न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है नैनीताल, लें यहां की इन जगहों पर घूमने का मजा

आज इस कड़ी में हम आपको नैनीताल में घूमने लायक जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां आपको अद्भुद अनुभव का अहसास होगा। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Aug 2022 9:13:13

भारत के सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है नैनीताल, लें यहां की इन जगहों पर घूमने का मजा

जब भी कभी घूमने जाने की बात आती है तो सबसे पहले तवज्जो हिल स्टेशनों को दी जाती है जहां की खूबसूरत वादियां, प्राकृतिक सुंदरता, शांति और सुकून सभी को पसंद आता हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं नैनीताल की जो भारत के सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है। यहां मौजूद झीलों की वजह से इसे 'झीलों के शहर' के नाम से भी जाना जाता हैं। शायद ही ऐसा कोई घुमक्कड़ होगा जो नैनीताल नहीं जाना चाहेगा। यहां आप अपने परिवार और दोस्तों या के साथ या अकेले भी जा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको नैनीताल में घूमने लायक जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां आपको अद्भुद अनुभव का अहसास होगा। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

भारत के सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है नैनीताल, लें यहां की इन जगहों पर घूमने का मजा

नैनी पीक
नैनी पीक नैनीताल में सबसे ऊंची चोटी है। यहां से आप हिमालय और नैनीताल शहर के उत्कृष्ट नजारों को देख सकते हैं। इसे चीना पीक या चाइना पीक के नाम में भी जाना जाता है। नैना शिखर ट्रैकिंग का शौक रखने वालो के लिए एक बेहद ही बेहतरीन जगह हैं। इस चोटी से आप नैनीताल का खूबसूरत नजारा, हिमालय की पर्वत श्रृंखलाएं आदि देख सकते हैं। सुबह जल्दी उठें और सूर्यास्त के एक शानदार दृश्य के लिए इस चोटी पर चढ़ें जिसे आप कभी नहीं भूलेंगे।

भारत के सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है नैनीताल, लें यहां की इन जगहों पर घूमने का मजा

इको केव गार्डन

अपनी इंटर कनेक्टेड चट्टानों, गुफाओं, हैंगिंग गार्डन और बेहद सुंदर फव्वारे के लिए प्रसिद्ध इको गार्डन आपके लिए एक खूबसूरत जगह हो सकती है। यहां के सबसे मशहूर जगहों में से एक है इको केव। इसमें जानवरों के आकार की कई सारी गुफाएं हैं। इस गुफा की सबसे खास बात ये है कि बाहर चाहे जैसा भी मौसम हो लेकिन इस गुफा में हमेशा ठंड ही रहती है। यहां से स्नो व्यू पॉइंट भी देखा जा सकता है। इस गुफा के आसपास कई सारी बॉलिवुड फिल्मों की शूटिंग भी हुई है। यहां शाम में जाकर आप विभिन्न ऑडियो वीडियो इफैक्ट्स के साथ म्यूजिकल फाउंटेन का मजा ले सकते हैं।

भारत के सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है नैनीताल, लें यहां की इन जगहों पर घूमने का मजा

नैनी झील

नैनीताल के अयारपट्टा में स्थित नैनी झील यहां के सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक है। नैनी झील एक नाशपाती के आकार की झील है, जो बहुत से पर्यटकों को आकर्षित करती है। झील में आप नौका विहार से लेकर नौकायन या पैडलिंग का आनंद ले सकते हैं। यहां पर फैमिली के साथ समय बिताने और सूर्यास्त के नजारे को देखने का अपना एक अलग ही आनंद है। यह झील सात पहाडि़यों से घिरी हुई है और यहां का नजारा देखने ही बनता है। नैनी झील को देखने के लिए सनराइज और सनसेट सबसे अच्छा समय हो सकता है। झील के चारों तरफ पहाड़ी को बड़े-बड़े हरे पेड़ों ने घेर रखा है, जो झील की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।

भारत के सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है नैनीताल, लें यहां की इन जगहों पर घूमने का मजा

