न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत की इन 7 जगहों पर बना सकते हैं नवंबर में घूमने का प्लान, छुट्टियां बनेगी मजेदार

हम आपको भारत की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी छुट्टियों को मजेदार बनाने का काम करेंगे। इन जगहों पर घूमकर आप अपना मूड फ्रेश करते हुए तनावभरी जिंदगी से राहत पा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Nov 2021 11:18:53

भारत की इन 7 जगहों पर बना सकते हैं नवंबर में घूमने का प्लान, छुट्टियां बनेगी मजेदार

नवंबर का महीना जारी हैं जिसमें सर्दियां दस्तक देने लगती हैं और यह समय हैं जब घूमने जाने का अलग ही मजा आता हैं। इस समय गर्मी, बारिश और तेज ठंड की चिंता नहीं रहती हैं जिस वजह से घूमने का मजा अच्छे से लिया जा सकता हैं। अगर आप भी इस नवंबर के महीने में घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो हम आपको भारत की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी छुट्टियों को मजेदार बनाने का काम करेंगे। इन जगहों पर घूमकर आप अपना मूड फ्रेश करते हुए तनावभरी जिंदगी से राहत पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

travel places,indian travel places,november travel places

तारकरली, महाराष्ट्र

तारकरली या तारकर्ली महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के मालवन तालुका, का एक गांव है। यहां के खूबसूरत समुद्र तट पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अन्य समुद्र तटों की तुलना में यहां का पानी बहुत ही साफ है, दिन में सूर्य की रोशनी में काफी गहराई तक इसका साफ पानी देखा जा सकता है। यहां पर पेड़ों की खूबसूरत श्रंखला और समुद्रतट पर बनी द्वीपीय झोंपड़ियां व जल नौकाएं आपकी ट्रीप को और भी शानदार बना देते हैं। अगर आप वाटर स्पोर्ट्स को शौकीन हैं तो यह जगह आपके लिए और भी अच्छी है। यहां पर आप कम पैसों में भी स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं। कुल मिलाकर आप यहां सुंदर समुद्रतट पर एक अच्छी छुट्टी बिता सकते हैं।

travel places,indian travel places,november travel places

ओरछा, मध्य प्रदेश

नवंबर में, ओरछा घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। ये एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो मध्य प्रदेश नदी तट पर स्थित है। नवंबर में इस स्थान की यात्रा करना आपको सबसे अच्छा अनुभव प्रदान करेगा क्योंकि इस दौरान तापमान मध्यम रहता है, जो इसे दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए सबसे अच्छा बनाता है। इस जगह पर सुंदर स्मारक हैं और राजाओं और सम्राटों के बीच लड़ाई की कहानियों के बारे में भी जान सकते हैं।

travel places,indian travel places,november travel places

रानीखेत, उत्तराखंड

घूमने के लिए उत्तराखंड बसा रानीखेत भी टूरिस्ट द्वारा बेहद लोकप्रिय है। नेचर लवर्स के लिए रानीखेत बेस्ट प्लेस मानी जाती है। आप नवंबर में यहां पर छुट्टियां बिता सकते हैं। रानीखेत में आप पैराग्लाइडिंग, बाइक राइडिंग, राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही यहां पर स्थित झूला देवी मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।

travel places,indian travel places,november travel places

सुंदरवन, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के दक्षिण में बसा हुआ सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र प्राकृतिक नजारों के हिसाब से खूबसूरत जगह है यहां पर सुंदरवन नेशनलपार्क अपने टाइगर्स के लिए जाना जाता है। इस जगह को बंगाल का गौरव माना जाता है अगर आपको घूमने का शौक है और एक रोमांचक ट्रिप पर जाना चाहते हैं या रोमांचक जगहों पर जाने के शौकिन हैं तो आपके एक बार यहां पर जरुर आना चाहिए। यहां पर आपको प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही रोमांच भरी जंगल सफारी, रिजॉर्ट सभी कुछ है, तो यहां पर आकर आप कम समय में शानदार छुट्टियां मना सकते हैं।

travel places,indian travel places,november travel places

मनाली, हिमाचल

मनाली भारत में घूमने के लिए एक आकर्षक हिल स्टेशन है, जो धौलाधार और पीर पंजाल पर्वतमाला की बर्फ से ढकी चोटियों से घिरा हुआ है। मनाली अपने खूबसूरत मंदिरों और संग्रहालयों के साथ-साथ विभिन्न हिप्पी गांवों के लिए जाना जाता है जो देखने लायक हैं। इसके अलावा, यहां सोलंग घाटी है। बहुत सारे गर्म कपड़े पैक करना याद रखें क्योंकि नवंबर के दौरान यहां बर्फ पड़ सकती है।

travel places,indian travel places,november travel places

वायनाड, केरल

अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो केरल में आपके लिए बहुत सारी पर्यटन की जगह हैं। केरल के वायनाड में आपको खूबसूरत गुफाओं से लेकर, प्राकृतिक झरनें, मनोरम पहाड़ियां सभी कुछ देखने को मिलेगा। यहां को नजारे आपके मन को खुश कर देने वाले हैं। इसी के साथ आप यहां पर वाइल्ड लाइफ का मजा भी ले सकते हैं। वायनाड के उत्तरी इलाके में बना झरना यहां की बेहतरीन प्राकृतिक जगहों में से एक है। यहां पर आना आपके लिए एक अच्छा एक्सपीरियंस साबित हो सकता है।

travel places,indian travel places,november travel places

कसोल, हिमाचल

कसोल ट्रेकिंग ट्रेल्स और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस हिल स्टेशन का लुत्फ लेने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं। यहां के बार और रेस्टोरेंट आपको गोवा की याद दिला देंगे। ये जगह दिल्ली से थोड़ी दूर है लेकिन फिर भी आप यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां आने के लिए आप रात की बस ले सकते हैं जिसका एक तरफ का किराया 800 रुपए से भी कम है। कसोल में भी आपको 1000 रुपये तक में हॉस्टल और होटल मिल जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!