न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुक लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं ये जगहें, जीत लेगी आपका दिल

एक समय था जब सभी को किताबें पढ़ने का शौक था और बुक स्टोर के बाहर किताबों के लिए लंबी लाइन लगती थी। लेकिन आजकल के इस तकनिकी के जमाने में लोग किताबों से दूर होते जा रहे हैं और ऑनलाइन ही इनके ऑप्शन ढूंढ़ते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Nov 2022 10:52:03

बुक लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं ये जगहें, जीत लेगी आपका दिल

एक समय था जब सभी को किताबें पढ़ने का शौक था और बुक स्टोर के बाहर किताबों के लिए लंबी लाइन लगती थी। लेकिन आजकल के इस तकनिकी के जमाने में लोग किताबों से दूर होते जा रहे हैं और ऑनलाइन ही इनके ऑप्शन ढूंढ़ते हैं। लेकिन आज भी कई लोग हैं जो किताबे पढ़ना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो बुक लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों में ऐसी कुछ किताबों की दुकान है, जो आईकॉनिक हैं। कुछ बेहद पुरानी हैं और एक बुक लवर के लिए मुफीद जगह है। ऐसे में अगर आपको भी किताबों का शौक है, तो इन फेमस जगहों पर जरूर जाना चाहिए।

places for book lovers,holidays,travel guide,travel tips in hindi

कॉलेज स्ट्रीट, कोलकाता

कोलकाता में वैसे को घूमने की कई ऐतिहासिक इमारतें हैं। लेकिन प्रेजिडेंसी यूनिवर्सिटी के पास स्थित कॉलेज स्ट्रीट अलग ही वजह से फेमस है। ऑफिस गोअर्स, स्टूडेंट्स और हॉकर्स से भरी यह जगह अपने आप में देखने वाली जगह है। इसके अलावा यहां आप अपनी मनपसंद किताब भी ढूंढ सकते हैं।

places for book lovers,holidays,travel guide,travel tips in hindi

थ्री एल लाइब्रेरी

डेफ कॉल मार्केट में स्थित ये लाइब्रेरी साल 1962 से है। यहां करीब बीस हजार से ज्यादा किताबें सेल पर हैं। इसके लिए आप इस लाइब्रेरी की मेम्बरशिप भी ले सकते हैं, और यहां मौजूद रोमांस, क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस वाली नॉवेल्स का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा थ्री एल लाइब्रेरी में आपको सेल और रेंट के लिए डीवीडी कलेक्शन भी मिल जायेगा। सबसे अच्छी बात है कि यहां जो भी किताबें हैं वो आपको आधे रेट पर मिलेंगी।

places for book lovers,holidays,travel guide,travel tips in hindi

संडे किताब बाजार, दरियागंज, दिल्ली

अगर आप किसी से पूछेंगे कि दिल्ली में क्या है तो कोई इंडिया गेट का नाम लेगा तो कोई लाल किला। यही बात अगर आप किसी बुक लवर से पूछेंगे तो जवाब में एक नाम और मिलेगा और वह है दरियागंज। तो अगर आप दिल्ली में हैं और अब तक दरियागंज का संडे किताब बाजार नहीं देखा है तो इस जगह जल्द से जल्द पहुंच जाइए।

places for book lovers,holidays,travel guide,travel tips in hindi

कैंब्रिज बुक डिपो, मॉल रोड, मसूरी

यह मसूरी का सबसे पुराना बुकस्टोर है और यहां साहित्य अकादमी अवॉर्ड विनर लेखक रस्किन बॉन्ड अक्सर आते हैं। हफ्ते में एक दिन वह इस बुकस्टोर में बैठकर, लोगों से मिलते हैं, अपनी किताबों पर साइन करते हैं और अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं। इस स्टोर को साल 1952 में लक्ष्मण दास अरोड़ा ने खोला था और तब से अब तक यह मॉल रोड की शान बढ़ा रही है। इस छोटी सी दुकान में आपको कई अलग-अलग जॉनर की किताबें मिलेंगी।

places for book lovers,holidays,travel guide,travel tips in hindi

किताब खाना, महात्मा गांधी रोड, मुंबई

यह बुकस्टोर मुंबई के काला घोड़ा आर्ट डिस्ट्रिक्ट में मौजूद है, जिसका बड़ा-सा ग्राउंड फ्लोर बुकशेल्फ से भरा हुआ है। यहां आपको फिक्शन, पोएट्री, रीजनल लैंग्वेज, लिटररी क्लासिक्स की कई किताबें मिलेंगी। इसके साथ ही एक छोटा सा कैफे भी है, जहां आप स्नैक्स के साथ किताबों को पढ़कर अपना दिन बिता सकते हैं। यहां कई इवेंट्स होते रहते हैं। कई बड़े-बड़े लेखक और उपन्यासकार आते हैं। अगर आपको मुंबई को एक्सप्लोर करने से फुर्सत मिले, तो यहां की भी सैर की जा सकती है।

places for book lovers,holidays,travel guide,travel tips in hindi

पगडंडी बुकस्टोर कैफे, रेजेंट प्लाजा मॉल, पुणे

यह बुकस्टोर बहुत पुराना नहीं है, लेकिन देखते ही देखते किताबी कीड़ों के लिए एक दिलचस्प जगह बन गया है। यह लाइब्रेरी-कम-कैफे है, जहां आप लजीज व्यंजन के साथ-साथ अपनी किताबें भी पढ़ सकते हैं। हालांकि लॉकडाउन के बाद से, इसे पूरी तरह से एक बुकस्टोर में कन्वर्ट कर दिया गया है। इसके कैफे में आप ऑर्गेनिक चाय, अच्छे बेकरी आइटम्स और अच्छी कॉफी का मजा ले सकते हैं।

places for book lovers,holidays,travel guide,travel tips in hindi

ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर, कोलकाता

कोलकाता हमारे देश की कल्चरल कैपिटल है, जहां आप एक से बढ़कर एक जगहों, चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां की पार्क स्ट्रीट कई चीजों के लिए फेमस है। इसी के साथ इसके एक कोने में ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर है, जिसे साल 1921 में स्थापित किया गया था। यह स्टोर कई लिटररी फेस्टिवल को होस्ट कर चुका है। इतना ही नहीं, आर्ट, म्यूजिक और बुक्स के हर तरह के इवेंट को भी यह स्टोर होस्ट करता आया है। इसी के साथ एक अच्छा कैफे भी है, जहां आप चाय का मजा ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती