न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों के दिनों में कर रहे हैं हनीमून डेस्टिनेशन की तलाश, ये 10 जगहें रहेगी परफेक्ट

हनीमून के लिए ये जगहें परफेक्ट होने के साथ ही काफी रोमांटिक भी हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 01 Dec 2022 12:35:54

सर्दियों के दिनों में कर रहे हैं हनीमून डेस्टिनेशन की तलाश, ये 10 जगहें रहेगी परफेक्ट

आमतौर पर सर्दियों के आगाज के साथ ही शादियों के सीजन की भी शुरूआत हो जाती है। आने वाले दिनों में कई कपल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी के बाद लोग हनीमून पर जाना पसंद करते हैं जहां कपल एक-दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हैं और एक-दूसरे को करीब से जान पाते हैं। भारत में एक से बढ़कर एक जगह हैं। जहां के प्राकृतिक नजारे और मनोरम दृश्य आपके हनीमून को यादगार बनाने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप सर्दियों के दिनों में सुकून और ताजगी के साथ पार्टनर संग समय बिता सकते हैं। हनीमून के लिए ये जगहें परफेक्ट होने के साथ ही काफी रोमांटिक भी हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

looking for honeymoon destination in winters,these 10 places will be perfect,holiday,travel,tourism

डलहौजी

डलहौजी को हनीमून कपल्स का पसंदीदा जगह माना जाता है। जहां पर आप प्रकृति के शानदार नजारों के साथ ही अंग्रेजों के जमाने की कलाकारी भी देख सकते हैं। दरअसल, डलहौजी हिल स्टेशन को ब्रिटिश काल में बसाया गया था। इस हिल स्टेशन का नाम भी लॉर्ड डलहौजी के नाम पर रखा गया। यहां पर ब्रिटिश आर्किटेक्चर के शानदार नमूने हैं। जिसे देखने के साथ ही कुदरत के सुंदर नजारों का लुत्फ उठाया जा सकता है।

looking for honeymoon destination in winters,these 10 places will be perfect,holiday,travel,tourism

अल्लेप्पी

दक्षिण भारत में हनीमून के लिए अगर सबसे अधिक कोई फेमस डेस्टिनेशन है, तो उसका नाम है 'अल्लेप्पी'। खूबसूरत समुद्री बीच, झील और रिसोर्ट इस जगह को नवविवाहित जोड़ी के लिए और भी खास बनाते हैं। अल्लेप्पी शहर खूबसूरती के मामले में इतना बेहतरीन पर्यटन स्थल है कि इसके खूबसूरती के चलते इस जगह को 'पूर्व का वेनिस' भी कहा जाता है। यहां आप हाउसबोट्स, कुमारकोम पक्षी अभयारण्य, वेम्बनाड झील और पाथिरमानल द्वीप जैसी खूबसूरत जगहों पर सुकून के पल बिता कर अपने पार्टनर के साथ हनीमून को यादगार बना सकती हैं।

looking for honeymoon destination in winters,these 10 places will be perfect,holiday,travel,tourism

गंगटोक

अगर आप पहाड़ों पर शांति की तलाश में है तो पार्टनर के साथ हनीमून के लिए पूर्वोत्तर राज्यों का रुख करें। गंगटोक हनीमून कपल्स के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। जहां पर साथ में बैठकर उगते सूरज को देखने के साथ ही झील और प्रकृति के नजारों का आनंद ले सकते हैं। गंगटोक में सर्दियों के दिनों घूमने का आइडिया अच्छा हो सकता है।

looking for honeymoon destination in winters,these 10 places will be perfect,holiday,travel,tourism

मुन्नार

केरल राज्य में स्थित मुन्नार हिल स्टेशन दक्षिण भारत के साथ-साथ इंडिया के बेस्ट विंटर्स हनीमून डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है। किसी भी शादी जोड़े के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। रोमांटिक रिसोर्ट, रोमांटिक बीच और चाय के बगान हनीमून ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना देंगे। यक़ीनन यहां के सुहाने मौसम आपके प्यार को और भी जंवा बना देंगे। उगते सूरज और डूबते सूरज के नज़ारे किसी भी हनीमून कपल्स के बेहतरीन पल होता है। यहां आप इको पॉइंट,अनामुडी पीक जैसी खूबसूरत जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

looking for honeymoon destination in winters,these 10 places will be perfect,holiday,travel,tourism

