Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पहली बार करने जा रहे हैं फ्लाइट में यात्रा, रखें इन बातों का ध्यान

लंबी दूरी की यात्रा को कम समय में तय करने का सबसे अच्छा जरिया हैं हवाई सफ़र। कई लोग अपने काम से आए दिन फ्लाइट यानी हवाई जहाज का सफ़र करते हुए नजर आते हैं। वहीँ, कई लोग ऐसे होते हैं जो आजतक फ्लाइट में नहीं बैठे हैं और पहली बार के सफ़र के दौरान उंचाइयों और दुर्घटना से घबराते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Apr 2022 5:08:02

पहली बार करने जा रहे हैं फ्लाइट में यात्रा, रखें इन बातों का ध्यान

लंबी दूरी की यात्रा को कम समय में तय करने का सबसे अच्छा जरिया हैं हवाई सफ़र। कई लोग अपने काम से आए दिन फ्लाइट यानी हवाई जहाज का सफ़र करते हुए नजर आते हैं। वहीँ, कई लोग ऐसे होते हैं जो आजतक फ्लाइट में नहीं बैठे हैं और पहली बार के सफ़र के दौरान उंचाइयों और दुर्घटना से घबराते हैं। इसी के साथ ही उनके मन में इसका पूरा प्रोसेस समझने में भी घबराहट होती हैं कि कैसे-क्या होगा। पहली बार फ्लाइट में यात्रा करने वाले हैं, तो ऐसे में आपको डरना नहीं बल्कि उत्साहित होना चाहिए। ऐसे में हम पहली बार यात्रा करने वालों के लिए कुछ सुझाव और जानकारी लेकर आए हैं ताकि आप बिना झिझक के सुरक्षित और अद्भुत यात्रा का अनुभव ले सकें। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...
travel,travel guide,flight,travel in flight,travel tips टिकट बुकिंग के समय सभी जानकारी दें

अगर आप पहली बार प्लेन में सफ़र करने जा रहे है तो हम आपको बता दे आप किसी भी ऑनलाइन पोर्टल से हवाई टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट बुकिंग करते समय ध्यान रखने की अपना मोबाइल नंबर और जानकारी एयरलाइन को पूरी और सही दें। ताकि अगर उड़ान में देरी हो रही है या फ्लाइट रिशेड्यूल हो रही है, तो एयरलाइन कंपनी आपको एसएमएस या कॉल करके सूचित कर सके। टिकट बुकिंग में कोई भी गलत जानकारी बाद में आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। travel,travel guide,flight,travel in flight,travel tips फ्लाइट किस एयरपोर्ट से मिलेगी इसे जांचे

अगर आप पहली बार फ्लाइट से यात्रा करने वाले है, तो आपकी फ्लाइट किस एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी इसकी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। आमतौर पर एयरपोर्ट से कौन सी फ्लाइट उड़ान भरेगी इसकी जानकारी टिकट पर लिखी होती है। यदि आपके टिकट पर यह जानकारी नहीं है, तो एयरलाइन कंपनी को तुरंत कॉल करें और यह जानकारी प्राप्त करें। क्योंकि छोटे शहरों में केवल एक ही हवाई अड्डा होता है, लेकिन कुछ कुछ बड़े शहरों में दो-दो हवाई अड्डे होते है। इसीलिए यात्रा से पहले फ्लाइट कहा से उड़ान भरेगी इसकी जानकारी होना आवश्यक है। travel,travel guide,flight,travel in flight,travel tips आवश्यक दस्तावेज

अक्सर हम किसी भी यात्रा पर जाते समय हड़बड़ी में बहुत सी चीजे और दस्ताबेज ले जाना भूल जाता है। इसीलिए अगर आप पहली बार प्लेन में सफ़र करने जा रहे है तो अपने साथ एयर टिकट की हार्ड कॉफी के साथ सॉफ्ट कॉपी यानी ई-टिकट ले जाना ना भूलें क्योंकि बिना टिकट के एयरपोर्ट पर एंट्री नहीं होगी। इसके बिना, आपको बोर्डिंग पास नहीं मिलेगा और आपकी यात्रा रद्द हो सकती है। यदि आपके पास ई-टिकट है, तो उस पर अपनी पहचान साबित करने के लिए, आपको एक पहचान पत्र, जैसे आधार, पैन या पासपोर्ट, आदि ले जाना होगा। travel,travel guide,flight,travel in flight,travel tips सही पैकिंग करें

जब हम फ्लाइट से यात्रा कर रहे होते हैं, तो एयरलाइन सामानों को लेकर बेहद स्पेसिफिक रहती है। सबसे पहले जहां आप जा रहे हैं, वहां के मौसम के अनुसार आपको किन-किन चीजों की जरूरत पड़ने वाली है उनके बारे में प्लानिंग कर लें। साथ ही एयरलाइन के बारे में ये भी जांच लें कि वो कितने वजन तक सामान को लोड करने की अनुमति दे रही है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों के लिए सभी एयरलाइनों के अलग-अलग नियम हैं। कुछ ऐसी सूची भी होती हैं, जो चेक इन बैग में पैक की जा सकती हैं, लेकिन हैंड बैग में नहीं, उस सूची का पालन भी जरूर करें। यदि आपके सामान का वजन एयरलाइंस के दिशानिर्देशों में उल्लिखित वजन से अधिक है, तो आप हवाई अड्डे पर अतिरिक्त सामान के लिए भुगतान कर सकते हैं और अतिरिक्त सामान के साथ उड़ान भर सकते हैं। travel,travel guide,flight,travel in flight,travel tips समय से पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें

हवाई जहाज में यात्रा करने से पहले समय का विशेष ध्यान रखें, अगर आप एयरपोर्ट देरी से पहुचते है तो आपकी फ्लाइट मिस भी हो सकती है। बस या ट्रेन की तरह, केवल 20-25 मिनट पहले हवाई अड्डे पर ना पहुंचें। अगर आप भारत से घरेलू उड़ान पकड़ रहे हैं, तो हवाई अड्डे पर लगभग 1-1.5 घंटे पहले पहुंचें और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा कर रहे हैं, फिर लगभग 3-4 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें। क्योंकि एयरपोर्ट पर चेकिंग और इमिग्रेशन में काफी समय लगता है । travel,travel guide,flight,travel in flight,travel tips बोर्डिंग पास

आमतौर पर बस या ट्रेन की यात्रा में टिकट लेते हैं और सीट पर बैठते हैं, लेकिन हवाई यात्रा के मामले में ऐसा नहीं है। आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट बुक करके बोर्डिंग पास लेना होगा, जिससे आपको प्लेन में एंट्री मिलती है। पहले आपको हवाई अड्डे पर जाकर जिस एयरलाइन्स में टिकट बुक कराई है उस काउंटर पर टिकट दिखाकर बोर्डिंग पास लेना होगा, और फिर उसी बोर्डिंग पास को दिखाकर आपको फ्लाइट में एंट्री मिलती है। travel,travel guide,flight,travel in flight,travel tips बैठने की सीट चुने

अधिकांश एयरलाइंस टिकट बुकिंग करते समय आपको सीट चुनने का विकल्प प्रदान करते है। इसीलिए अगर आप पहली बार प्लेन में सफ़र करने वाले हैं, और आपको ऊंचाई से डर लगता है तो खिड़की के पास की सीट का चुनाव ना करते हुआ बीच की या गली साइड की सीट का चुनाव करे। जहाँ आप केबिन में आसानी से उठ सकते हैं और घूम पाएंगे। travel,travel guide,flight,travel in flight,travel tips हवाई अड्डे के लाउंज में प्रतीक्षा करें

अधिकांश हवाई अड्डे में निजी एयरलाइनों के लाउंज हैं जो हवाई अड्डे के बाकी हिस्सों की हलचल से शांत और शानदार हैं। जो आमतौर पर क्लब के सदस्यों या अभिजात वर्ग के यात्रियों के लिए आरक्षित होते हैं। लेकिन अगर आप एयरपोर्ट फ्लाइट के समय से पहले पहुच जाते है और उडान भरने से पहले अपना कुछ समय शांत माहौल में व्यतीत करना चाहते है। तो आप एक निश्चित शुल्क का भुगतान करके एयरपोर्ट के लाउंज में समय व्यतीत कर सकते हैं। travel,travel guide,flight,travel in flight,travel tips किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु ना रखें

दोस्तों अगर आप एयरपोर्ट जा रहे हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपके बैग में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु जैसे चाकू छुरी या ज्वलनशील पदार्थ आदि ना हो क्योंकि अगर ऐसा पाया जाता है तो आप को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया जाएगा। travel,travel guide,flight,travel in flight,travel tips सकारात्मक सोच के साथ यात्रा की शुरुआत

अगर आप पहली बार फ्लाइट से यात्रा करने जा रहे है, तो यात्रा की सबसे पहली और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की आप अपनी यात्रा सकारात्मक सोच और फ्रेश माइंड के साथ प्रारंभ करें। यात्रा से पहले किसी भी तरह के डर या नकारात्मक सोच को दूर रखें। यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति की तरह व्यवहार करते हैं, जिसके पास उड़ान भरने का डर नहीं है, तो यकीन मानिये आप खुद को बहुत ही शांत और आरामदायक महसूस करेगे। travel,travel guide,flight,travel in flight,travel tips फ्लाइट क्रू से मिलें

यदि आप पहली बार फ्लाइट में सफ़र करने वाले है तो उड़ान भरने से पहले आप फ्लाइट के स्टाफ या क्रू से मिलकर फ्लाइट के नियम, सावधानियों को अच्छी तरह से जान सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके मन में कोई यात्रा से संबंधित शंका है तो आप उन से कह सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका