न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पहली एनिवर्सरी पर अरबाज-शूरा ने एक-दूसरे पर लुटाया प्यार, बिपाशा के क्रिसमस सेलिब्रेशन में छाई देवी

एक्टर व फिल्ममेकर अरबाज खान और शूरा खान की शादी का आज मंगलवार (24 दिसंबर) को एक साल पूरा हो गया। दोनों ने इस मौके पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Dec 2024 7:22:24

2 News : पहली एनिवर्सरी पर अरबाज-शूरा ने एक-दूसरे पर लुटाया प्यार, बिपाशा के क्रिसमस सेलिब्रेशन में छाई देवी

एक्टर व फिल्ममेकर अरबाज खान और शूरा खान की शादी का आज मंगलवार (24 दिसंबर) को एक साल पूरा हो गया। दोनों ने इस मौके पर एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर की है। अरबाज ने शूरा के साथ कुछ फोटो शेयर करते हुए एक प्यार भरा नोट लिखा है। अरबाज ने इंस्टग्राम पर दो तस्वीरें साझा की है। पहली फोटो में दोनों ब्लैक आउटफिट में हैं। अरबाज पत्नी को निहार रहे हैं। दूसरी तस्वीर उनकी शादी की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं।

अरबाज ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी शूरा। आप हमारी लाइफ में जो खुशी, आनंद और हंसी लेकर आई हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। डेटिंग का सिर्फ एक साल और फिर शादी का एक साल और ऐसा लगता है कि मैं आपको हमेशा से जानता हूं। आपके बिना शर्त प्यार, समर्थन और देखभाल के लिए धन्यवाद, सच में धन्य हैं।” शूरा ने भी एक पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने अरबाज के साथ कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

शूरा ने लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी अरबाज। मेरा प्यार, तुम्हारे साथ हर दिन एक आशीर्वाद की तरह लगता है। तुम मेरी सुरक्षित पनाहगाह हो, मेरी सबसे बड़ी खुशी हो और मेरे जीवन का सबसे अच्छा हिस्सा हो। मैं तुम्हारे प्यार, तुम्हारी ताकत और जिस तरह से तुम हर पल को इतना खास बनाते हो, उसके लिए बहुत आभारी हूं। तुम मेरी दुनिया को उज्जवल बनाते हो और मेरे दिल को भरा हुआ। यहां हंसी, प्यार और साथ में अविस्मरणीय यादों के कई और साल हैं। तुम जैसे हो वैसे रहने के लिए शुक्रिया।”

उल्लेखनीय है कि अरबाज ने पिछले साल छोटी बहन अर्पिता खान के घर अचानक निकाह कर सबको सरप्राइज दिया था। यह अरबाज की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने एक्ट्रेस व मॉडल मलाइका अरोड़ा के साथ 1998 में शादी की थी और साल 2017 में उनका तलाक हो गया। कपल के बेटा अरहान है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 2022 में किया था देवी का स्वागत

एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। उनकी शादी एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ हुई है। उनके एक बेटी देवी है, जो जल्द ही 2 साल की हो जाएगी। देवी काफी क्यूट हैं और फैंस उस पर खूब प्यार लुटाते हैं। बिपाशा अक्सर देवी की फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती हैं। क्रिसमस से पहले ही बिपाशा और करण ने बेटी के साथ मिलकर ग्रैंड क्रिसमस सेलिब्रेशन किया, जिसकी झलक उन्होंने दिखाई है।

ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। कपल ने अपने घर को बेहद खूबसूरती से सजाया है। उन्होंने परिवार और दोस्तों के लिए ग्रैंड पार्टी थ्रो की, जिसमें सभी ने खूब डांस और मस्ती की। सबने कई फोटो क्लिक कराए। सभी ने रेड कलर की ड्रेस पहनी थी। देवी ने काला चश्मा पहनकर मम्मी के साथ 'काला चश्मा सजदा...' गाने पर डांस किया और पोज भी दिए।

देवी के पाउट की तस्वीर लोगों को कुछ ज्यादा ही पसंद आ रही है। करण सांता के गेटअप में नजर आ रहे हैं। बता दें बिपाशा और करण की शादी साल 2016 में हुई थी। बिपाशा कई फिल्मों में अपनी अदाकारी की चमक बिखेर चुकी हैं। करण की पिछली फिल्म इसी साल आई ‘फाइटर’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री