Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बेनेगल को इन फिल्मी सितारों ने नम आंखों से दी विदाई, सोहम ने ‘तुम्बाड 2’ को लेकर दिए ये संकेत

मशहूर डायरेक्टर श्याम बेनेगल का सोमवार शाम निधन हो गया था। उनका आज मंगलवार (24 दिसंबर) को मुंबई के शिवाजी पार्क इलेक्ट्रिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Dec 2024 8:47:23

2 News : बेनेगल को इन फिल्मी सितारों ने नम आंखों से दी विदाई, सोहम ने ‘तुम्बाड 2’ को लेकर दिए ये संकेत

मशहूर डायरेक्टर श्याम बेनेगल का सोमवार शाम निधन हो गया था। उनका आज मंगलवार (24 दिसंबर) को मुंबई के शिवाजी पार्क इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम में अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई। उनके अंतिम संस्कार की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस मौके पर कई फिल्मी सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। सितारों में नसीरुद्दीन शाह, उनकी पत्नी रत्ना पाठक शाह, बेटे विवान शाह, बोमन ईरानी, नंदिता दास, कुलभूषण खरबंदा, दिव्या दत्ता, ईला अरुण, रजित कपूर, अशोक पंडित, विक्की कौशल के पिता शाम कौशल शामिल थे।

नसीरुद्दीन और बोमन बहुत ज्यादा भावुक होते दिखे। नसीर, बेनेगल के बेहद करीब थे। दोनों की जोड़ी ने कई फिल्मों में कमाल किया। इससे पहले आज शबाना आजमी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेनेगल के अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी साझा की थी। बेनेगल की बेटियों नीरा और पिया बेनेगल द्वारा हस्ताक्षरित बयान में कहा गया कि अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे शिवाजी पार्क इलेक्ट्रिक श्मशान घाट पर शुरू होगा। बता दें बेनेगल ने मुंबई सेंट्रल के वोकहार्ट अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।

हाल ही में 14 दिसंबर को उन्हें अपने परिवार और दोस्तों के साथ 90वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके की तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे। इनमें नसीरुद्दीन, शबाना आजमी, कुलभूषण, सिनेमेटोग्राफर गोविंद निहलानी सहित कई दिग्गज थे। बेनेगल को उनके कमाल के निर्देशन के लिए 18 राष्ट्रीय अवार्ड मिले। बेनेगल को साल 1976 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्हें साल 1991 में पद्म भूषण भी मिला। साल 2005 में सर्वोच्च फिल्म पुरस्कार दादा दादा साहब फाल्के अवार्ड से नवाजे गए। बेनेगल ने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1973 में आई फिल्म 'अंकुर' से की थी।

एक्टर व प्रोड्यूसर सोहम शाह ने इंस्टाग्राम पर शेयर की कुछ तस्वीरें, लिखा...

मशहूर अभिनेता और निर्माता सोहम शाह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की। इनमें वे ‘तुम्बाड 2’ मूवी की स्क्रिप्ट और नोट्स लिखते हुए देखे जा सकते है। उन्होंने पोस्ट को सोशल मीडिया पर साझा कर कैप्शन में लिखा, “हां, तुम्बाड पर ही काम कर रहा हूं।” सोहम नोट्स और ड्राफ्ट से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे लग रहा है कि स्क्रीनप्ले पर काम पहले से ही चल रहा है।

हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म नहीं हुई है। राही अनिल बर्वे के डायरेक्शन में बनी ‘तुम्बाड’ समीक्षकों द्वारा प्रशंसित हॉरर-फैंटेसी फिल्म है। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। सोहम ने ‘तुम्बाड’ को जीवंत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह फिल्म विनायक राव की तुम्बाड गांव में छिपे खजाने की जुनूनी खोज पर आधारित है, जिसका बैकग्राउंड साल 1918 के भारत का है।

सोहम के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनके पास ‘क्रेजी’ भी है। सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले निर्मित यह फिल्म 7 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म के मोशन पोस्टर ने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। सोहम ‘दहाड़’ और ‘महारानी’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका