न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ढूंढ रहे हैं बच्चों को दिल्ली में घुमाने की जगहें, इन 7 लोकेशन पर मिलेगा उन्हें मनोरंजन

देश की राजधानी दिल्ली अपने इतिहास, कला, इमारतों के लिए प्रसिद्द हैं जिनसे रूबरू होने के लिए लोग यहां पहुंचते हैं। यहां आप अकेले, दोस्तों या परिवार के संग घूमने आ सकते हैं। लेकिन बच्चों के साथ दिल्ली आते हैं तो लोगों को दिक्कत आती हैं कि बच्चों को कहां घुमाया जाए

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Aug 2022 10:34:26

ढूंढ रहे हैं बच्चों को दिल्ली में घुमाने की जगहें, इन 7 लोकेशन पर मिलेगा उन्हें मनोरंजन

देश की राजधानी दिल्ली अपने इतिहास, कला, इमारतों के लिए प्रसिद्द हैं जिनसे रूबरू होने के लिए लोग यहां पहुंचते हैं। यहां आप अकेले, दोस्तों या परिवार के संग घूमने आ सकते हैं। लेकिन बच्चों के साथ दिल्ली आते हैं तो लोगों को दिक्कत आती हैं कि बच्चों को कहां घुमाया जाए क्योंकि किले, मकबरे आदि स्थान बच्चों की समझ से परे होते हैं। बच्चों को ऐसी जगह चाहिए होती है जहां वे मनोरंजन के साथ अपनी पसंद की चीज देख सकें। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली की कुछ बेहतरीन जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां आप बच्चों को घुमाने लेकर जा सकते हैं। इन लोकेशन पर बच्चों को मनोरंजन के साथ ही ज्ञान भी मिलेगा। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

delhi,delhi travel,places for kids to visit in delhi

राष्ट्रीय बाल भवन

दिल्ली की ये वो जगह है जहां हर साल दिल्ली स्कूल के लाखों बच्चे शिक्षक के साथ घूमने के लिए आते हैं। साल 1956 में स्थापित इस भवन का उद्देश्य छोटे बच्चों की रचनात्मक क्षमता को वृद्धि करना है। भवन परिसर में बच्चों के लिए राइड्स को एन्जॉय करने के साथ कई खेल का भी आयोजन होता है। दिल्ली का यह राष्ट्रीय बाल भवन वर्तमान समय में छोटे बच्चों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यह राष्ट्रीय बाल भवन दिल्ली में अपने बच्चों के साथ घूमने जाने का एक अच्छी जगह साबित हो सकता है।

delhi,delhi travel,places for kids to visit in delhi

नेशनल रेल म्यूजियम

बच्चों को टॉय ट्रेन बहुत पसंद होती हैं। ऐसे में उन्हें चाणक्यपुरी स्थित नेशनल रेल म्यूजियम जरूर घुमाना चाहिए। 10 एकड़ में फैला हुआ ये म्यूजियम बच्चों को खूब पसंद आएगा और बच्चों के साथ आप भी यहां ट्रेन की सवारी का मजा ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे। काम की बात करें तो यहां रेल के कई मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं, जिनके बारे में जानना दिलचस्प होगा। यहां पर जाने के उपरांत आप पुराने जमाने के अलग-अलग मॉडल वाली कई ट्रेनें एवं बोगी को देख और सवारी भी कर सकते हैं।

delhi,delhi travel,places for kids to visit in delhi

शंकर अंतर्राष्ट्रीय डॉल म्यूजियम

दिल्ली में स्थित शंकर अंतरराष्ट्रीय डॉल म्यूजियम बच्चों के साथ-साथ पर्यटकों को भी काफी ज्यादा पसंद आता है। 5000 वर्ग फीट में फैला यह शंकर अंतरराष्ट्रीय डॉल म्यूजियम दिल्ली का एक ऐसा डॉल म्यूजियम है, जहां पर दुनिया के अलग-अलग देशों से एकत्रित की गई डॉल को संग्रहित किया गया है। दिल्ली के इस डॉल म्यूजियम में विश्व के तकरीबन 100 से भी ज्यादा देशों से एकत्रित की गई डॉल को संग्रहित कर के रखा गया है।

