न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी कर रहे हैं सस्ते होटल की तलाश, रूम बुक करते समय आजमाएं ये ट्रिक्स

हर कोई छुट्टियों में घूमने जाने की प्लानिंग करता हैं। यात्राएं न केवल आपको रिफ्रेश करती हैं, बल्कि नए-नए अनुभव भी देती है। हम जब भी कहीं घूमने की प्लानिंग करते हैं, तो पहले एक बजट सेट किया जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Aug 2023 10:59:20

क्या आप भी कर रहे हैं सस्ते होटल की तलाश, रूम बुक करते समय आजमाएं ये ट्रिक्स

हर कोई छुट्टियों में घूमने जाने की प्लानिंग करता हैं। यात्राएं न केवल आपको रिफ्रेश करती हैं, बल्कि नए-नए अनुभव भी देती है। हम जब भी कहीं घूमने की प्लानिंग करते हैं, तो पहले एक बजट सेट किया जाता है। इसमें तय बजट होटल के रूम का भी होता हैं। जब कहीं आउट ऑफ सिटी घूमने की बात आती है तो होटल में कमरा बुक करना सबसे जरूरी कामों में से एक है। ऐसे में कुछ लोग ट्रिप पर जाने से पहले ऑनलाइन होटल की बुकिंग कर लेते हैं। तो वहीं कुछ अभी भी ऑफलाइन बुकिंग में ही यकीन रखते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप सस्ते में होटल का रूम बुक कर सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

cheap hotel stay tips,affordable lodging hacks,budget-friendly hotel tricks,save money on hotel accommodation,cost-effective lodging strategies,frugal ways to book hotels,discounted hotel stays advice,money-saving hotel reservations,affordable travel accommodation tips,bargain hotel booking techniques

वेबसाइट से लें जानकारी

आजकल का जमाना डिजिटल का है। हर जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है। ऐसे में आप जिस जगह घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, वहां के होटलों के बारे में ऑनलाइन जानकारी ढूंढे। आपको यह भी पता चल जाएगा कि कौन सा होटल क्या-क्या ऑफर दे रहा है। इसके साथ ही आपको घूमने के लिए कैब, रेस्टोरेंट और व्यू पॉइंट्स के बारे में भी सारी जानकारी मिल जाएंगी। जिस जगह बेस्ट ऑफर दिख रहा हो, आप वहां पर ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं।

डिस्काउंट के लिए होटल डेस्क पर करें कॉल

अगर आप अपने मन पसंद के होटल में ठहरना चाहते हैं, तो उनके हेल्पडेस्क पर कॉल करके उनसे डिस्काउंट या डील्स के बारे में पूछ सकते हैं। इस तरह शायद आपको और ऑफर्स की जानकारी प्राप्त हो सकती है। इस तरह न केवल होटल वाले आपके लिए एक स्पेशल पैकेज बनाकर देंगे, बल्कि आपको कई छूट भी मिल सकती है। साथ ही कॉल पर बात करने से आपसे स्टाफ चेकआउट करने, ब्रेकफास्ट और वाईफाई जैसी सुविधाओं को देने की भी बात कर सकते हैं, जो आपको ऑनलाइन बुकिंग में बिल्कुल नहीं मिलेगी।

cheap hotel stay tips,affordable lodging hacks,budget-friendly hotel tricks,save money on hotel accommodation,cost-effective lodging strategies,frugal ways to book hotels,discounted hotel stays advice,money-saving hotel reservations,affordable travel accommodation tips,bargain hotel booking techniques

सुरक्षा पर दें ध्यान

होटल में ठहरने के दौरान खुद को और अपने सामान को लेकर किसी पर भी भरोसा न करें। ऐसे में रूम की हर चीज को अच्छे से चेक कर लें। साथ ही कमरे और बाथरूम में भी सुनिश्चित करें कि वहां कोई सीक्रेट कैमरा न रखा हो।

शहर से दूर करवाएं बुकिंग

अगर आप मेन सिटी में होटल बुक करवाएंगे तो वहां पर निश्चित ही आपको ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। जबकि 2-3 किलोमीटर साइड में हटकर कमरे बुक करवाने पर आपको कम पैसे में कमरे मिल सकते हैं। आप इंटरनेट से मेन सिटी से 2-3 किमी दूर के इलाकों में बने होटलों को ढूंढ सकते हैं। इसके बाद होटल में फोन करके या ऑनलाइन मोड से वहां पर कमरे बुक करवा सकते हैं।

cheap hotel stay tips,affordable lodging hacks,budget-friendly hotel tricks,save money on hotel accommodation,cost-effective lodging strategies,frugal ways to book hotels,discounted hotel stays advice,money-saving hotel reservations,affordable travel accommodation tips,bargain hotel booking techniques

नॉन प्राइम लोकेशन वाले कमरे

आप जिस होटल में कमरा लेना चाहते हैं, वहां पर भी लोकेशन के हिसाब से रूम का रेंट अलग-अलग होता है। मसलन कि अगर आपकी खिड़की के सामने नदी, झरना या पहाड़ हो तो उसका किराया बाकी कमरों की तुलना में ज्यादा होगा। ऐसे में अगर आप अपने बजट के अनुसार रूम लेना चाहते हैं तो ऐसा कमरा चुनें, जो प्राइम लोकेशन से हटकर हो। ऐसा कमरा बुक करवाने पर आपको कम पैसे चुकाने पड़ेंगे।

होटल बुकिंग ऐप्स का करें इस्तेमाल

ऑनलाइन होटल बुक करते समय डायरेक्ट होटल की वेबसाइट से रूम बुक करना आपको मंहगा पड़ सकता है। इसलिए होटल की बुकिंग किसी ऐप के जरिए ही करें। ऐसे में ऐप पर कई कूपन कोड और डील्स मिलने से होटल की कीमत काफी सस्ती हो जाती है। एप्स से भी होटल बुक करने से लोगों को कई डिस्काउंट मिल जाते हैं। एप्स सबसे ज्यादा तब और काम आती हैं, जब आपको आखिरी मिनट पर रूम बुक करना होता है।

वीक डेज में बुकिंग करवाना बेहतर

महंगे हो जाते हैं। इसकी वजह ये है कि छुट्टी होने की वजह से आसपास के लोग भी परिवार के साथ या अकेले हॉलीडे मनाने निकल पड़ते हैं, जिससे होटलों में रश बढ़ जाता है। डिमांड की तुलना में सप्लाई कम हो जाने पर होटल वाले अपने किराये बढ़ा देते हैं। ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप वीकेंड के बजाय वीक डेज में होटल का कमरा बुक करवाएं। इससे आप कम पैसों में ही बेहतर कमरा बुक करवा पाएंगे। साथ ही आपको अनावश्यक शोर और दखलंदाजी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत