न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वॉटर स्पोर्ट्स का मजा लेना हैं तो चले आइये देश की इन जगह, बनेगी जीवनभर की यादें

आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सालभर वॉटर स्पोर्ट्स का मज़ा लिया जा सकता है। यहां लिया गया अनुभव और रोमांच आपको जीवनभर याद रहेगा। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 09 Dec 2022 2:13:23

वॉटर स्पोर्ट्स का मजा लेना हैं तो चले आइये देश की इन जगह, बनेगी जीवनभर की यादें

भारत में घूमने लायक कई जगहें हैं और सभी अपनी विशेष पहचान के लिए जानी जाती हैं। देश में कई जगहें ऐसी हैं जो एडवेंचर प्रेमियों के लिए जन्नत मानी जाती हैं। एडवेंचर के नाम पर कई तरह की एक्टिविटीज की जाती हैं जिनमे से कुछ वॉटर स्पोर्ट्स से जुड़ी हैं। वॉटर स्पोर्ट्स का मजा तभी अच्छे से आ पाता हैं जब इसके लिए लोकेशन भी सही हो। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां वॉटर स्पोर्ट्स का रोमांच चरम पर होता है। आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सालभर वॉटर स्पोर्ट्स का मज़ा लिया जा सकता है। यहां लिया गया अनुभव और रोमांच आपको जीवनभर याद रहेगा। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

if you want to enjoy water sports,then come to these places of the country,memories will be made for a lifetime,holiday,travel,tourism

अंडमान

अंडमान आइलैंड वॉटर स्पोर्ट्स का हब कहा जाता है। इस छोटे से द्वीप में पैरासेलिंग, जेट स्काइकिंग, बोटिंग, स्कूबा डाइविंग सबकुछ उपलब्ध है। यहां पर आप इन चीजों के अनुभव को जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। आपको बता दें अंडमान के आसपास भारत के बेस्ट स्कूबा डाइविंग साइट्स भी मौजूद हैं, जहां पर अंडरवाटर एडवेंचर का आप भरपूर आनंद ले सकते हैं। कई निजी कंपिनियां लोगों को इस एक्टीविटीज की सुविधा हैं।

if you want to enjoy water sports,then come to these places of the country,memories will be made for a lifetime,holiday,travel,tourism

गोवा

इंडिया में वॉटर स्पोर्ट्स की बात आते ही सबसे पहले गोवा का नाम आगे आता है। गोवा में वॉटर स्पोर्ट्स पहले से काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गए हैं। पहले सिर्फ कुछ चुनिंदा होटेल्स ही यह ऐक्टिविटी कराते थे लेकिन अब यह यहां के बीचों पर आसानी से उपलब्ध है। इन ऐक्टिविटीज में जेट स्कीईंग, विंड सर्फिंग, काइट सर्फिंग जैसे स्पोर्ट्स शामिल हैं।

if you want to enjoy water sports,then come to these places of the country,memories will be made for a lifetime,holiday,travel,tourism

लद्दाख

लेह लद्दाख का नाम सुनते ही हमारे दिल में एक अनछुई खूबसूरती की तस्वीर उतर आती है। गर्मियों के दिनों में यह पर्यटकों के बेहद पसंदीदा पर्यटन स्थल है। यहां पर आपको रीवर राफ्टिंग जैसा अनुभव दुनिया में कहीं भी नहीं मिलेगा। साथ ही आप प्रकृति के मनोरम दृश्या का भी आनंद ले सकते हैं। सर्दियों में यहां का तापमान कई डिग्री नीचे होता है और यहां पहुंचना बेहद मुश्किल होता है। अब यह जगह दिसंबर जनवरी की सर्दी में भी एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिहाज से भी काफी माकूल बन रही है। यहां पर आप आइस क्लाइम्बिंग जैसे कई शानदार एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं।

if you want to enjoy water sports,then come to these places of the country,memories will be made for a lifetime,holiday,travel,tourism

गोकर्णा

कर्नाटक के करवाड़ के तटीय क्षेत्र में स्थित गोकरणा एक छोटा सा शहर है। यहां ओम बीच पर सबसे ज्यादा वॉटर स्पोर्ट्स की सुविधा उपलब्ध है। इस बीच पर सर्फिंग भी सीख सकते हैं। यहां कई सर्फिंग स्कूल हैं जो सर्फिंग कोर्स करवाते हैं। अगर आपको बीच पर घूमने का शौक है तो गोकरणा आपके लिए बेस्ट वेकेशन स्पॉट है। नीले समुद्र और साफ रेत के बीच पर्यटकों की छुट्टियां और भी ज्यादा खुशनुमा हो जाती हैं। तीर्थस्थल के साथ-साथ गोकर्णा में आपको समुद्रतट पर घूमने का मौका भी मिलेगा।

if you want to enjoy water sports,then come to these places of the country,memories will be made for a lifetime,holiday,travel,tourism

केरल

वॉटर स्पोर्ट्स के लिए केरल बहुत ही सही जगह है और यह खासतौर पर बैकवॉटर, झीलों और नदियों के लिए मशहूर है। केरल में स्थित अल्लेप्पी, कन्नूर और कोवलम जैसी खूबसूरत जगहों पर आप बोटिंग, पैरासेलिंग, कायाकिंग, विंड सर्फिंग और वॉटर स्कीइंग जैसे मजेदार वॉटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं। यहीं नहीं, यहां आकर आप वॉटर स्पोर्ट्स के साथ-साथ केरल के मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों का भी आनंद ले सकते हैं।

if you want to enjoy water sports,then come to these places of the country,memories will be made for a lifetime,holiday,travel,tourism

ऋषिकेष

पवित्र नदी गंगा का धाम है ऋषिकेष जोकि एक प्रमुख धार्मिक स्थल भी है। हिंदू धर्म के लोगों के लिए यह प्रमुख तीर्थस्थान है। उत्तराखंड राज्य के खूबसूरत शहर ऋषिकेष में आप खूब सारे एडवेंचर्स का मज़ा ले सकते हैं। ऋषिकेष में आप एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे रिवर राफ्टिंग, कायाकिंग, बंजी जंपिंग और माउंटेन बाइकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा ऋषिकेष में त्र्यंबकेश्वर मंदिर, विभद्रा मंदिर आदि देख सकते हैं।

if you want to enjoy water sports,then come to these places of the country,memories will be made for a lifetime,holiday,travel,tourism

लक्षद्वीप

अगर आपको वॉटर स्पोर्ट्स के तौर पर स्कूबा डाइविंग जैसे अंडर-वॉटर एडवेंचर्स का शौक है तो इसके लिए लक्षद्वीप एक आदर्श विकल्प साबित हो सकता है क्योंकि यहां स्कूबा डाइविंग के लिए कई शानदार साइट्स मौजूद हैं। यहां आकर आप 18 मीटर से लेकर 20 मीटर तक अंडर-वॉटर डाइविंग का रोमांचक आनंद ले सकते हैं और इस दौरान साफ पानी में समद्री वनस्पतियों और जीवों को देख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग