न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी कर रहे हैं हनीमून पर जाने की तैयारी, इन गलतियों की वजह से होती हैं परेशानी

कई बार कुछ गलतियों की वजह से यह हनीमून ट्रिप अच्छी नहीं बल्कि बुरी यादों के लिए यादगार बन जाता हैं। आपकी एक छोटी सी गलती पूरे हनीमून ट्रिप को बर्बाद कर सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Nov 2021 11:19:10

क्या आप भी कर रहे हैं हनीमून पर जाने की तैयारी, इन गलतियों की वजह से होती हैं परेशानी

शादियों का सीजन जारी हैं और सभी शादी के बाद हनीमून पर जाने की तैयारी करते हैं। इसके लिए कपल पहले से ही प्लानिंग करते हैं कि उन्हें कहां, कब और कितने दिन के लिए जाना हैं। शादीशुदा लोगों के लिए ये दिन बहुत मायने रकहते हैं जो जीवनभर की यादों के रूप में मन में बस जाते हैं। ऐसे में सभी चाहते हैं कि इन दिनों में यादगार और हसीन पल बिताए जाए। लेकिन कई बार कुछ गलतियों की वजह से यह हनीमून ट्रिप अच्छी नहीं बल्कि बुरी यादों के लिए यादगार बन जाता हैं। आपकी एक छोटी सी गलती पूरे हनीमून ट्रिप को बर्बाद कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन गलतियों के बारे में।

सेहत का ध्यान न रखना

शादी के बाद कपल हनीमून की प्लानिंग तो कर लेते हैं, लेकिन वो अपनी सेहत का ध्यान नहीं दे पाते हैं। कई बार कपल शादी के दौरान खुद इतने थक जाते हैं कि हनीमून पर वो बीमार तक पड़ सकते हैं या आप जिस जगह पर जा रहे हैं वहां की क्या हेल्थ गाइडलाइंस हैं आदि। आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

travel tips,travel tips in hindi,honeymoon trip mistakes

बिना जगह को जानें बुकिंग करना

कई बार हम लोगों की कही बातों में आ जाते हैं, और उस जगह को बुक कर लेते हैं जिसके बारे में हम कुछ भी नहीं जानते हैं। ऐसे में हो सकता है कि जगह आपकी उम्मीदों पर खरी न उतर पाए। फ्लाइट्स के बारे में, बस के बारे में और वहां के होटल आदि के बारे में बिना जाने बुकिंग करने से आपका हनीमून खराब हो सकता है।

सुबह ना लें फ्लाइट

लोग अक्सर सुबह की फ्लाइट लेते हैं ताकि उन्हें ट्रैफिक और बाकि चीजों से परेशानी ना हो। लेकिन आप ऐसा ना करें अगर आप शादी के तुंरत बाद वाली हनीमून पर हैं तो ऐसे में बिल्कुल सुबह की फ्लाइट ना लें। इससे आपको जेट लैग की समस्या हो सकती है और साथ ही आपकी थकान के कारण आपक रिलैक्स नहीं कर पाएंगे। ऐसे में अपनी नींद पूरी करने के बाद ही आप अपनी फ्लाइट लें ताकि आपकी बॉडी अच्छे से रिलैक्स हो पाए।

travel tips,travel tips in hindi,honeymoon trip mistakes

खानपान को लेकर लापरवाही

जब आप हनीमून पर जा रहे हैं, तो आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बाहर लोग कुछ भी अनहेल्दी खा लेते हैं, जिसकी वजह से उनकी तबियत तक खराब हो जाती है। आप क्या खाते हैं, आपको क्या नहीं पचता है, किस चीज को खाने से आपको दिक्कत हो सकती है आदि। आपको इन सब बातों का ध्यान देना चाहिए।

सीजन को ध्यान न रखकर प्लान करना

माना आपकी शादी सर्दी के मौसम में हुई है, लेकिन आप जिस जगह के लिए हनीमून का ट्रिप बना रहे हैं क्या वो मौसम के हिसाब से सही है। अमूमन देखा जाता है कि लोग सीजन के हिसाब से प्लान नहीं करते हैं। ऐसे में उन्हें उस जगह पर पहुंचने में, घूमने में और वहां से वापस लौटने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

travel tips,travel tips in hindi,honeymoon trip mistakes

पीक सीजन से बचें

वैसे तो ये कहना आसान है लेकिन शादियों के सीजम में अक्सर पीक पर ही सारी चीजें होची है। ऐसे में अगर आप अपने पंसदीदा जगह पर जाना चाहते हैं तो ऐसे में बुकिंग पहले से करवा लें ताकि आपको ज्यादा पैसे ना पेड करना पड़े। अपने खर्चों पर ध्यान देना सही होगा,ऐसे में आप अपना बजट पहले से तैयार कर लें ताकि आप अपनी चीजों को अच्छे से मैनेज कर पाएं।

अपनी पंसद का काम करें

आप दो लोग हैं पहली बार साथ घूमने जा रहे हैं ऐसे में आप केवल एक की मर्जी के हिसाब से नहीं ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आप दोनों मिलकर अपनी पंसद की चीजें करें। आप दोनों को अलग अलग चीजें पसंद होंगी ऐसे में जाहिर है की आप दोनों उसे करना चाहते होंगे ऐसे में आपको अपनी ट्रिप के समय को इस तरह बांटना है कि आप दोनों ही अपनी पसंद की चीजों को एंजॉय कर पाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!