न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्राकृतिक दृश्यों से सराबोर हैं हिमाचल का चंबा, करें यहां इन 6 जगहों की सैर

जब भी कभी घूमने की प्लानिंग की जाती है तो हिमाचल प्रदेश के विभिन्न शहरों को नाम ऊपर आता हैं जो अपने प्राकृतिक और मनमोहक नजारो से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इन्हीं जगहों में से एक हैं चंबा जो समुद्रतल से 996 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं और प्राकृतिक जगहों के साथ

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Feb 2022 11:22:34

प्राकृतिक दृश्यों से सराबोर हैं हिमाचल का चंबा, करें यहां इन 6 जगहों की सैर

जब भी कभी घूमने की प्लानिंग की जाती है तो हिमाचल प्रदेश के विभिन्न शहरों को नाम ऊपर आता हैं जो अपने प्राकृतिक और मनमोहक नजारो से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इन्हीं जगहों में से एक हैं चंबा जो समुद्रतल से 996 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं और प्राकृतिक जगहों के साथ ही कई प्राचीन मंदिरों और अन्य स्थलों के लिए भी जाना जाता हैं। ऐसे में अगर आप चंबा घूमने जा रहे हैं तो आज हम आपके लिए यहां के प्रसिद्द स्थलों की जानकारी लेकर आए हैं जहां घूमने का लुत्फ़ उठाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं चंबा की इन प्रसिद्द जगहों के बारे में...

chamba,chamba himachal pradesh,tourist destination in chamba,himachal  pradesh tourism

मणिमहेश झील - Manimahesh Lake

चंबा से 52 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मणिमहेश झील हिन्दू श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बहुत बड़ा केंद्र माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मणिमहेश झील का निर्माण भगवान शिव ने पार्वती माता से विवाह के बाद करवाया था। इसी वजह से मणिमहेश झील का धार्मिक महत्व मानसरोवर झील के बराबर माना गया है। हिमालय की पीर पंजाल रेंज में स्थित मणिमहेश झील की समुद्रतल से ऊंचाई 4080 मीटर (13386 फ़ीट) है। मणिमहेश झील में प्रतिवर्ष अगस्त और सितंबर महीने में आने वाली अमावस्या के आठवें दिन बहुत बड़े मेले का आयोजन किया जाता है। साल के इस समय की जाने वाली यात्रा को “मणिमहेश यात्रा” कह जाता हैI मणिमहेश झील की यात्रा के लिये वैसे तो कई पारम्परिक ट्रेक बने हुए है लेकिन मणिमहेश झील तक पहुँचने का सबसे आसान रास्ता चंबा से आप सबसे पहले भरमौर जाये और वहां से आप मणिमहेश आसानी पहुँच सकते है।

chamba,chamba himachal pradesh,tourist destination in chamba,himachal  pradesh tourism

भूरी सिंह संग्रहालय - Bhuri singh Museum Chamba

लगभग 100 साल से भी ज्यादा पुराने भूरी सिंह संग्रहालय का निर्माण 14 सितंबर 1908 को पूरा किया गया था। ब्रिटिश शासनकाल में बना हुआ भूरी संग्रहालय पूरे हिमाचल प्रदेश में आकर्षण का प्रमुख केंद्र माना जाता है। संग्रहालय के निर्माण में तत्कालीन राजा भूरी सिंह और डॉ। जे। वोगेल ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राजा भूरी सिंह के नाम पर ही इस संग्रहालय का नाम भूरी सिंह संग्रहालय रखा गया था। इस संग्रहालय में 8500 से अधिक प्राचीन और मध्यकालीन शासकों द्वारा उपयोग में ली जाने वस्तुओं का संग्रह किया गया है। संग्रहालय में नक्काशीदार दरवाजे, वेशभूषा, ताम्रपत्र, हथियार,बसोहली पेंटिंग्स, वाद्ययंत्र, दुर्लभ शारदा लिपि, भित्ति चित्र, स्मारक पत्थर, शाही आभूषण और गुलेर कांगड़ा चित्र आदि का विस्तृत संग्रह देखने को मिल जाता है।

chamba,chamba himachal pradesh,tourist destination in chamba,himachal  pradesh tourism

हरिराय मंदिर चंबा - Hariraya Temple Chamba
चंबा में सेंट्रल पार्क के पास स्थित हरिराय मंदिर का निर्माण 11वीं शताब्दी के समय करवाया गया था। प्राचीन हरिराय मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। मंदिर के गृभगृह में स्थापित भगवान विष्णु की प्रतिमा अष्ठ धातु से बनी हुई है। गृभगृह में विराजमान भगवान विष्णु की मूर्ति के चार भुजाएँ है और तीन मुहँ बने हुए है। मूर्ति के बाईं और बना हुआ मुहँ भगवान विष्णु के वराह अवतार को प्रदर्शित करता है और दाहिनी तरफ बना हुआ मुहँ नरसिम्हा अवतार को प्रदर्शित करता है। मंदिर परिसर में भगवान विष्णु के अलावा भगवान शिव, सूर्य देव और अरुणा की मूर्तियाँ भी स्थापित की गई है। मुख्य मूर्ति को विभिन्न प्रकार के सुंदर आभूषणों से सजाया गया है जैसे अंगूठी, मोतियों की माला, हार, कंगन, कुंडल और आर्मलेट।

chamba,chamba himachal pradesh,tourist destination in chamba,himachal  pradesh tourism

भरमौर Bharmour, Chamba

चंबा से 64 किलोमीटर की दुरी पर स्थित भरमौर एक छोटा सा शहर है। ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार भरमौर चंबा की प्राचीन राजधानी माना जाता है। समुद्रतल से भरमौर की ऊंचाई लगभग 2133 मीटर (7000 feet) है। वैसे तो भरमौर में हिमालय के पहाड़ो में बसा हुआ छोटा मगर बहुत ही सुन्दर शहर है लेकिन उसका बाद भी यह शहर अपने ऐतिहासिक, पौराणिक महत्व और प्राचीन मंदिरो के कारण पर्यटकों के बीच में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। भरमौर हिमालय की धौलाधर और पीरपंजाल पर्वत श्रृंखला और रावी नदी और चिनाब घाटी के बीच में बसा हुआ है।

शहर के मध्य भाग में स्थित लगभग 1400 वर्ष पुराना चौरासी मंदिर इस जगह के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है, चौरासी मंदिर के अलावा यहाँ पर बने हुए कई मंदिर 10वीं शताब्दी के आसपास के माने जाते है। पौराणिक कथाओ के अनुसार भरमौर को भगवान शिव के निवास स्थान के रूप में भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है की भगवान शिव कैलाश पर्वत से उतरकर इस जगह पर स्थित घास के मैदानों में घूमने के लिए आया करते थे। इस छोटे से शहर के मैदानी इलाके अल्पाइन चरगाहों और चरवाहों के लिए स्वर्ग के समान है। यहाँ पर बने हुए सीढ़ीदार खेत और तलहटी में स्थित बागान बहुत ही मनोरम दृश्य प्रस्तुत करते है।

chamba,chamba himachal pradesh,tourist destination in chamba,himachal  pradesh tourism

थाला झरना - Thala Waterfall Chamba

भरमौर से मात्र 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित थाला झरना एक बहुत ही खूबसूरत बारह महीने बहने वाला झरना है। नदी के पास स्थित यह झरना थाला पुल से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। इस झरने की सबसे खास बात यह है की यह मॉनसूनी झरना नहीं है बल्कि यह झरना पूरे साल बहता रहता है। इसलिए अगर आप को साल के किसी भी वक़्त बहता हुआ झरना देखना चाहते है तो आप भरमौर के पास स्थित थाला झरना देखने आ सकते है। थाला झरने से मात्रा 1 किलोमीटर की दूरी पर दो और खूबसूरत झरने और बहते है जिन्हें छो छन्दू झरना और घरेड़ झरना कहा जाता है। थाला झरने के पास बने हुए एक छोटे से पुल से आप झरने को बेहद नजदीक देख सकते है।

chamba,chamba himachal pradesh,tourist destination in chamba,himachal  pradesh tourism

हदसर झरना - Hadsar Waterfall Chamba

चंबा से लगभग 72 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हदसर एक छोटासा शहर है। अधिकांश पर्यटक यहाँ पर अपनी मणिमहेश झील की यात्रा के समय रुकना पसंद करते है। कुछ लोग हदसर को मणिमहेश यात्रा का बेस कैम्प भी कहते है और कुछ इस छोटे से शहर को झरनों का घर भी कहते है। हदसर का सबसे प्रसिद्ध झरना हदसर झरना कहलाता है। हिमालय के पहाड़ो से घिरा हुआ यह झरना प्राकृतिक रूप से बेहद सुंदर है। अपनी मणिमहेश यात्रा के समय अगर आप हदसर झरना देखना चाहते है तो आप छोटा ट्रेक करके इस झरने तक बड़ी आसानी से पहुँच सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे