न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : संजय दत्त ने बाबा बागेश्वर के साथ फोटो शेयर कर लिखा..., ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

संजय दत्त को बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में शुमार किया जाता है। उन्हें यहां 4 दशक से भी ज्यादा हो चुका है। ‘संजू बाबा’ ने हर तरह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Jan 2025 1:39:58

2 News : संजय दत्त ने बाबा बागेश्वर के साथ फोटो शेयर कर लिखा..., ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

संजय दत्त को बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में शुमार किया जाता है। उन्हें यहां 4 दशक से भी ज्यादा हो चुका है। ‘संजू बाबा’ ने हर तरह की फिल्म में खुद को साबित किया है। फैंस आज भी उनकी एक्टिंग के मुरीद हैं। संजय की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। संजय अक्सर अपने दिवंगत माता-पिता नरगिस और सुनील दत्त को याद कर भावुक हो जाते हैं। ये दोनों ही दिग्गज कलाकार थे। बहरहाल संजय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जो सबका ध्यान खींच रही है।

इसमें संजय और बाबा बागेश्वर हैं। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है। संजय को बाबा ने सम्मानित किया। दोनों ही काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। संजय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “श्री धीरेंद्र शास्त्री जी बागेश्वर धाम का मेरे घर आना और हम सभी को आशीर्वाद देना एक सम्मान की तरह है। गुरुजी और मैं परिवार की तरह, भाई की तरह हैं। जय भोले नाथ। बता दें संजय पिछले दिनों बाबा की पदयात्रा में भी शामिल हुए थे, जिसके बाद उनकी खूब चर्चा हो रही थी।

तब भी संजय ने बाबा को लेकर काफी आत्मीयता दिखाई थी। तब संजय ने कहा था कि गुरुजी मेरे छोटे भाई हैं। बाबा मुझे जहां जिस काम के लिए बुलाएंगे मैं हाजिर रहूंगा। फैंस को संजय का आध्यात्मिक रूप काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट कर संजय पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। संजय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे जल्द ही 'बागी 4', 'हाउसफुल 5' और 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे। ‘बागी 4’ में उनकी भूमिका खलनायक की होगी।

कंगना रनौत ने शेयर किया ‘इमरजेंसी’ फिल्म का नया पोस्टर

अभिनेत्री व लोकसभा सांसद कंगना रनौत अक्सर सुर्खियों में रहतीं हैं। कंगना पिछले काफी समय से अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। विवाद के चलते फिल्म को आगे खिसका दिया गया था। यह पिछले साल 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। जब उस दौरान फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था उसमें एक ऐसा सीन था, जिसकी वजह से यह फिल्म विवादों से घिर गई थी।

सिख समुदाय के लोगों ने फिल्म को बैन करने की मांग की थी। कुछ समय पहले कुछ सीन्स को कट करते हुए सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दिखाई, जिसकी जानकारी कंगना ने दी थी। अब कंगना ने आज शनिवार (4 जनवरी) को फिल्म को लेकर एक खास अपडेट शेयर की।

कंगना ने ‘इमरजेंसी’ का नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि अब इस फिल्म का ट्रेलर 6 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में कंगना के साथ अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, सतीश कौशिक जैसे दिग्गज भी हैं। फिल्म की डायरेक्टर और प्रोड्यूसर कंगना ही है। कंगना इसमें दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