delhi,delhi travel,places for kids to visit in delhi

ओखला पक्षी अभयारण्य

अगर आपके बच्चे पशु-पक्षियों को कुछ अधिक ही पसंद करते हैं, तो दिल्ली के ओखला में मौजूद ओखला पक्षी अभयारण्य घूमने के लिए बेस्ट स्थल है। यहां लगभग 300 से अधिक पक्षियों की प्रजातियों का बसेरा है, जिन्हें बच्चे देखकर ख़ुशी से झूल उठेंगे। यहां पर जाने के उपरांत आप अलग-अलग पक्षियों को निहार सकते हैं। यह जगह बड़ों के साथ बच्चों को भी काफी ज्यादा पसंद आता है। यहां पर अक्सर लोग फैमिली के साथ पिकनिक वगैरह मनाने भी जाया करते हैं।

delhi,delhi travel,places for kids to visit in delhi

वेस्ट टू वंडर पार्क

सराय काले खां इलाके में गंगा विहार स्थित सेवन वंडर्स पार्क में बच्चों को खूब मजा आएगा। यहां आप विश्व के सातों अजूबों के मॉडल देख सकते हैं, जिनमें ताजमहल, एफिल टॉवर, मिस्र का पिरामिड, पीसा की झुकी मीनार आदि शामिल हैं। ख़ास बात ये है कि इन्हें कचरे से बनाया गया है। यह पार्क बच्चों के साथ ही बड़ों के लिये भी घूमने की अच्छी जगह है। यह दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास राजीव गांधी स्मृति वन में स्थित है। यह वॉकर्स और जॉगर्स के लिये भी एक पसंदीदा जगह है। हर तरह से ‘नेचर फ़्रैंडली’ इस पार्क में रौशनी के लिये भी पवन और सौर ऊर्जा का उपयोग होता है।

delhi,delhi travel,places for kids to visit in delhi

एडवेंचर आइलैंड

दिल्ली में बच्चों के साथ एडवेंचर गेम्स का मज़ा लेना है तो एडवेंचर आइलैंड एक बेस्ट जगह है। ये जगह दिल्ली के साथ-साथ पुरे भारत में एक प्रसिद्ध जगह है। करीब हर छोटे बच्चे को यहां आकर जो मस्ती और मजा आता है, कि यह उसकी सबसे पसंदीदा जगह बन सकती है। एडवेंचर आईलैंड दो हिस्सों में बांटा है। जिसमें एक तरफ एम्यूज़मेंट पार्क है और दूसरी ओर एक कृत्रिम यानी आर्टीफ़िशियल झील। ये दोनों भाग एक पुल के ज़रिये जुड़े हुये हैं। पार्क में जहां आप तरह-तरह के एडवेंचरस गेम्स का आनंद ले सकते हैं वहीं झील में नौकायन यानी बोटिंग का लुत्फ़ भी उठा सकते हैं।

delhi,delhi travel,places for kids to visit in delhi

नेशनल जूलॉजिकल पार्क

दिल्ली में पुराना किले के पास मौजूद नेशनल जूलॉजिकल पार्क बच्चों के साथ घूमें जाने वाली सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। इस पार्क में मौजूद एशियाई शेर, रॉयल बंगाल टाइगर, भौंह सींग वाले हिरण, दलदली हिरण आदि जानवर को देखकर बच्चे यक़ीनन खुश हो जायंगे। यहां पर जाने के उपरांत आप अपने बच्चे के लिए कई सुविधाओं को देख सकते हैं। खेलने कूदने से लेकर बैटरी चलात वाहन का सवारी खाने पीने की सही व्यवस्था यहां पर देखने को मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान