न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिक्किम : अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य, दर्शनीय मठ, अनुपम घाटियां...और न जानें क्या-क्या, मौसम भी सदाबहार

सिक्किम का मौसम सदाबहार है। यहाँ का मौसम सालों भर सुखद व आनंददायक रहता है। यही कारण ही की बड़ी संख्या में सैलानी सिक्किम यात्रा पर जाना पसंद करते हैं।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 06 Aug 2021 10:00:52

सिक्किम : अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य, दर्शनीय मठ, अनुपम घाटियां...और न जानें क्या-क्या, मौसम भी सदाबहार

सिक्किम पर्यटन की दृष्टि से बेहद ही खूबसूरत प्रदेश हैं। यहाँ के लोग इतने शांतिप्रिय हैं की यह प्रदेश सैलानी के लिए स्वर्ग के समान है। यहाँ की कौन-कौन से चीज देखने योग्य है। यहाँ भ्रमण के लिए सबसे अच्छा महिना कौन सा है। सिक्किम अपने अद्भुत प्राकृतिक सौन्दर्य, दर्शनीय मठों, अनुपम घाटियों, मनोहर पर्वतश्रेणि के कारण सम्पूर्ण विश्व में प्रसिद्ध है। यहाँ अनेक धर्म और संप्रदाय बड़े ही प्रेम और आपसी सदभव के साथ रहते हैं। सिक्किम का मौसम सदाबहार है। यहाँ का मौसम सालों भर सुखद व आनंददायक रहता है। यही कारण ही की बड़ी संख्या में सैलानी सिक्किम यात्रा पर जाना पसंद करते हैं।

major attractions of sikkim,gangtok,travel,tourism,travel

गंगटोक (Gangtok)
सिक्किम का छोटा शहर गंगटोक पर्यटन की दृष्टि से खास है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता आलौकिक और अद्भुत जान पड़ती है। समुन्द्र तल से करीब 1800 मीटर ऊंची गंगटोक, सिक्किम राज्य की राजधानी है। यहाँ 100 से ज्यादा बौद्ध गुभाएं स्थित हैं। इस कारण इसे गुफाओं का नगर भी कहा जा सकता है। यह शहर सिक्किम पर्यटन पर आने वाले सैलानियों को बेहद ही आकर्षित करती है। यहीं पर सिक्किम

विधान सभा का सुंदर भवन स्थित है।
1. एनके मोनास्ट्री या गुम्फा–

इस गुफा का इतिहास 150 वर्षों से भी पुरानी है। कहा जाता है की इस गुफा कीस्थापना सन 1840 ईस्वी में हुई थी। इस गुम्फा के अंदर कई देवी-देवताओं कीभव्य प्रतिमायें, लामानृत्य से संबंधित मुखौटे आदि नजर आते हैं।साथ ही भगवान बुद्ध की भव्य प्रतिमा भी मौजूद है। यहाँ रिसर्च इन्स्टीट्यूटऑफ तिब्बतियोलोजी, महायान बौद्ध धर्म की किताबें, अजन्ता शैली की पेन्टिग्स
इत्यादि दिखाई पड़ते हैं। इसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलालनेहरू ने किया था।

major attractions of sikkim,gangtok,travel,tourism,travel

2. नाथूला दर्रा (Nathula Pass)
यह स्थल समुन्द्र तल से लगभग 4000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भारत और तिब्बत के बीच स्थित नाथू ला दर्रा की दूरी चांगू लेक से करीब 18 किलोमीटर है। समुन्द्र तल से बेहद ऊंचाई पर स्थित इस स्थान का तापमान जाड़े के मौसम में शून्य से कई डिग्री नीचे चला जाता है। नाथूला दर्रा चीन के बॉर्डर से सटा है। इस कारण इस स्थल के पास भारत और चीन की सेना की मौजूदगी देखी जा सकती है। नाथू ला के बाद आप फ़ोदन मोनास्ट्री की सैर कर सकते हैं जो सिक्किम के सबसे प्रसिद्ध मठ में से एक मानी जाती है। कहते हैं की भारत और चीन के बीच 80% व्यापार नाथूला दर्रा के रास्ते होता था। अतः सामरिक दृष्टि से यह बड़ा ही महत्वपूर्ण है।

