Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आप भी बना रहे हैं पहाड़ों पर घूमने जाने का प्लान, अपने साथ जरूर रखें ये 7 चीजें

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी जरूरी चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें आपको अपने साथ ले जाना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 9:50:56

आप भी बना रहे हैं पहाड़ों पर घूमने जाने का प्लान, अपने साथ जरूर रखें ये 7 चीजें

जब भी घूमने जाने का विचार आता हैं तो मन में सबसे पहला ख्याल हिल स्टेशन अर्थात पहाड़ों का आता हैं। घूमने के लिहाज से हिल स्टेशन परफेक्ट डेस्टिनेशन माने जाते हैं। घूमने के शौकीन लोगों की पहली पसंद पहाड़ ही होते हैं। वे हिल स्टेशन पर जाना, वहां समय बिताना और वहां नई-नई जगहों को देखना पसंद करते हैं। अगर आप भी पहली बार हिल स्टेशन घूमने के लिए जा रहे हैं तो पहाड़ों पर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं जिसके लिए जरूरी हैं कि पहले से तैयारी की जाए ताकि घूमने का पूरा मजा लिया जा सके। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी जरूरी चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें आपको अपने साथ ले जाना चाहिए।
travel tips,travel to hill station,travel packing रेनकोट या छाता

किसी भी हिल स्टेशन घूमने जाने से पहले उस जगह के मौसम के बारे में जानकारी रखना सबसे पहला काम होना चाहिए। अगर मौसम में अनुसार बारिश होने वाली है, तो फिर आपको बैग में रेनकोट ज़रूर पैक कर लेना चाहिए। कई बार उस जगह पहुंचने के बाद मौसम में बदलाव होता है और बारिश होने लगती है, ऐसे में बैग में मौजूद रेनकोट या छाता आपके काम आ सकते हैं।
travel tips,travel to hill station,travel packing गर्म कपड़े

पहाड़ों पर जाते समय सबसे पहली बात जो ध्यान रखनी चाहिए, वे हैं गर्म कपड़े। पहाड़ों पर सर्दियों में बर्फबारी तो गर्मियों के मौसम में भी अच्छी खासी ठंड पड़ती है। ऐसे में शहर से पहाड़ों की तरफ गए पर्यटकों को ठंड लगकर बुखार तक आ सकता है। ऐसे में आपको गर्म कपड़े रखकर ले जाने चाहिए। वहीं, छोटे बच्चों के कपड़ों का भी ध्यान रखना चाहिए। travel tips,travel to hill station,travel packing स्पोर्ट्स शूज

वैसे तो सर्दी के मौसम में हर कोई ट्रेवल बैग में हाई टॉप शूज को ज़रूर पैक करते हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में इसकी अधिक ज़रूरत नहीं पड़ती हैं। ऐसे में आप अपने बैग में स्पोर्ट्स शूज को ज़रूर पैक करें। नॉर्मल या साधारण जूते पैक करने की भूल न करें, क्योंकि नॉर्मल या साधारण जूते पहाड़ पर चढ़ने वक्त स्लिप भी कर जाते हैं और अधिक से अधिक चार से पांच किलोमीटर पैदल चलने के बाद पैर भी दर्द करके लगते हैं। ऐसे में आप एक से दो स्पोर्ट्स शूज को बैग में ज़रूर पैक करें। travel tips,travel to hill station,travel packing दवाईयां

जब लोग घूमने के लिए पहाड़ों पर जाते हैं, तो उन्हें कई तरीके की दिक्कतें भी हो जाती हैं। जी मिचलाना, उल्टी आना, सिरदर्द होना और बुखार आना आदि। ऐसे में आपको अपने साथ दवाएं रखकर ले जानी चाहिए। आप एक छोटा फर्स्ट एड बॉक्स भी अपने साथ ले जा सकते हैं, जो आपके काम आ सकता है। पहाड़ों पर सबसे ज्यादा दिक्कत उल्टी करने की होती है, इसलिए इसकी दवा तो जरूर रखकर ले जानी चाहिए। travel tips,travel to hill station,travel packing हल्का स्नैक्स

जब आप पहाड़ों पर समय बिताने जा रहे हैं, तो आप अपने साथ रास्ते के लिए हल्का खाना-पानी ले जा सकते हैं। कई लोगों को बाहर की खाने की चीजें पसंद नहीं आती हैं आदि। ऐसे में आप घर से ही कुछ हल्का बनाकर ले जा सकते हैं, नमकीन, कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें ले जा सकते हैं, क्योंकि रास्ते में ये चीजें काफी महंगी भी मिलती है। वहीं, अगर आपके साथ बच्चे हैं, तो उनकी आदत होती है कि हर थोड़ी देर में खाने के लिए कुछ मांगना। ऐसे में ये बच्चों के काम भी आ सकता है। travel tips,travel to hill station,travel packing टॉर्च और पावरबैंक

पहाड़ों पर जाते समय अपने साथ टॉर्च भी रखकर ले जाना चाहिए। रात को अंधेरे में ये काफी काम आ सकती है। इसके अलावा आपको पावरबैंक भी अपने साथ रख लेना चाहिए, क्योंकि पहाड़ों पर जब मौसम खराब होता है तो वहां बड़ी जल्दी लाइट चली जाती है। ऐसे में आपका मोबाइल फोन बिना चार्ज के रह सकता है। travel tips,travel to hill station,travel packing सनग्लासेज

वैसे तो किसी भी जगह घूमने जाने से पहले बैग में सनग्लासेज को सबसे पहले पैक करना चाहिए। हालांकि, हिल स्टेशन वाले पर्यटक स्थलों पर पेड़ पौधे अधिक होते हैं लेकिन, कभी-कभी पहाड़ों पर धूप सीधी आंखों पर पड़ती है। अगर आप मनाली, शिमला, मसूरी, नैनीताल आदि जगहों पर ट्रेकिंग के लिए निकलते हैं, तो आपको सनग्लासेज की ज़रूरत पड़ सकती है। आंखों को कई चीजों से बचाने के साथ-साथ आपकी फोटो भी काफी अच्छी आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका