Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi Special : विदेशों में भी खेली जाती हैं होली लेकिन अपने अलग अंदाज में, जानें इसके बारे में

आज इस कड़ी में हम आपको दुन‍िया के अलग-अलग कोनों में दिखने वाले होली के अनूठे अंदाज की जानकारी देने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Mar 2021 1:32:25

Holi Special : विदेशों में भी खेली जाती हैं होली लेकिन अपने अलग अंदाज में, जानें इसके बारे में

आने वाले दिनों में होली का त्यौहार आने वाला हैं जिसे रंगों के लिए जाना जाता हैं। इस दिन सभी लोग रंगों में सराबोर होते हैं और सभी एक-समान दिखाई देते हैं। देश में यह दिन अपने साथ नई उमंग लेकर आता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस तरह भारत में होली खेली जाती हैं उसी तरह विदेशों में भी होली का अपना अलग अंदाज देखने को मिलता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको दुन‍िया के अलग-अलग कोनों में दिखने वाले होली के अनूठे अंदाज की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

पोलैंड में है भारत जैसा ही होली का रंग

पोलैंड में होली की तरह अर्सीना नाम का त्योहार मनाते हैं। इस अवसर पर लोग एक-दूसरे पर रंग डालते हैं। और एक-दूसरे के गले मिलते हैं। पुरानी शत्रुता भूलकर नए सिरे से रिश्ते बनाने के लिए यह श्रेष्ठ उत्सव माना जाता है। चेकोस्लोवाकिया में भी बलिया कनौसे नाम से एक त्योहार बिल्कुल होली के ढंग से ही मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग आपस में एक-दूसरे पर रंग डालते हैं और नाचते-गाते हैं।
holi celebration,holi in foreign इटली में खेलते हैं संतरे और टमाटर की होली

होली की तरह ही इटली में फरवरी माह में बैटल ऑफ द ऑरेंज फेस्ट मनाया जाता है। इस पर्व में सभी एक-दूसरे पर ऑरेंज यानी क‍ि संतरे फेंकते हैं। इसके अलावा स्‍पेन में होली की ही तरह ला टोमाटीना पर्व मनाया जाता है। इसमें लोग एक-दूसरे के ऊपर टमाटर फेंककर अपनी खुशी का इजहार करते हैं।

म्यामांर में खेलते हैं पानी वाली होली

भारत के पड़ोसी देश म्यामांर में मेकांग के नाम से पानी का त्योहार मनाया जाता है। इसे थिंगयान भी कहते हैं। म्यामांर के नववर्ष पर मेकांग मनाया जाता है। इस त्योहार में देश के सभी लोग भाग लेते हैं। लोग एक-दूसरे पर रंग और पानी की बौछार करते हैं। वहां के लोगों का मानना है कि आपस में एक-दूसरे पर पानी डालकर पाप धोएं जाते हैं। holi celebration,holi in foreign दक्षिण कोरिया मेंखेलते हैं कीचड़ और ठंडे पानी से होली

भारत की होली की ही तरह दक्षिण कोरिया में बोरीयोंग मड फेस्टिवल मनाया जाता है। यह पर्व हर पर्व जुलाई महीने में मनाया जाता है। इसद‍िन लोग एक-दूसरे के ऊपर मिट्टी लगाते हैं और कीचड़ फेंकते हैं। इसके अलावा थाईलैंड में होली की ही तरह अप्रैल माह में सोंगक्रन नाम का एक पर्व मनाया जाता है। इस पर्व में सभी एक-दूसरे पर ठंडा पानी डालते हैं और नए साल का स्‍वागत करते हैं।

ऑस्‍ट्रेल‍िया में चारों ओर नजर आते हैं तरबूज

आस्ट्रेलिया में होली की तरह ही एक रोमांचकारी त्योहार मनाया जाता है। भारत में जैसे होली पर हर तरफ रंग ही रंग दिखाई देते हैं। वैसे ही यहां हर ओर तरबूज ही तरबूज दिखते हैं। इस त्योहार पर ऐसा लगता है जैसे तरबूजों की नदी बहने लगती है। इस त्योहार में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं, जिसमें यहां के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका