न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2021 : कर रहे हैं फेस्टिवल शॉपिंग की तैयारी, दिल्ली के ये 8 बाजार रहेंगे बेस्ट

दिवाली से पहले लोग फेस्टिवल शॉपिंग करते हैं। ऐसे में अगर आप भी फेस्टिवल शॉपिंग की तैयारी कर रहे हैं तो आज हम आपको दिल्ली के कुछ प्रसिद्द बाजारों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां से आप हर जरूरी चीज खरीद सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 26 Oct 2021 7:02:22

Diwali 2021 : कर रहे हैं फेस्टिवल शॉपिंग की तैयारी, दिल्ली के ये 8 बाजार रहेंगे बेस्ट

देश की राजधानी दिल्ली अपनी अनोखी संस्कृति का प्रदर्शन करती हैं जहां देश के हर हिस्से के लोग देखने को मिलते हैं। खानपान से लेकर रहन-सहन तक यहां की बेहतरीन झलक देखने को मिलती हैं। दिवाली का त्यौहार आ रहा हैं जिसमें यहां एक अलग ही रौनक देखने को मलती हैं। दिवाली से पहले लोग फेस्टिवल शॉपिंग करते हैं। ऐसे में अगर आप भी फेस्टिवल शॉपिंग की तैयारी कर रहे हैं तो आज हम आपको दिल्ली के कुछ प्रसिद्द बाजारों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां से आप हर जरूरी चीज खरीद सकते हैं।

delhi places,delhi market,festival shopping

कनॉट प्लेस मार्केट

कनॉट प्लेस का मार्केट ब्रांडेड कपड़ों के लिए मशहूर है। इस बाजार में आपको फैशनेबल कपड़ों से लेकर स्टाइलिश इयररिंग्स, बेल्ट, बैग्स, पर्स और फुटवियर आदि जैसी चीज़ें आसानी से मिल जाएंगी। अब ये तो सब जानते ही हैं कि ब्रांडेड कपड़ों की कीमत काफी ज्यादा होती है। इसलिए आप अपने बजट के हिसाब से ही इस मार्केट में जाएं।

delhi places,delhi market,festival shopping

दिल्ली हाट मार्केट

दिल्ली हाट भी दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध बाजारों में से एक है, जो भारतीय हस्तशिल्प और कलाकृतियों के लिए जाना जाता है। यहां ऐसे कई स्टोर वा शॉप्स हैं, जो हस्तशिल्प वस्तुओं को बेचते हैं। दिल्ली हाट में आपको रेडीमेड कपड़ों, गिफ्ट्स के अलावा, ज्वेलरी भी आसानी से मिल जाएगी।

delhi places,delhi market,festival shopping

लाजपत नगर मार्केट

लाजपत नगर का मार्केट भी फेस्टिवल सीजन, वेडिंग सीजन की खरीदारी करने के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां आपको रेडिमेड कपड़ों से लेकर फैंसी गोटा पट्टी, लेस, शादी की पगड़ियां, शगुन के लिफाफे, शगुन के थाल, ज्वेलरी बॉक्स, पगड़ी पर लगाने वाला ब्रोच आदि जैसा सारा सामान आसानी से मिल जाएगा।

delhi places,delhi market,festival shopping

जनपथ मार्केट

इस बाजार में आप सभी सामान किफायती दामों पर आसानी से खरीद सकती हैं। यहां आपको सभी आवश्यक चीजें जैसे प्राचीन गहनों से लेकर आधुनिक कपड़ों जैसे शूज, पर्स, घर का सजावटी सामान आदि आसानी से मिल जाएंगी। इसलिए यह त्योहार की खरीदारी करने के लिए एक बेहतरीन मार्केट है।

delhi places,delhi market,festival shopping

चांदनी चौक

चांदनी चौक का मार्केट, एशिया के सबसे बड़े मार्केट्स में से एक है। भारत के कई राज्यों से लोग खासतौर पर यहां अपनी शादी की शॉपिंग करने आते हैं। इसके अलावा, विदेशी लोग भी इस मार्केट से खूब शॉपिंग करते हैं। अगर आप इस फेस्टिवल सीजन में अब तक चांदनी चौक नहीं गई हैं, तो एक बार जरूर जाएं।

delhi places,delhi market,festival shopping

पहाड़गंज मार्केट

पहाड़गंज का मार्केट भी दिल्ली में बहुत फेमस है। यहां आपको शॉपिंग करने के लिए कई वैरायटी मिलेंगी। कपड़ों के स्टॉल्स की यहां तो भरमार है फिर चाहे आपको कपड़े लेने हों या फिर मोजे या कोई घर का सजावटी सामान आदि सब कुछ यहां आसानी से मिल जाएगा। साथ ही, यहां देश-विदेश लोग आते हैं उनके लिए भी होलसेल के लिहाज से कई चीज़ें आसानी से उपलब्ध हैं।

delhi places,delhi market,festival shopping

करोल बाग मार्केट

करोल बाग के इस बाजार में आप शादी की शॉपिंग से लेकर डेली वियर में इस्तेमाल किए जाने वाले सामानों को आसानी से खरीद सकती हैं। इस मार्केट के अंदर जाते ही आपको शादी के लहंगे के शोरुम्स, सूट के शोरुम्स, अनारकली सूट के शोरुम्स, शादी की फैंसी ज्वेलरी, गोल्ड और डायमंड की ज्वेलरी के शोरुम्स आदि आसानी से नज़र आ जाएंगे। आप अपने बजट के हिसाब से चीज़ें खरीद सकती हैं।

delhi places,delhi market,festival shopping

खान मार्केट

दिल्ली में शॉपिंग के लिए सबसे फेमस जगहों में खान मार्केट भी शामिल है, जहां आप अच्छे से खरीदारी कर सकती हैं। यहां आपको डिजाइनर लहंगे, ज्वेलरी के साथ-साथ ब्रांडेड मेकअप का सामान भी सस्ते दामों में आसानी से मिल जाएगा। हालांकि, खान मार्केट भारत के सबसे महंगे मार्केट में आता है लेकिन यहां आपको थोड़ी बार्गेनिंग करनी पड़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!