न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिडनी टेस्ट: भारतीय टेस्ट इतिहास में जायसवाल ने बनाया नया कीर्तिमान, पारी के पहले ओवर में लगाए 4 चौके

पहली गेंद डॉट खेलने के बाद जायसवाल ने दूसरी गेंद पर चौके से अपना खाता खोला और फिर तीसरी और चौथी गेंद पर भी चौका जड़ दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Jan 2025 1:46:21

सिडनी टेस्ट: भारतीय टेस्ट इतिहास में जायसवाल ने बनाया नया कीर्तिमान, पारी के पहले ओवर में लगाए 4 चौके

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के आखिरी और 5वें टेस्ट में दोनों ही टीमों की पहली पारी 2 दिनों के भीतर समाप्त हो गई। पहले दिन जहां टीम इंडिया 185 रनों पर ढेर हो गई तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम टी ब्रेक से ठीक पहले 181 रनों पर सिमट गई। इस तरह टीम इंडिया पहली पारी के आधार पर चार रन की बढ़त हासिल करने में सफल रही।
हालांकि टीम इंडिया को दूसरे दिन पहले सेशन के बाद उस समय बड़ा झटका लगा जब भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह लंच के बाद सिर्फ एक ओवर फेंकने के बाद मैदान से बाहर चले गए। वह करीब आधा घंटा मैदान के बाहर रहे और फिर वह स्कैन के लिए गाड़ी में बैठकर स्टेडियम के बाहर जाते नजर आए। बुमराह के बाहर होने के बाद विराट कोहली ने कप्तानी का जिम्मा संभाला और ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर समेटने में अहम भूमिका अदा की। सिराज और कृष्णा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।

ऑस्ट्रेलिया को 181 रनों पर समेटने के बाद यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी दूसरी पारी का आगाज करने मैदान में उतरी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क पहला ओवर फेंकने आए जिसमें यशस्वी जायसवाल ने चौकों की झड़ी लगा दी। पहली गेंद डॉट खेलने के बाद जायसवाल ने दूसरी गेंद पर चौके से अपना खाता खोला और फिर तीसरी और चौथी गेंद पर भी चौका जड़ दिया। 5वीं गेंद पर कोई रन नहीं आया लेकिन जायसवाल चौके से ओवर का समापन करने में कामयाब रहे। इस तरह जायसवाल ने पारी के पहले ही ओवर में 4 चौकों की मदद से 16 रन बटोरने के साथ ही इतिहास रच दिया।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ चौथी बार ऐसा हुआ जब एक पारी के पहले ही ओवर में किसी बल्लेबाज ने 16 रन बनाने का बड़ा कारनामा किया। यही नहीं, भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला। इससे पहले माइकल स्लेटर, क्रिस गेल और ओशादा फर्नांडो ने टेस्ट में एक पारी के पहले ओवर में 16 रन बनाने का कमाल किया था।

टेस्ट में पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

16 रन - यशस्वी जायसवाल बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2025

16 रन - ओशादा फर्नांडो बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2022

16 रन - क्रिस गेल बनाम न्यूजीलैंड, एंटीगुआ, 2012

16 रन - माइकल स्लेटर बनाम इंग्लैंड, ब्रिमिंघम, 2001

टेस्ट में पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

16 रन - यशस्वी जायसवाल बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2025

13 रन - रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर, 2023

13 रन - वीरेंद्र सहवाग बनाम पाकिस्तान, कोलकाता, 2005

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री