ारों का आनंद ले सकते हैं और आप शिमला माल रोड भी जा सकते हैं। शिमला समुद्र तलसे 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, शिमला के पास सबसे अच्छी जगहों में से एक कुफरी है यहां सर्दियों के मौसम में बर्फबारी होती है। यह शहर अपने प्राकृतिक वातावरण के कारण हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। सर्दियों में, शिमला का तापमान लगभग -1° डिग्री सेल्सियस से निचे भी चला जाता है। travel places,indian travel places,winter places जयपुर

सर्दियों में घुमने की जगह जयपुर। जयपुर को ‘पिंक सिटी’ के नाम से जाना जाता है। शानदार सुंदरता, अद्भुत वास्तुकला और जीवंत इतिहास का एक शहर, जयपुर, जो शानदार महल, रोमांचक सवारियां प्रदान करता है, साथ ही शानदार जातीय भोजन और बहुत कुछ। जयपुर और भारत की संस्कृति को देखने के लिए कई पर्यटक जयपुर में आते हैं। सर्दियों के मौसम में जयपुर थोडा कम ठण्ड होता है हिल स्टेशन के मुकाबले, यदि आपको सर्दियों में कम ठण्ड वाले जगह जाना है तो आप जयपुर जा सकते हो। सर्दियों में जयपुर का तापमान 20° से 25° C के बिच में रहता है। travel places,indian travel places,winter places मनाली

सर्दियों में घुमने की जगह मनाली। मनाली हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का एक हिस्सा है जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 250 किमी की दूरी पर स्थित है। यह स्थान पर्यटकों की पहली पसंद है और यह एक ऐसा हिल स्टेशन है जहाँ पर्यटक सबसे अधिक आते हैं। समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, मनाली व्यास नदी के तट पर स्थित है। सर्दियों में मनाली का तापमान 0° C से नीचे पहुँच जाता है। मनाली में आप लंबी पैदल यात्रा, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रेकिंग, कयाकिंग आदि के अलावा सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। यह जगह हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में प्रसिद्ध है। सर्दी के मौसम में मनाली का तापमान -1° डिग्री सेल्सियस से -5° डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका