सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया दिलचस्प मीम, अभी पति के साथ ले रहीं वेकेशन का मजा
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल इस साल 23 जून को विवाह बंधन में बंध गए थे। कपल ने शादी के पहले एक-दूसरे को करीब 7 साल तक डेट किया था। शादी के बाद से सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि ऐसा कुछ नहीं है और फैंस को खुशखबरी के लिए अभी इंतजार करना होगा। पिछले दिनों जब सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई थी तो उन्होंने साफ किया था कि वह प्रेग्नेंट नहीं है, बस थोड़ी मोटी हो गई है।
अब सोनाक्षी ने जाहिर किया है कि सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि उनकी मां और उनकी सास को भी नाती-पोते का इंतजार है। उन्होंने एक मीम शेयर किया है। सोनाक्षी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट साझा की जिसमें उन्होंने हॉलीवुड स्टार सिलियन मर्फी नजर आ रहे हैं। इस पर लिखा है “POV : मेरी मां और सास हमें यह सोचते हुए देख रही हैं कि नाती-पोते देने के बजाय यह लोग घूम रहे हैं।” सोनाक्षी की यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है।
बता दें सोनाक्षी और जहीर इस समय वेकेशन का मजा ले रहे हैं। वे लगातार फॉरेन टूर पर हैं। कपल अब तक फिलीपींस, अमेरिका, इटली और ऑस्ट्रेलिया का टूर कर चुके हैं। वे भारत में भी जगह-जगह घूम रहे हैं। सोनाक्षी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनका पिछला प्रोजेक्ट ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ वेब सीरीज थी, जो मई में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।













