Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के कल्चरल कैपिटल कोलकाता में ले सकते हैं इन 6 जगहों पर घूमने का मजा

आज इस कड़ी में हम आपको कोलकाता के आसपास की कुछ प्रसिद्द जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अपने परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ भीड़भाड़ से दूर कोरोना प्रोटोकॉल को मानते हुए अच्छा समय बिता सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Oct 2021 8:21:17

भारत के कल्चरल कैपिटल कोलकाता में ले सकते हैं इन 6 जगहों पर घूमने का मजा

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को भारत के कल्चरल कैपिटल के नाम से भी जाना जाता हैं। कोलकाता की दुर्गा पूजा देश भर में लोकप्रिय है। कोलकाता का इतिहास और संस्कृति बहुत समृद्ध है। इसे 'सिटी ऑफ जॉय' भी कहा जाता है। यहां की गलियां यहां की खूबसूरती और कल्चर को बयां करती हैं। यहां का पहनावा और खानपान पूरी दुनिया में जाना जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कोलकाता के आसपास की कुछ प्रसिद्द जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अपने परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ भीड़भाड़ से दूर कोरोना प्रोटोकॉल को मानते हुए अच्छा समय बिता सकते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
travel place,kolkata places,tourism ताकी

कोलकाता के पास सबसे अच्छे पिकनिक स्पॉट में से एक, ताकी एक ऐसी जगह है, जो शहर से बस 65 किमी। की दूरी पर है। इसके आसपास जंगल और खेतों के कारण यह हरी-भरी जगह है। यहां इच्छामती नदी के किनारे आप पिकनिक मना सकते हैं। इस नदी के दूसरी छोर पर बांग्लादेश की सीमा शुरू होती है। इस क्षेत्र में आप जिन स्थानों की यात्रा कर सकते हैं उनमें मचरंगा द्वीप और गोलपाटा वन हैं। चूंकि यह एक खूबसूरत बॉर्डर टाउन है, तो इसलिए यहां प्रवेश के लिए आपके पास सरकारी आईडी जरूर होनी चाहिए। इसके अलावा यहां फेरी राइड्स करना एक अच्छा विकल्प है। travel place,kolkata places,tourism विष्णुपुर

इस सप्ताह के अंत में विष्णुपुर पहुंचकर ग्रामीण बंगाल का अनुभव लिया जा सकता है। माला राजाओं द्वारा निर्मित टेराकोटा मंदिर यहां के मुख्य आकर्षण केन्द्र है। इसके अलावा ग्रामीण बंगाल का समग्र आकर्षण पर्यटकों के लिए काफी आकर्षक है। यह कोलकाता से लगभग 4 घंटे की दूरी पर है और दशमी सप्ताहांत में इसे आसानी से कवर किया जा सकता है। travel place,kolkata places,tourism कालिमपोंग

हो सकता है कि दार्जिलिंग इस समय पर्यटकों से खचाखच भरा रहे इसलिए आप कालिमपोंग का रुख कर सकते हैं। एक सुंदर छोटा पहाड़ी शहर एक शांत छुट्टी के लिए एक अद्भुत जगह साबित हो सकता है। कालिमपोंग की घुमावदार सड़कों पर चलने के अलावा आपको देओलो हिल और इसकी विश्व प्रसिद्ध नर्सरी भी जरूर जाना चाहिए। travel place,kolkata places,tourism जूनपुट

जूनपुट कोलकाता के पास कम भीड़-भाड़ वाली एक अन्य ऑफबीट जगह है, जो शांतिपूर्ण समय के लिए एकदम सही है। सामने साफ और सुंदर समुद्र और चारों ओर पाम के पेड़ देखकर लगेगा कि आप केरल या गोवा के किसी बीच में हैं। अगर आप मरीन लवर्स हैं, तो आपको बता दें कि इस क्षेत्र में एक मरीन बायोलॉजी म्यूजियम है, जहां आप एक्वेटिक लाइफ के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। यहां एक मंदिर और सुंदर लाइटहाउस भी है, अगर आप चाहें तो वहां की सैर कर सकते हैं। अगर आप इस क्षेत्र में और घूमना और इसके बारे में और जानना चाहें, तो यहां से सिर्फ 10 किमी दूर सदियों पुराना जगन्नाथ देव मंदिर है। travel place,kolkata places,tourism लोलेगांव

अगर आप जंगल सफारी करना चाहते हैं तो लोलेगांव पहुंचें। आप यहां पर जंगल की सैर और चारों ओर के आश्चर्यजनक दृश्यों का अनुभव कर सकते हैं। यहां कैनोपी वॉक को मिस नहीं किया जा सकता है। सबसे अच्छी चीजों में से एक जो आप यहां कर सकते हैं वो है होम स्टे बुक करना और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रहना। travel place,kolkata places,tourism मुकुटमणिपुर

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में स्थित यह एक छोटा शहर है। यहां आपको भारत का दूसरा सबसे बड़ा बांध और उसके चारों ओर खूबसूरत पहाड़ियां देखने को मिलेंगी। कोलकाता से लगभग 6 घंटे की दूरी पर स्थित यह स्थान पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जाता है जहां पर आप एक अच्छा समय बिता सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका