न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

होटल में चेक-इन करने से पहले फॉलो करे ये सेफ्टी टिप्स, रहेंगे सुरक्षित

वहीं ऑफलाइन बुकिंग करने पर भी होटल में आपकी सेफ्टी की कोई गारंटी नहीं होती है।ऐसे में कुछ स्मार्ट टिप्स की मदद से आप खुद अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 01 Dec 2022 1:20:20

होटल में चेक-इन करने से पहले फॉलो करे ये सेफ्टी टिप्स, रहेंगे सुरक्षित

कई बार लोगों को घर से बाहर भी स्टे करना पड़ जाता है। जब किसी दूसरे शहर घूमने या किसी अन्य काम से जाते हैं, तो ऐसे में वहां ठहरने के लिए होटल में कमरा बुक करते हैं। आजकल तो घर बैठे ही होटलों में कमरे बुक किए जा सकते हैं। ऐसे में किसी होटल में रुकना ही लोगों के लिए एकमात्र ऑप्शन बचता है। हालांकि, होटल की सेफ्टी को लेकर भी लोगों के मन में कई संदेह रहते हैं। इसलिए कुछ सेफ्टी टिप्स को ध्यान में रखकर आप बिना किसी परेशानी के होटल में आराम से ठहर सकते हैं।

दरअसल, आजकल होटल में रूम बुक करने के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके मौजूद हैं। ऐसे में जहां होटल की ऑनलाइन बुकिंग में लोगों के लिए सुरक्षा का जायजा लेना नामुमकिन होता है। वहीं ऑफलाइन बुकिंग करने पर भी होटल में आपकी सेफ्टी की कोई गारंटी नहीं होती है। ऐसे में कुछ स्मार्ट टिप्स की मदद से आप खुद अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

follow these safety tips before checking in the hotel room,holiday,travel,tourism

जासूसी कैमरे की जाँच करें

होटल के कमरे में घुसते ही सबसे पहले पूरे कमरे और बाथरूम को अच्छे से चेक कर लें कि कहीं कोई स्पाई कैमरा तो नहीं छुपा रखा है।इसके लिए स्विच बोर्ड से लेकर टीवी, घड़ी, रिमोट, पंखा, टेबल, बाथरूम के सभी हिस्सों को अच्छी तरह से चेक कर लें। ऐसा करने के लिए सबसे पहले कमरे की सभी लाइटें बंद कर दें। इसके बाद मोबाइल की लाइट जलाकर चेक करें कि कहीं से कोई नीली रोशनी तो नहीं आ रही है, नीली रोशनी देखने का मतलब है कि वहां कोई खुफिया कैमरा लगा हुआ है।

सेनिटाइजेशन का ध्यान रखें

कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। ऐसे में होटल के कमरे में आप इस बात का ध्यान रखें कि टीवी का रिमोट, दरवाजे-खिड़की के हैंडल आदि सभी चीजें सैनिटाइज हों। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि बेडशीट या कंबल आदि पर लगे कवर साफ हों और उन्हें नियमित रूप से बदला जाता हो।

follow these safety tips before checking in the hotel room,holiday,travel,tourism

डिटेल्स साझा करने से बचें

होटल में ठहरने के दौरान किसी भी अंजान व्यक्ति से अपने होटल की डिटेल्स भूलकर भी शेयर न करें। साथ ही रिसेप्शन पर चाबी लेते समय किसी को भी अपना रूम नंबर पता न लगने दें। वहीं अगर आपके आसपास खड़े किसी अंजान शख्स को आपके रूम नंबर का पता चल जाए तो तुरंत अपना रूम चेंज कर दें और अलर्ट रहें।

हाईजीन मेंटेन करें

होटल रूम में रखी चीजों का कम से कम इस्तेमाल करना बेहतर रहता है।बता दें कि कई होटल्स में रूम की डेली सफाई नहीं होती है। ऐसे में रूम में रखे जार में पानी पीने से आप बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए होटल में आप पीने के लिए मिनरल वॉटर ऑर्डर कर सकते हैं। वहीं होटल के गिलास में पानी पीने से पहले इसे साबुन से धोकर ही इस्तेमाल करें।

follow these safety tips before checking in the hotel room,holiday,travel,tourism

सावधानी बरतें

होटल में कुछ जगहें थोड़ी खतरनाक भी हो सकती हैं। इसलिए होटल की छत और बालकनी से उचित दूरी बनाकर रखें। साथ ही अपनी सुरक्षा पुख्ता करने के लिए ध्यान रखें कि आपके कमरे का व्यू बाहर नहीं दिखना चाहिए। वरना इससे आपको बाद में परेशानी भी उठानी पड़ सकती है।

रिव्यू चेक करें

अगर आप होटल की ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं, तो होटल का रिव्यू और रेटिंग जांच कर ही रूम बुक करें।वहीं ऑफलाइन बुकिंग से पहले भी फोन में होटल का रिव्यू चेक करना न भूलें और बेस्ट सेफ्टी रिव्यूज वाले होटल में ही रूम बुक करें।

follow these safety tips before checking in the hotel room,holiday,travel,tourism

सुरक्षा का रखें खास ख्याल

होटल में ठहरने के बाद कमरे के मिरर की जांच करना न भूलें। अगर आपके रूम में टू साइडेड मिरर लगा है, तो इससे आपके कमरे का व्यू बगल वाले कमरे में भी दिखता है। वहीं दरवाजे का छेद भी अच्छे से चेक कर लें और बेड के नजदीक होने पर दरवाजे के छेद को किसी पेपर से कवर कर दें। साथ ही रूम के गेट पर हमेशा डू नॉट डिस्टर्ब का बोर्ड लगाकर रखें। जिससे कोई भी आपकी परमिशन के बिना होटल रूम में नहीं घुस सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर