न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन्हें श्रीदेवी पसंद लेकिन उनकी बेटी जान्हवी नहीं, अब इस स्टार कपल के रिश्ते में दिखी बड़ी दरार

फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा अपनी फिल्मों के साथ बेबाक बयानों के कारण चर्चाओं में रहते हैं। वे किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Jan 2025 2:19:49

2 News : इन्हें श्रीदेवी पसंद लेकिन उनकी बेटी जान्हवी नहीं, अब इस स्टार कपल के रिश्ते में दिखी बड़ी दरार

फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा अपनी फिल्मों के साथ बेबाक बयानों के कारण चर्चाओं में रहते हैं। वे किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी बात कहते हैं, चाहे वो किसी को भली लगे या बुरी। ‘रामू’ दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के बहुत बड़े फैन रहे हैं। वे कई दफा श्रीदेवी की जमकर तारीफ कर चुके हैं। अब उन्होंने श्रीदेवी की बड़ी बेटी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो फैंस को अच्छा नहीं लग रहा। रामगोपाल ने हाल ही में अपने चैनल पर एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे अभी तक जान्हवी में श्रीदेवी नहीं दिखती हैं।

जब उनसे जान्हवी के साथ कोलैबोरेट करने की संभावना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ-साफ कहा कि मुझे मां पसंद थीं, ठीक है बेटी नहीं। ईमानदारी से कहूं तो, मेरे पूरे करिअर में, बहुत सारे एक्टर और बड़े सितारे रहे हैं जिनके साथ मैंने कोई कनेक्शन डवलेप नहीं किया है। तो हां, जान्हवी के साथ फिल्म करने का मेरा कोई इरादा नहीं है। पिछले दिनों रामू ने श्रीदेवी की प्रशंसा में कहा था कि चाहे वह ‘पदहरेला वायासु’ हो या ‘वसंत कोकिला’ मूवी, उन्होंने कई रेंज की परफॉर्मेंस दी हैं।

वास्तव में उनकी एक्टिंग को देख मैं भूल गया था कि मैं एक फिल्म निर्माता हूं और उन्हें एक दर्शक के रूप में देखना शुरू कर दिया। यही रेंज है। उल्लेखनीय है कि जान्हवी की पिछली फिल्म ‘देवरा’ थी, जिसमें उनके हीरो साउथ इंडियन स्टार जूनियर एनटीआर थे। जान्हवी की अपकमिंग फिल्मों में ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘परम सुंदरी’ शामिल हैं। दूसरी ओर, रामू एक नए प्रोजेक्ट के साथ वापसी की तैयारी कर रहे हैं। उनके इस प्रोजेक्ट में ‘सत्या’ फेम मनोज बाजपेयी भी अहम किरदार में दिखेंगे।

ram gopal varma,filmmaker ramgopal varma,ramu,sridevi,janhvi kapoor,ramgopal sridevi,devara,dhanashree verma,yuzvendra chahal,dhanashree chahal,chahal dhanashree divorce

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी खतरे में, सोशल मीडिया अकाउंट से मिले संकेत

फेमस कोरियोग्राफर ‘झलक दिखला जा 11’ फेम धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की शादीशुदा जिंदगी इन दिनों लाइमलाइट में है। हाल ही में चहल ने कुछ ऐसा किया जिससे फैंस उनकी शादी को लेकर चिंता में पड़ गए। चहल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक हैरान करने वाला कदम उठाया है। उन्होंने अपनी पत्नी धनश्री वर्मा को अनफॉलो कर दिया और साथ ही उनके साथ अपनी सभी पुरानी तस्वीरें भी हटा दी।

इसके तुरंत बाद धनश्री ने भी चहल को अनफॉलो कर दिया। हालांकि धनश्री ने दोनों की पुरानी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर बरकरार रखी। सोशल मीडिया यूजर्स दोनों की इन एक्टिविटी को देख तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। उन्हें रिश्ते में दरार पड़ने का डर सता रहा है, जो वे किसी हाल में नहीं चाहते। फैंस इस जोड़ी से बेइंतेहा प्यार करते हैं। बता दें धनश्री और चहल की लव स्टोरी लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई थी। चहल ने धनश्री के डांस वीडियो देखे थे।

चहल ने उनसे डांस सीखने की इच्छा जताई। इसके बाद उनकी नजदीकियां बढ़ीं। साल 2020 में दोनों ने शादी कर ली। साल 2023 में भी उनके तलाक की अफवाहें थीं। तब धनश्री ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम के पीछे से ‘चहल’ सरनेम हटा दिया था। दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का सर्बियाई पत्नी नताशा स्टैनकोविक से तलाक हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