न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घूमने के लिए जा रहे हैं हिमाचल प्रदेश, जरूर उठाएं इन 8 खूबसूरत झीलों को देखने का लुत्फ

अगर आने वाले दिनों में आप हिमाचल प्रदेश घूमने जा रहे हैं, तो आज हम आपको यहां की ऐसी खूबसूरत झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका नजारा आपके मन को मंत्रमुग्ध कर देगा। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 07 Dec 2022 2:25:57

घूमने के लिए जा रहे हैं हिमाचल प्रदेश, जरूर उठाएं इन 8 खूबसूरत झीलों को देखने का लुत्फ

जब भी कभी घूमने का मौका आता हैं तो अधिकतर लोगों की पसंद हिमाचल प्रदेश ही बनता हैं। हिमाचल प्रदेश भारत देश का एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है जिसने पर्यटन के तौर पर अपनी एक विशेष पहचान बनाई हैं जहां आपको वादियों, पहाड़ों, घाटियों और नदियों को देखने का मौका मिलता हैं। पहाड़, पार्क और जंगलों के अलावा आप यहां सुंदर झीलों को देखने का आनंद भी उठा सकते हैं। झीलों के किनारे बैठ यहां की शांति का अनुभव करना अपनेआप में अद्भुद समय होता हैं। अगर आने वाले दिनों में आप हिमाचल प्रदेश घूमने जा रहे हैं, तो आज हम आपको यहां की ऐसी खूबसूरत झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका नजारा आपके मन को मंत्रमुग्ध कर देगा। आइये जानते हैं इनके बारे में...

himachal pradesh is going for a trip,do enjoy seeing these 8 beautiful lakes,holiday,travel,tourism

डल झील

डल झील कांगड़ा जिले के तोता रानी गांव के पास पर स्थित एक सुरम्य झील है जिसकी गिनती हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत झीलें में की जाती है। समुद्र तल से 1,775 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह झील पिकनिक स्पॉट के रूप में भी फेमस है जो पहाड़ों और ऊंचे देवदार के पेड़ों से घिरी हुई है। यह सुरम्य झील शांत माहौल, हरी-भरी हरियाली के बीच प्रकृति की गोद में अपनी फैमली के साथ टाइम स्पेंड करने और पिकनिक मनाने के लिए परफेक्ट जगह है। यदि आप अपने फ्रेंड्स के साथ यहाँ घूमने आ रहें है तो आप झील के पास आप नड्डी तक ट्रेकिंग करके अपनी इस ट्रिप को और रोमांचक बना सकते है।

himachal pradesh is going for a trip,do enjoy seeing these 8 beautiful lakes,holiday,travel,tourism

करेरी झील

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में करेरी झील है, जिसे ट्रेकिंग स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। जहां सर्दियों में ये झील जम जाती है, तो वहीं गर्मियों के मौसम में ये नहीं जमती है। यहां जाने के लिए आपको धर्मशाला के पास मौजूद घेरा गांव से होते हुए जाना पड़ता है। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और यहां समय गुजारते हैं।

himachal pradesh is going for a trip,do enjoy seeing these 8 beautiful lakes,holiday,travel,tourism

चंद्रताल झील

लाहौल स्पीति जिले में स्थित चंद्रताल झील हिमाचल प्रदेश के सबसे आकर्षक झील में से एक है। समुद्रतल से 4200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह झील अर्धचांद के आकार में है, इसलिए इसे चंद्रतला झील के नाम से भी जाना जाता है। इस झील के अंदर पानी बिल्कुल शीशे की तरह चमकता है, इसे परियों की झील भी कहा जाता है। इस झील का शानदार दृश्य ऐसा लगता है कि मानों आसमान खुद जमीन पर उतर आया हो।

himachal pradesh is going for a trip,do enjoy seeing these 8 beautiful lakes,holiday,travel,tourism

खज्जियार झील

हिमाचल प्रदेश राज्य के चंबल जिले स्थित खज्जियार झील हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलों का एक अभिन्न हिस्सा है जो अपनी बेजोड़ सुन्दरता और शांतिप्रिय वातावरण के लिए जानी जाती है। खज्जियार झील से जुड़ी एक और ख़ास बात यह है की साफ और धूप वाले दिन झील के किनारे से कैलाश पर्वत का अद्भुत दृश्य दिखाई देता है जो इस खूबसूरत झील के आकर्षण में चार चाँद लगाने का कार्य करता है। यकीन माने आप जब भी खज्जियार झील घूमने के लिए आयेगें तो आसपास की घाटी और कैलाश पर्वत के विहंगम दृश्य देखकर मंत्रमुग्ध हो उठेगे।

himachal pradesh is going for a trip,do enjoy seeing these 8 beautiful lakes,holiday,travel,tourism

नाको झील

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित नाको गांव बेहद ही खूबसूरत है और इसके ठीक पीछे स्थित है ये झील। ये झील चारों तरफ से हरे-भरे पेड़ों से घिरी हुई है और शाम को यहां वक्त बिताने में काफी अच्छा लगता है। हालांकि, यहां जाने के लिए थोड़ी चढ़ाई जरूर करनी पड़ती है, लेकिन चढ़ाई करने के बाद आपको यहां का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।

himachal pradesh is going for a trip,do enjoy seeing these 8 beautiful lakes,holiday,travel,tourism

पराशर झील

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित पराशर झील प्रकृति की सुंदरता को समेटे हुए है। प्रकृति की सुंदरता को लफ्जों में बयां करते इस झील को देखकर आपका मन रोमांचित हो उठेगा। समुद्र तल से 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित यह झील पर्यटकों के लिए जन्नत से कम नहीं है। झील के चारो तरफ हरभरे घास के मैदान हैं और पास में चौदहवीं शताब्दी में बना पराशर ऋषि का अद्भुत मंदिर है। इस झील का सबसे बड़ा रहस्य एक छोटा सा द्वीप है, जिसे स्थानीय भाषा में टहला कहा जाता है।

himachal pradesh is going for a trip,do enjoy seeing these 8 beautiful lakes,holiday,travel,tourism

गोबिंद सागर झील

गोबिंद सागर झील सतलुज नदी पर बने भाखड़ा बांध के पानी से निर्मित एक मानव निर्मित झील है जो 170 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है और 90 किलोमीटर लंबी है। अपने स्थान और हिमालय पर्वतमाला से निकटता के कारण, झील हरे-भरे हरियाली और हर मोड़ पर शांति की आभा से घिरी हुई है। गोविन्द सागर झील इस क्षेत्र में सबसे अधिक देखी जाने वाले पर्यटक स्थलों में से एक है जो शांत वातावरण, हिमालयी सुंदरता साहसिक गतिविधियों, मनोरंजन आदि के लिए प्रसिद्ध है। झील प्रकृति प्रेमियों और साहसिक गतिविधियों को पसंद करने वाले लोगों के लिए स्वर्ग के समान है।

himachal pradesh is going for a trip,do enjoy seeing these 8 beautiful lakes,holiday,travel,tourism

धनकर झील

धनकर झील हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में पड़ती है। धनकर नाम की जगह ऊंची पहाड़ियों के शीर्ष पर स्थित है और इसी पहाड़ी से 20 मिनट के ट्रेक पर जाने के बाद आप धनकर झील पहुंच सकते हैं। ये झील बर्फीली बंजर चट्टानों से घिरी हुई है और ये झील 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां से आप स्पीति और पिन नदी का सुंदर नजारा देख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका