न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब रुपाली गांगुली भी कहेंगी ‘अनुपमा’ को अलविदा, सिंगर अभिजीत ने रणबीर कपूर पर साधा निशाना

'अनुपमा' सीरियल जब से शुरू हुआ है, तब से ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। इस शो को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। टीआरपी लिस्ट में भी ये...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Jan 2025 12:55:12

2 News : अब रुपाली गांगुली भी कहेंगी ‘अनुपमा’ को अलविदा, सिंगर अभिजीत ने रणबीर कपूर पर साधा निशाना

'अनुपमा' सीरियल जब से शुरू हुआ है, तब से ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। इस शो को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। टीआरपी लिस्ट में भी ये अधिकतर समय नं.1 पोजिशन पर रहा है। हालांकि पिछले साल से ये शो विवादों में आ गया है। एक के बाद कई लीड कैरेक्टर किसी न किसी कारण से इस शो को छोड़ चुके हैं या उनकी छुट्टी कर दी गई है। कुछ महीने पहले 'अनुपमा' में जनरेशन लीप आया था। इसके बाद से शो की लोकप्रियता पर भी असर पड़ा। डायरेक्टर राजन शाही का ये शो टॉप पोजिशन से चौथे नंबर पर लुढ़क गया।

अब एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इसके अनुसार शो की जान एक्ट्रेल रुपाली गांगुली भी अलविदा कहने वाली हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 'अनुपमा' से जुड़े सूत्रों ने टेली टॉक इंडिया को रुपाली के शो से बाहर होने की जानकारी दी है। उसने बताया कि रुपाली अगले 3 महीनों में ‘अनुपमा’ को छोड़ देंगी। मेकर्स 'अनुपमा' में 15 साल के जनरेशन लीप के बाद शिवम खजूरिया और अद्रिजा रॉय जैसे नए मुख्य किरदारों को लेकर आए और उनकी बतौर लीड पहचान कराई।

एक बार जैसे ही निर्माता प्रेम और राही के बीच एक मजबूत लव एंगल ढूंढ निकालेंगे और इसे पूरी तरह से फ्रेम कर देंगे, उसके बाद अनुपमा (रुपाली) शो से बाहर हो जाएंगी। इस वक्त मेकर्स का पूरा फोकस केवल लव ट्रायएंगल प्रेम, राही और माही पर है। इसी वजह से शो में रुपाली के सीन तक को कम कर दिया गया है। हालांकि अभी तक रुपाली के बाहर होने की खबर पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

rupali ganguly,actress rupali ganguly,anupamaa,anupamaa serial,rajan shahi,rupali anupamaa,abhijeet bhattacharya,singer abhijeet,ranbir kapoor,abhijeet ranbir,ram mandir

अभिजीत ने कहा, जब राम मंदिर का उद्घाटन हुआ तो एक ऐसे व्यक्ति को आमंत्रित...

गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने कई लोकप्रिय गानों को आवाज दी है। खास तौर से 90 के दशक में अभिजीत की गायकी का जादू चला। उनके खाते में शाहरुख और सलमान खान के कई सुपरहिट गाने हैं। अभिजीत पिछले कुछ सालों से अपने गानों के बजाय बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। अब उन्होंने रणबीर कपूर पर बयान दिया है। उन्होंने रणबीर के पिछले साल राम मंदिर उद्घाटन पर जाने के विषय में नाराजगी जताई है।

रणबीर के फैंस अभिजीत के खिलाफ आ गए हैं और उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं। अभिजीत ने बॉलीवुड ठिकाना को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब राम मंदिर का उद्घाटन हुआ, तो एक ऐसे व्यक्ति को आमंत्रित किया गया जो गोमांस खाता है, और आप गौ माता की पूजा कर रहे हैं। वहां जितने लोग गए, उनमें से कोई भी सच्चा राष्ट्रवादी नहीं था। चाहे कोई बड़ा सिंगर हो या भजन गाने वाला, कई लोग पाकिस्तान के साथ मिलकर शो करते हैं। आतंकवादी हमले जैसे ऊरी अटैक होते हैं, लेकिन ये लोग कभी पाकिस्तान की निंदा नहीं करते।

उल्लेखनीय है कि अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रणबीर, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, आलिया भट्ट और आयुष्मान खुराना सहित कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। उल्लेखनीय है कि रणबीर ने साल 2011 में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान गोमांस खाने के बारे में एक टिप्पणी की थी जो 2022 में फिर से सामने आई और विवाद और विरोध का कारण बनी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