स्नो व्यूप्वाइंट

नैनीताल के मल्लीताल में माल्डन कॉटेज रोड पर स्थित इस जगह को आपको जरूर देखना चाहिए। यह नैनीताल का सबसे पुराना स्नो व्यूप्वाइंट है। यहां पर आपको हिमालयन रेंज की बर्फ से ढकी चोटियों के अद्भुत दृश्य को देखने का मौका मिलेगा। इस अनुभव को आप जीवन में कभी नहीं भूल पाएंगे। यह नैनीताल में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। आपके सामने होंगे ऊँचे बर्फीले पहाड़ और ऊपर होगी बादलों की सफ़ेद चादर। आपको ऐसा प्रतीत होने लगेगा कि हाथ ऊपर उठाते ही आपकी मुट्ठी में बादल कैद हो गए हों।

भारत के सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है नैनीताल, लें यहां की इन जगहों पर घूमने का मजा

नैना देवी मंदिर

भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक प्रतिष्ठित नैना देवी मंदिर बहुत ही पवित्र स्थल है माना जाता है, जहां पूरे देश से श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। नैना देवी मंदिर का देश भर में अलग महत्व है। कहा जाता है कि इस जगह देवी सती के नेत्र गिरे थे इसलिए इस मंदिर का नाम नैना देवी रखा गया। हिंदुओं के प्रमुख तीर्थस्थलों में इसे भी शामिल किया गया है। यहाँ मौजूद पीपल का पेड़ शताब्दियों से लगा हुआ है जो लोगों में आकर्षण का केंद्र है। आप यहाँ आकर भक्ति में लीन हो सकते हैं।

भारत के सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है नैनीताल, लें यहां की इन जगहों पर घूमने का मजा

नौकुचिया ताल

जैसा कि सब जानते हैं कि नैनीताल को झीलों का शहर कहा जाता है। यहां आप घूमते-घूमते थक जाएंगे लेकिन झीलों का सिलसिला खत्म नहीं होगा। यहां की नौकुचिया ताल काफी मशहूर है, भीमताल से 11 किमी की दूरी पर स्थित नौकुचिया ताल की खूबसूरती देखते ही बनती है। इस झील की गहराई तकरीबन 160 फीट है। यहां आप सूकून के पल बिता सकते हैं।

भारत के सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है नैनीताल, लें यहां की इन जगहों पर घूमने का मजा

राजभवन
राजभवन का निर्माण 1897 से 1900 के बीच ब्रिटिश राज में अंग्रेजो द्वारा किया गया था। यहाँ पर अंग्रेजी शासन में गवर्नर व मुख्य अतिथि गर्मियों के समय में निवास किया करते थे। राजभवन को गवर्नर हाउस के नाम से भी जाना जाता हैं अब यहाँ उत्तराखंड के गवर्नर निवास करते हैं। अगर राजभवन के स्थापत्य की बात करे तो इस बिल्कुल विक्टोरियन स्टाइल में बनाया गया हैं। इस बिशाल भवन में 113 कमरे है जो बड़ी ही उच्च वास्तुकला को प्रदर्शित करते हैं। राजभवन में आपको बहुत सरे फूलो की प्रजातियों से सुशोभित बगीचा, गोल्फ मैदान, स्विमिंग पूल तथा बलूत पेड़ भी देखने को मिलते हैं

भारत के सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है नैनीताल, लें यहां की इन जगहों पर घूमने का मजा

मॉल रोड

नैनीताल का मॉल रोड नैनी झील की तरफ फैला हुआ है, जो पहाड़ी शहर को दोनों ओर से जोड़ता है। माल रोड खाने, शॉपिंग और हिमाचल के सांस्कृतिक झलक के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ आपको हर वक्त चहल-पहल का माहौल देखने को मिलेगा। उत्तराखण्डी संस्कृति व पारंपरिक स्वादिष्ट खाने का मिश्रण आपको यहाँ देखने को मिलेगा। खरीदारी के लिए भी यह उपयुक्त स्थान है जहाँ आपको सुंदर गर्म कपड़े आसानी से मिल जाऐंगे। तो फिर देर किस बात की है, आइए और नैनीताल को अपनी सेवा का अवसर दे दीजिए। नैनीताल के दर्शनीय स्थल में अगर आपने इस जगह को छोड़ दिया तो आप ज़रूर पछताऐंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल