न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परिवार संग कर रहे हैं घूमने की प्लानिंग, ये खूबसूरत जगहें देगी बेहतरीन माहौल

। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशंस के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहतरीन माहौल प्रदान करेगी और घूमने का आनंद प्रदान करती हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 05 Jul 2022 3:21:12

परिवार संग कर रहे हैं घूमने की प्लानिंग, ये खूबसूरत जगहें देगी बेहतरीन माहौल

भारतीय लोग अधिकतर घूमने के लिए अपने परिवार के साथ ही जाना पसंद करते हैं जिसमें बच्चों के साथ बड़े-बुजुर्ग भी होते हैं। ऐसे में घूमने जाने के लिए उन जगहों का चुनाव किया जाता हैं जो सभी जनरेशन के घूमने लायक हो। भारत में अनगिनत फैमिली डेस्टिनेशन हैं जो परिवार संग घूमने का पूरा मजा देते हैं। सभी को अपने व्यस्त जीवन में कुछ समय सुकून के लिए पल बिताने के लिए परिवार संग घूमने जरूर जाना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशंस के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहतरीन माहौल प्रदान करेगी और घूमने का आनंद प्रदान करती हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

must visit places with family,holidays,travel,tourism

दार्जिलिंग

फैमिली के साथ शांत और सुकून भरे कुछ पल बिताने के लिए दार्जिलिंग की ट्रिप प्लॉन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। परिवार के साथ घूमने के लिए दार्जिलिंग हर मौसम में बेस्ट डेस्टिनेशन है। दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियां और चाय के बागान बच्चों का मन मोह लेंगे। आप यहां रॉक गार्डन और टाइगर हिल जैसी शानदार जगहों पर जा सकते हैं। दार्जिलिंग में फैमिली के साथ टॉय ट्रेन का सफर और कई फेमस टूरिस्ट स्पॉट की सैर करके आप गर्मियों का पूरा मजा उठा सकते हैं।

must visit places with family,holidays,travel,tourism

मुन्नार

अगर आप परिवार के साथ दक्षिण भारत में किसी बेहतरीन जगह जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप मुन्नार जा सकते हैं। हर तरफ हरियाली और समुद्री तट को यक़ीनन परिवार के अन्य सदस्य भी खूब पसंद करेंगे। यहां आप बर्ड वॉचिंग के साथ-साथ बोटिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। आप अपने बच्चों के साथ ब्लॉसम इंटरनेशनल पार्क में सुंदर फूलों का आनंद ले सकते हैं, जबकि आपके माता-पिता हरे-भरे बागानों के पास लोकल स्वादिष्ट चाय का मजा ले सकते हैं। एराविकुलम नेशनल पार्क, अनामुडी, मट्टुपेट्टी डैम, पोथामेडु व्यू पॉइंट द ब्लॉसम इंटरनेशनल पार्क यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

must visit places with family,holidays,travel,tourism

अल्मोड़ा

उत्तराखंड में कई ऐसे हिल स्टेशन और जगहें हैं जहां कम लागत में घूमने का प्लान बना सकते हैं। इनमें अल्मोड़ा का नाम भी शामिल है। परिवार के साथ अल्मोड़ा जा सकते हैं। यहां का खूबसूरत प्राकृतिक नजारा और एडवेंचर एक्टिविटी बच्चों और बड़ों को बहुत पसंद आएगा। अल्मोड़ा में आप जीरो पॉइंट, दूनागिरी और डियर पार्क जैसी बेहतरीन जगहों पर घूम सकते हैं। अल्मोड़ा के लिए आप दिल्ली से बस या ट्रेन से जा सकते हैं। खुद की कार से भी अल्मोड़ा का सफर तय किया जा सकता है।

must visit places with family,holidays,travel,tourism

ऋषिकेश

परिवार के साथ घूमने जाने के लिए ऋषिकेश बहुत ही खूबसूरत जगह है। अगर आप दिल्ली या फिर इसके आसपास घूमने जाने चाहते हैं तो आपको यहां ज़रूर जाना चाहिए। यक़ीनन इस जगह को बच्चे भी खूब पसंद करेंगे। दिल्ली से केवल 230 किलोमीटर दूर ऋषिकेश वीकेंड में घूमने के लिए भी बेस्ट स्थान माना जाता है।

must visit places with family,holidays,travel,tourism

श्रीनगर

शानदार मुगल उद्यानों से लेकर मनोरम झीलों तक, अगर आप अपनी फैमिली के साथ श्रीनगर घूमने के लिए जा रहे हैं, तो कम से कम एक हफ्ते का समय जरूर निकालकर आएं। प्रकृति, आतिथ्य और अनुभवों से भरपूर, जो अद्भुत मौसम और श्रीनगर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों का मिश्रण है, कश्मीर की यह हलचल भरी राजधानी भारत में पारिवारिक यात्रा के लिए सबसे अच्छी जगह है। श्रीनगर में आप अपनी फैमिली के साथ डल झील की सवारी ले सकते हैं, सोनमर्ग में घुड़सवारी कर सकते हैं और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। डल झील, शालीमार बाग, ट्यूलिप गार्डन, परी महल और चश्मे शाही यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

must visit places with family,holidays,travel,tourism

मनाली

गर्मियों में छुट्टियां इन्जॉय करने के लिए मनाली का नाम टॉप हिल स्टेशनों की फेहरिस्त में शुमार है। बर्फ से ढकी पर्वतों की चोटियां, पहाड़ों के बीच में बहती नदियां और झरनों का दीदार आपके सफर को बेहद खास बना सकता है। साथ ही आप यहां वैकेशन के आखिरी दिन फैमिली साथ मनाते हुए वुलन से बनी चीज़ें भी खरीद सकते हैं।

must visit places with family,holidays,travel,tourism

माउंट आबू

इसमें कोई शक नहीं है कि माउंट आबू भारत के सबसे अच्छे हॉलिडे डेस्टिनेशन में से एक है। आप अपने परिवार के साथ राजस्थान के इस हिल स्टेशन की यात्रा का आनंद ले सकते हैं। यहां का नजारा पूरे साल बेहद सुखद और खूबसूरत रहता है। दिलवाड़ा मंदिर, नक्की झील, सनसेट पॉइंट, टॉड रॉक यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

must visit places with family,holidays,travel,tourism

हरिद्वार

अगर आपकी फैमिली धार्मिक जगहों पर जाना चाहती हैं और मंदिरों के दर्शन करने की इच्छा रखती है, तो गर्मियों में हरिद्वार से बेस्ट शायद ही कोई जगह हो सकती है। हरिद्वार में हरकी पौड़ी में स्नान के अलावा मनसा देवी मंदिर, लक्ष्मण झूला और ऋषिकेश यहां की मशहूर जगहों में शुमार है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!