न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस विन्टर वैकैशन को बनाए यादगार, घूम आए भारत के इन बेहतरीन डेस्टिनेशन पर

अगर आप किसी परफेक्ट वेकेशन के आइडियास ढूंढ रहे है , जहां आप सर्दियों का लुत्फ बहुत ही अच्छे से उठा पाए, तो आज हम आपके लिए कुछ जगहों की लिस्ट बताने जा रहे है । इन जगहों पर आपको बर्फीले रिट्रीट से लेकर शानदार समुद्र तटों तक हर चीज एन्जॉय करने का मौका मिलेगा। आइए इस सर्दी में कुछ एक्साइटिंग जगहों पर घूमने जाएं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Nov 2022 10:27:21

इस विन्टर वैकैशन को बनाए यादगार, घूम आए भारत के इन बेहतरीन डेस्टिनेशन पर

सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है, कई हिस्सों में बर्फबारी भी होने लगी है। सर्दियों में हम सभी को एक कप कॉफी के साथ कंबल में बैठने में कितना मजा आता है। ये सब तो हम अक्सर ओर हमेशा करते है । क्यों ना इस सर्दी में कुछ नया ट्राई किया जाए? जिससे आप अपनी सर्दियों को और भी ज्यादा यादगार बना सकते हैं। अगर आप किसी परफेक्ट वेकेशन के आइडियास ढूंढ रहे है, जहां आप सर्दियों का लुत्फ बहुत ही अच्छे से उठा पाए, तो आज हम आपके लिए कुछ जगहों की लिस्ट बताने जा रहे है । इन जगहों पर आपको बर्फीले रिट्रीट से लेकर शानदार समुद्र तटों तक हर चीज एन्जॉय करने का मौका मिलेगा। आइए इस सर्दी में कुछ एक्साइटिंग जगहों पर घूमने जाएं।

must visit these best destinations of india in this winter vacation,holiday,travel,tourism

गुलमर्ग, कश्मीर

यह एक ऐसा हिल स्टेशन है जो किसी जन्नत से कम नहीं है, सर्दियों का लुत्फ उठाने के लिए भारत की बहुत ही अमेजिंग जगहों में से एक है। बर्फ, सर्द हवा और मनमोहक वातावरण सभी गुलमर्ग के आकर्षण को बढ़ाते हैं। स्कीइंग के लिए यह जगह सबसे ज्यादा फेमस है। गुलमर्ग भारत के बेस्ट विंटर वेकेशन डेस्टिनेशंस में से एक है, और किसी को भी इसे बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए।

must visit these best destinations of india in this winter vacation,holiday,travel,tourism

गंगटोक

पुराने भारत-चीन रेशम मार्ग का घर, गंगटोक एक अनूठा हिल स्टेशन है, जहां हर किसी के लिए कुछ न कुछ जरूर है। बौद्ध तीर्थयात्रियों से लेकर ट्रेकर्स तक, पर्यटकों से लेकर हनीमून मनाने वालों तक, हर तरह के यात्री यहां कुछ न कुछ देख सकते हैं। हर तरफ हरियाली और जीव-जंतु, शांत ऊंचाई वाली झीलें, रंग-बिरंगे मठ और असली हिमालय के नज़ारे आपको यहां 4 से 5 दिन और ज्यादा रुकने के लिए मजबूर कर सकते हैं। वैसे गंगटोक में बर्फबारी नहीं होती है, लेकिन तापमान 4 डिग्री तक गिर जाता है, तो अपनी पैकिंग करते समय ठंड के कपड़े ज्यादा से ज्यादा रख लें।

must visit these best destinations of india in this winter vacation,holiday,travel,tourism

धर्मशाला

धर्मशाला जिसे अक्सर 'छोटा ल्हासा' कहा जाता है, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित एक छोटा सा शहर है। धौलाधार रेंज से घिरा, मोटी अल्पाइन वनस्पति, संकरी गलियां और औपनिवेशिक इमारतें, इसे भारत का बेहतरीन हिल स्टेशन बनाती हैं। इसकी लोकप्रियता का एक और कारण है - तिब्बतियों के एक बड़े समुदाय की उपस्थिति, जिसकी वजह से लोग यहां आना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसकी उपस्थिति ने धर्मशाला के भोजन, संगीत और परिवेश को बहुत प्रभावित किया है। अगर आप यहां गर्मियों में जा चुके हैं, तो एक बार सर्दियों में भी यहां की खूबसूरती को जरूर देखने जाए।

must visit these best destinations of india in this winter vacation,holiday,travel,tourism

वायनाड, केरल

वायनाड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण केरल के कुछ सबसे अट्रैक्टिव ट्रेक में से एक है, और सर्दियों का मौसम इन रास्तों पर जाने के लिए परफेक्ट होता है। अगर आप पहाड़ी हनीमून पर नहीं जाना चाहते हैं तो वायनाड भारत के टॉप विंटर डेस्टिनेशंस में से एक है।

must visit these best destinations of india in this winter vacation,holiday,travel,tourism

लक्षद्वीप

अगर आप आइलैंड पर जाने का एक्सपीरियंस करना चाहते हैं तो आप लक्षद्वीप आ सकते हैं। यहां आपको तैरने के लिए साफ पानी, पानी के अंदर की खूबसूरत और चौंकाने वाली दुनिया के बारे में जानने को मिलेगा। इसके साथ ही लक्षद्वीप के सफेद रेत और समुद्र तटों पर कई तरह के पानी के खेलों में भाग लेने का भी मौका मिलेगा। हालांकि यह एक साल भर का पर्यटन स्थल है, इसका सुखद मौसम, विशेष रूप से सर्दियों के मौसम के दौरान, इसे भारत की मस्ट विजिट जगहों की लिस्ट में रखा जाता है।

must visit these best destinations of india in this winter vacation,holiday,travel,tourism

औली, उत्तराखंड

उत्तराखंड को भारत की स्कीइंग राजधानी के रूप में भी माना जाता है, औली शंकुधारी जंगलों, बर्फ और ओक के पेड़ों से घिरा हुआ है। इसमें बहुत ही खूबसूरत दृश्य भी हैं। सर्दियों में औली जाने पर आप स्कीइंग के अलावा भी कई एक्टिविटीज में शामिल हो सकते हैं, जैसे चेयर कार की सवारी और ट्रेकिंग।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका