न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना पैसों के भी हरिद्वार में हो सकता हैं गुजारा, इन आश्रमों में हैं रहने और खाने की फ्री व्यवस्था

आप बिना पैसों के भी हरिद्वार में गुजारा कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हरिद्वार में मौजूद कुछ आश्रमों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सैलानियों के ठहरने के लिए फ्री में सुविधा मिलती है। आइये जानते हैं इन आश्रमों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 01 Dec 2022 3:31:54

बिना पैसों के भी हरिद्वार में हो सकता हैं गुजारा, इन आश्रमों में हैं रहने और खाने की फ्री व्यवस्था

जब भी कभी उत्तराखंड में पर्यटन की बात आती हैं या धार्मिक स्थल की चर्चा होती हैं, तो हरिद्वार का नाम जरूर सामने आता हैं। यह पहाड़ियों के बीच में मौजूद एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। हरिद्वार में हर दिन हजारों भक्त और पर्यटक आते हैं। जब भी लोग हरिद्वार पहुंचते हैं तो ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं जहां रहने और खाने की व्यवस्था सस्ते में हो जाए। लेकिन वहीँ हरिद्वार में कई ऐसी जगहें हैं जहां रहने और खाने की फ्री व्यवस्था मिलती हैं और आप बिना पैसों के भी हरिद्वार में गुजारा कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हरिद्वार में मौजूद कुछ आश्रमों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सैलानियों के ठहरने के लिए फ्री में सुविधा मिलती है। आइये जानते हैं इन आश्रमों के बारे में...

one can live in haridwar even without money,these ashrams have free arrangements for living and eating,holiday,travel,tourism

शांति कुंज आश्रम

हरिद्वार का सबसे बड़ा आश्रम शांतिकुंज है जहां भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साफ सफाई के साथ-साथ रहने तथा खाने-पीने की निशुल्क व्यवस्था उपलब्ध हैं। यह स्थान हर की पौड़ी में गंगा नदी के तट पर स्थित है जहां से गंगा का अद्भुत नजारा भी देखने को मिलता है आप चाहें तो अपनी सुविधा अनुसार यहां रहने की व्यवस्था बना सकते हैं यह हमारे लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। यहां रुकने का सबसे बड़ा फायदा कि आप यहां कई देवी-देवताओं के दर्शन के साथ-साथ हरे भरे सुंदर बगीचे में घूमने का एक अलग ही अनुभव प्राप्त होता हैं।

one can live in haridwar even without money,these ashrams have free arrangements for living and eating,holiday,travel,tourism

व्यास आश्रम

व्यास आश्रम गंगा नदी के तट के समीप बना हुआ है। यहाँ पर रहने वाले कमरे बहुत साफ और स्वच्छ है। यदि आप इस आश्रम में रुकते है तो आपको खाना निशुल्क दिया जाता है। शाम के समय यहाँ से गंगा नदी का दृश्य बहुत ही अद्भुत दिखाई देता है। इस आश्रम में प्रतिदिन वेद व्यास जी की पूजा अर्चना की जाती है। जो लोग शांति की तलाश में है उन्हें यहाँ आकर आत्मशांति का अनुभव होता है। यहाँ पर पेड़ अधिक होने के कारण वातावरण बहुत ही मनोरम रहता है।

one can live in haridwar even without money,these ashrams have free arrangements for living and eating,holiday,travel,tourism

प्रेम नगर आश्रम

हरिद्वार में फ्री में ठहरने के लिए प्रेम नगर आश्रम भी एक बेस्ट स्थान है। इस आश्रम में एक पार्क भी है जिसमें आप शांत समय बिता सकते हैं। पानी के फव्वारे के साथ हरी-भरी हरियाली के साथ यह आश्रम ठहरने के लिए एक बेस्ट स्थान है। कहा जाता है कि इस आश्रम में लगभग आठ सौ कमरे हैं। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि इस आश्रम में एक रात ठहरने के लिए लगभग 50 रुपये देना होता है। इस आश्रम में सुबह-शाम लंगर भी लगता है।

one can live in haridwar even without money,these ashrams have free arrangements for living and eating,holiday,travel,tourism

माँ आनंदामयी आश्रम

हरिद्वार में रहने के लिए आश्रम में माँ आनंददायी आश्रम भी अपना एक अलग स्थान रखता है। माँ आनंदामयी आश्रम भी प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। यह आश्रम हरिद्वार के कनखल में है। संत श्री माँ आनंदमयी की इस आश्रम में समाधी भी है। इस आश्रम में कई अन्य इमारतें भी बनी हुयी है। जैसे कि माँ आनंदमयी संग्रहालय, गायत्री यज्ञशाला, शंकराचार्य हॉल आदि जो की देखने योग्य है।

one can live in haridwar even without money,these ashrams have free arrangements for living and eating,holiday,travel,tourism

सप्त ऋषि आश्रम

सप्त ऋषि आश्रम को हरिद्वार में सबसे प्राचीन और सबसे सुंदर आश्रमों से एक माना जाता है। गंगा नदी से बहुत पास में होने के चलते यहां सबसे अधिक भक्त पहुंचते हैं। हालांकि, इस आश्रम को लेकर कहा जाता है कि यहां सिर्फ साधु-संत ही ठहर सकते हैं। इसके अलावा स्वयंसेवक भी इस आश्रम में ठहर सकते हैं। आश्रम में होने वाले योग क्लास में आप फ्री में हिस्सा ले सकते हैं। इस आश्रम में भी लंगर लगता है।

one can live in haridwar even without money,these ashrams have free arrangements for living and eating,holiday,travel,tourism

वाल्मीकि आश्रम

हरिद्वार में रहने के लिए आश्रम में वाल्मीकि आश्रम भी एक अच्छा चुनाव है । वाल्मीकि आश्रम में यदि आप तीन दिनों के लिए रहते है तो आपको रहना और खाना निशुल्क मिल जायेगा। और यदि आप तीन दिन से अधिक रहते है तो आपको रहने के लिए सस्ता किराया देना होगा। यह आश्रम रेलवे स्टेशन से कम दूरी पर स्थित है। पतंजलि योगपीठ के नजदीक होने के कारण लोग यहाँ रहने के लिए आते है। साथ ही इस आश्रम की व्यवस्थाएं उत्तम है। जिस कारण लोग यहाँ रहना पसंद करते है।

one can live in haridwar even without money,these ashrams have free arrangements for living and eating,holiday,travel,tourism

श्री जयराम आश्रम

हरिद्वार के सबसे पुराने आश्रमों में से एक जयराम आश्रम का निर्माण 1891 में श्री जयराम महाराज के द्वारा करवाया गया था तब से लेकर आज तक यहां मेहमानों के लिए रुकने की फ्री सुविधा प्रदान की जाती है। इसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ 512 रोशन युक्त कमरे और शुद्ध वातावरण वाले हरे भरे बगीचे पानी के फव्वारे के साथ पूरा परिसर घिरा हुआ हुआ है। इसके अतिरिक्त यहां भजन कीर्तन, सांस्कृतिक अध्ययन, फ्री मेडिकल चेकअप तथा सामुदायिक विवाह जैसी गतिविधियां उपलब्ध।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर