न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये जगहें, मिलती हैं शुद्ध हवा

आज हम आपके लिए देश के कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां की हवा बेहद शुद्ध हैं और घूमने जाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Dec 2021 8:52:32

सर्दियों में घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये जगहें, मिलती हैं शुद्ध हवा

सर्दियों का मौसम जारी हैं जिसमें सभी घूमने जाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार लोग प्रदूषण के चलते घूमने से परहेज करते हैं। देखा जाता हैं कि देश की राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत ऊपर चल जाता हैं। इसी तरह देश के कई शहरों का AQI लेवल लोगों को बीमार करने का काम कर रहा हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए देश के कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां की हवा बेहद शुद्ध हैं और घूमने जाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

travel tips,travel places,indian places

अमरावती (आंध्र प्रदेश)

नेचर लवर्स के लिए आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित अमरावती एकदम परफेक्ट रहेगी। बता दें, यह खूबसूरत शहर तीर्थ स्थलों और विरासत भवनों को लेकर देशभर में मशहूर है। यहां की हवा एकदम शुद्ध होने से आप बिना किसी परेशानी से अपनी छुट्टियां बीता सकते हैं। बात अमरावती में घूमने की जगहों के बारे में करें तो इसके लिए हरिकेन प्वॉइंट, भीम कुण्ड, अम्बादेवी मंदिर, छत्री तालाब, वडाली तालाब, सतीधाम मंदिर आदि बेस्ट माने गए हैं।

travel tips,travel places,indian places

दावणगेरे (कर्नाटक)

कर्नाटक में स्थित दावणगेरे अपने प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए मशहूर है। यह देश की सबसे साफ हवा वाले शहर में से एक है। यहां पर आप शुद्ध हवा व वातावरण में प्राकृतिक नजारों से मजा उठा सकते हैं। बात दावणगेरे पर घूमने की जगहों के बारे में करें तो इसके लिए कुंडुवाड़ा केरे, ईश्वर मंदिर, बाथी गुड्डा, बेतुर, बागली आदि स्थल बेस्ट माने गए है।

travel tips,travel places,indian places

आईज़ोल (मिजोरम)

आईज़ोल को देश के सबसे शुद्ध हवा वाले शहरों में से एक गिना जाता है। यहां पर आप साफ वातावरण में प्राकृतिक नजारों का मजा उठा सकते हैं। अगर आप आईज़ोल में घूमने की सोच रहे हैं तो यहां पर खावंगलांग वन्यजीव अभ्यारण्य, वानत्वांग वाटरफॉल्स, मिज़ोरम स्टेट म्यूज़ियम, तामडील झील, बुर्रा बाज़ार, डर्टलांग पहाड़ियां, रेइक हेरिटेज गांव आदि पर जाना ना भूलें।

travel tips,travel places,indian places

कोयम्बटूर (तमिलनाडु)

घूमने के लिए तमिलनाडु का कोयम्बटूर भी बेस्ट माना गया है। यहां पर आप एकदम शुद्ध हवा में अपना ट्रिप एन्जॉय कर सकते हैं। इसे दक्षिण भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है। यहां पर आपको देखने के लिए कई जगह मिलेगी। इसमें से पश्चिमी घाट पर लगभग 500 फीट की ऊंचाई पर स्थित मरुधमलाई मंदिर सबसे फेमस है। ऐसे में देश-विदेश से लोग मंदिर में दर्शन करने आते हैं। मंदिर की वास्तुकला देखने लायक है। इसके साथ ही आप कोयम्बटूर में आदियोगी शिव स्टेचू, वैदेही फॉल्स, कोवई कोंडट्टाम, पेरूर पाटेश्वरर मंदिर, सिरुवानी झरना आदि जगहों पर घूमने का मजा ले सकते हैं।

travel tips,travel places,indian places

विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)

आंध्र प्रदेश में बसा विशाखापट्टनम शहर शांत समुद्र तटों से जाना जाता है। ऐसे में बीच लवर्स यहां पर घूमने का मजा ले सकते हैं। यह शहर साफ हवा, शानदार वातावरण व खूबसूरती से मशहूर है। यह शहर अपने शानदार पर्यटक आकर्षणों से भरा हुआ है। विशाखापत्तनम इंदिरा गांधी जूलॉजिकल पार्क, कटिकी झरने, बोर्रा गुफाओं, आईएनएस कूरूसूरा सबमरीन म्यूजियम, कैलासागिरि, वराह लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर, ऋषिकोंडा बीच, अकाकू घाटी जगहों के लिए फेमस है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!