3. फ़ोदन मोनास्ट्री –
यह मोनास्ट्री गंगटोक शहर से उत्तर की ओर करीव 41 कि.मी. दूरी पर स्थित है। यह मोनास्ट्री सौन्दर्य की दृष्टिकोण से अनुपम है। यहाँ की दीवारों पर बनी पेण्टिंग्स व भित्ति चित्र देखने योग्य है जो पर्यटक का ध्यान बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करती है।

major attractions of sikkim,gangtok,travel,tourism,travel

4. रुमटेक मोनास्ट्री गुफा –
यह गुम्फा, गंगटोक शहर से करीव 25 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। इसकी गिनती विश्व की अद्वितीय व समृद्ध गुफाओं में की जाती है। चीन द्वारा तिब्बत पर जबरन कब्जा के बाद तिब्बतियों के 16 वें धर्मगुरु गोपालवा कर्मापा ने सिक्किम के इसी स्थल को अपना निवास स्थल बनाया। चतुर्थ चोग्याल द्वारा स्थापित मोनास्ट्री जब भूकम्प में नष्ट हो गयी, उसके बाद रूमटेक में नया बौद्ध विहार का निर्माण किया गया। कहते है की इसी स्थल पर बौद्ध धर्म के 16वें धर्मगुरु
करमापा के अवशेष रखे हुए हैं। यहां स्वर्ण मृग व स्तूप, धर्मचक्र, सोने के बुद्ध, बेशकीमती जवाहरात से सजी गुफा तथा कई अन्य बस्तुएं दर्शनीय है। यहाँ पर पर्यटकों को ठहरने के लिए कई होटल उपलब्ध हैं।

5. लाचुंग
समुन्द्र तल से तकरीबन 2500 मीटर ऊंची सिक्किम का ‘लाचुंग’ एक बेहद ही खूबसूरत स्थल है। लाचुंग, जिसे जीरो पॉइंट तक पहुंचने के द्वार के रूप में जाना जाता है। लाचुंग यात्रा के क्रम में आपको कई मनोरम झड़ने देखनों को मिल जाएंगे। यहाँ की हरियाली और मनोरम सुषमा मन को आनंदित कर देती है। पूरे सफर में आपको कई वॉटर फॉल्स देखने को मिल जायेंगे। यह स्थान तिब्बत बॉर्डर से महज 15.5 की मी की दूरी पर स्थित है।

6. सोमगो झील (Tsomgo Lake)
यह स्थल समुन्द्र तल से 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। खूबसूरत चांगू-लेक, सिक्किम की राजधानी गंगटोक से करीब 40 किलोमीटर दूर है। श्रीनगर की डल झील तरह चांगु लेक भी सिक्किम पर्यटन पर आने वाले के लिए दर्शनीय है। यहाँ का तापमान भी बहुत कम हो जाता है। जनवरी के महिने में इस लेक का पानी जाम जाता है। इस लेक की यात्रा करने के लिए सिक्किम पर्यटन विभाग से मंजूरी लेनी पड़ती है। पर्यटक यहाँ ‘आक’(एक प्रकार का जानवर) के सवारी का भी आनंद ले सकते हैं।

major attractions of sikkim,gangtok,travel,tourism,travel

7. खेचियोपलरी लेक
खेचियोपलरी का अर्थ होता है विशिंग लेक। यह लेक एक चोटीछोटी सी घाटी केबीच स्थित है। इसके चारों ओर सघन बन दिखाई पड़ते हैं। यह स्थान बौद्ध धर्मको मानने वालों के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। कहते हैं की यहाँ आने वाले कीमनोकामना पूर्ण होती है।

8. पश्चिम सिक्किम का गेजिंग शहर
समुन्द्र तल से करीब 1600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गेजिंग, सिक्किम काप्रसिद्ध स्थल है। करीब 4 की मि के क्षेत्र में फैला इस जगह पर पश्चिम सिक्किमजिला का हेड क्वाटर स्थित है। कहते हैं की गेजिंग का प्राचीननाम ‘गियालसिंग’ था।यहाँ का मौसम बड़ा ही खुशनुमा है। पर्यटक को यहाँ ठहरने के लिए होटल औरगेस्ट हाउस उपलब्ध हैं। इस स्थान से एक रास्ता दुनियाँ की तीसरी सबसे ऊंचीचोटी कंचनजंघा की तरफ भी जाती है।

9.केचुपेरी-

सुंदर और मनोरम पहाड़ी से घिरा केचुपेरी एक प्राकृतिक झील है। कहते हैं की इस झील का जल बड़ा ही निर्मल और चमत्कारी गुणों से भरपूर है। मान्यता है की इस जल में स्नान करने से रोगों की मुक्ति मिलती है।

10 बौद्ध विहार-
संभवतः इसका निर्माणकाल 17 वीं शताब्दी के आस-पास माना जाता है। इस बौद्ध विहार की दीवारों पर अनेकों भित्ति-चित्र दिखाई पड़ते हैं। जो पर्यटक को बेहद आकर्षित करता है। गंगटोक से बस द्वारा यहाँ आसानी से पहुंचा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!