कुर्ग

कुर्ग को भारत का स्विट्जरलैंड कहते है। अगर आप हनीमून पर किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं। जहां हाड़ कंपाती ठंड की बजाय सुहावना मौसम हो। तो कुर्ग सबसे बेस्ड डेस्टिनेशन हो सकती है। यहां के शानदार नजारों के साथ ही कॉफी प्लांटेशन और किले देखने के लिए हैं। कर्नाटक के इस छोटे से हिल स्टेशन को सर्दियों के हनीमून के लिए सबसे शानदार जगह मान सकते हैं।

looking for honeymoon destination in winters,these 10 places will be perfect,holiday,travel,tourism

वायनाड

अगर आप हनीमून पर केरल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो वायनाड उन खूबसूरत जगहों में से एक है जहां आपको जरूर जाना चाहिए। अगर आप दिसंबर के महीने में हनीमून पर जाना चाहते हैं तो वायनाड एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां देखने के लिए कई चीजें हैं जिससे आपको बिल्कुल भी बोरियत का एहसास नहीं होगा। अक्टूबर से लेकर मार्च तक का महीना यहां घूमने के लिए परफेक्ट माना जाता है।

looking for honeymoon destination in winters,these 10 places will be perfect,holiday,travel,tourism

ऊटी

भारत के सबसे मशहूर हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है ऊटी। जहां पर दिसंबर के महीने में घूमने का मजा ही अलग होता है। विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल यहां के माउंटेन बेहद आकर्षक हैं। ऊटी की प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को काफी समय से आकर्षित कर रही है। ऊटी दक्षिण भारत के सबसे मशहूर हिल स्टेशन में से एक है। अक्टूबर से लेकर फऱवरी महीने तक ये जगह सैर के लिए परफेक्ट है।

looking for honeymoon destination in winters,these 10 places will be perfect,holiday,travel,tourism

कश्मीर

विंटर्स में इंडिया की बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन में कश्मीर का नाम सबसे ऊपर आता है। “धरती पर स्वर्ग” के रूप में इस लोकप्रिय जगह को आप विंटर्स में बर्फ से ढका हुआ देखेंगे। अगर आप अपने पार्टनर के साथ इंडिया की सबसे बेस्ट हनीमून लोकेशन सर्च कर रहे हैं, तो ये बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर कश्मीर में आप बर्फीली घाटियां देख सकते हैं और कई एडवेंचर स्पोर्ट्स भी कर सकते हैं जैसे गुलमर्ग में स्कीइंग, डल झील पर शिकारा की सवारी, ट्रेकिंग आदि। साथ ही अगर आप कश्मीर जा रहे हैं, तो कश्मीर के खाने का स्वाद भी जरूर चखें।

looking for honeymoon destination in winters,these 10 places will be perfect,holiday,travel,tourism

जैसलमेर

अगर आप हनीमून के साथ ही आर्ट और कल्चर को भी सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो जैसलमेर आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। यहां स्थित शाही किलों में रुकना अपने आप में एक शानदार आइडिया है। दिसंबर का महीना यहां जाने के लिए परफेक्ट माना जाता है। अगर आप रेगिस्तान में हनीमून मनाना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है। कपल्स यहां डेजर्ट सफारी, कैंपिंग, बोनफायर का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही आप यहां शाही किलों में भी स्टे कर सकते हैं।

looking for honeymoon destination in winters,these 10 places will be perfect,holiday,travel,tourism

उदयपुर

वैसे तो लोग राजस्थान में गर्मियों के दिनों में जाने से कतराते हैं, लेकिन सर्दियों के लिए राजस्थान बेहद खूबसूरत जगह है। बात करें अगर हम राजस्थान के उदयपुर की तो ये जगह हनीमूनर्स के लिए एकदम परफेक्ट है। यहां सर्दियों में मौसम काफी शांत और रोमांटिक हो जाता है। इंडिया की ये सबसे अच्छी जगहों में से एक है। जब भी आप यहां घूमने के लिए आएंगे तो यहां का राजपुताना कल्चर आपका मन मोह लेगा। इस डेस्टिनेशन को और यादगार बनाने के लिए आप यहां कई एक्टिविटीज भी कर सकते हैं, जैसे पिछोला लेक से अपने लाइफ पार्टनर के साथ सनसेट के अद्भुत नजारे देख सकते हैं। हॉट एयर बलून राइड एन्जॉय कर सकते हैं। फतेह सागर लेक में स्पीड बोटिंग कर सकते हैं। शिल्पग्राम गांव घूमने जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका