न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में ड्राई स्किन को संभालना हो जाता है मुश्किल, इस तरह से करें मेकअप

आज इस कड़ी में हम आपको टिप्स देने जा रहे हैं कि किस तरह से सर्दियों में ड्राई स्किन पर मेकअप किया जाए। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Jan 2022 3:58:32

सर्दियों में ड्राई स्किन को संभालना हो जाता है मुश्किल, इस तरह से करें मेकअप

सर्दियों के इन दिनों में स्किन के ड्राई होने की परेशानी बनी ही रहती हैं। अब अगर बात की जाए जिनकी स्किन पहले से ही ड्राई हो तो उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं। खासतौर से इन दिनों में ड्राई स्किन पर मेकअप से जुड़ी परेशानी भी सामने आती हैं। ऐसे में आपको स्किन रूटीन में क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग के अलावा अंडर आई क्रीम को भी शामिल करने की जरूरत होती हैं ताकि सही से मेकअप किया जा सकें। आज इस कड़ी में हम आपको टिप्स देने जा रहे हैं कि किस तरह से सर्दियों में ड्राई स्किन पर मेकअप किया जाए। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

make up tips for dry skin,beauty tips,beauty hacks

प्राइमर के बाद मेकअप

अपने चेहरे को थपथपाकर फेस ऑयल लगाना चाहिए। साथ ही टोनर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। मार्केट में हाइड्रेटिंग मिस्ट आते हैं। आप सीरम बेस्ड मास्क भी लगा सकते हैं। मेकअप से पहले मास्क को हटाने के बाद उस सीरम से चेहरे में मसाज कर दीजिए। इसके बाद मॉइश्चराइजिंग ऑयल और प्राइमर लगाने के बाद मेकअप शुरू किया जा सकता है।

हाइड्रेटिंग प्राइमर लगाएं

स्किन हाइड्रेशन के बाद मेकअप प्राइमर लगाते हुए ध्यान रखें कि हाइड्रेटिंग प्राइमर का इस्तेमाल करना चाहिए। इस समय मैटिफाइंग प्राइमर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह जान लें कि मैटिफाइंग प्राइमर स्किन को मेटिफाई करता है और हाइड्रेटिंग प्राइमर स्किन को हाइड्रेशन देता है।

make up tips for dry skin,beauty tips,beauty hacks

होंठों को मॉइश्चराइज करें

पूरी स्किन को हाइड्रेट करने के साथ अपने होंठों को मॉइश्चराइज करना ना भूलें। यदि आपके होंठ रुखे हैं, तो उनको आप हल्के हाथ से थोड़ा सा एक्सफोलिएट कर सकते हैं। इसके बाद एक अच्छा लिप बाम लगाया जा सकता है।

क्रीम बेस्ड फाउंडेशन

लिक्विड फाउंडेशन और कंसीलर की जगह क्रीम बेस्ड फाउंडेशन और कंसीलर का इस्तेमाल करना चाहिए। फाउंडेशन का इस्तेमाल करते हुए उसमें 2 से 3 बूंद किसी भी फेस ऑयल को मिलाया जा सकता है। इससे ब्लेंडिंग आसान हो जाती है। इससे स्किन भी ड्राई नहीं रहेगी और मेकअप भी ड्राई नहीं दिखेगा।

make up tips for dry skin,beauty tips,beauty hacks

क्रीम बेस वाले ब्लशर

पाउडर ब्लशर की जगह क्रीम बेस वाले ब्लशर का इस्तेमाल करना चाहिए। क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट के इस्तेमाल से स्किन हाइड्रेटेड रहती है। याद रखिए कि पाउडर प्रोडक्ट्स की जगह क्रीम बेस्ड ब्लशर और लिक्विड हाइलाइटर का इस्तेमाल सही रहता है। लिपस्टिक और ग्लॉस भी क्रीम बेस्ड ही लगाने चाहिए।

हाइड्रेटिंग सेटिंग स्प्रे

मेकअप को बेहतर फिनिश देने के लिए हाइड्रेटिंग सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल सही रहता है। इससे अगर चेहरे पर कोई पाउडर है तो वह भी एब्जॉर्ब हो जाता है। इससे आपकी स्किन तुरंत ही हाइड्रेटेड नजर आने लगती है।

हाइड्रेटिंग ब्यूटी स्पंज

इन सबके साथ ही इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि ब्रश की बजाय एक अच्छे ब्यूटी स्पंज को हाइड्रेटिंग मिस्ट से डैब करके मेकअप करना सही रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद