न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेझिझक होटल रूम से फ्री में घर ला सकते हैं ये चीजें, नहीं लगेगा कोई एक्सट्रा चार्ज

जब भी कभी घूमने के लिए किसी ओर शहर जाते हैं तो वहां ठहरने के लिए लोग होटल का कमरा किराये पर लेते हैं जो कि सामान्य बात हैं। रूम की सुविधा होटल की व्यवस्था और आपके रूम चयन पर निर्भर करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 06 Mar 2023 4:59:05

बेझिझक होटल रूम से फ्री में घर ला सकते हैं ये चीजें, नहीं लगेगा कोई एक्सट्रा चार्ज

जब भी कभी घूमने के लिए किसी ओर शहर जाते हैं तो वहां ठहरने के लिए लोग होटल का कमरा किराये पर लेते हैं जो कि सामान्य बात हैं। रूम की सुविधा होटल की व्यवस्था और आपके रूम चयन पर निर्भर करती हैं। जब होटल से चेकआउट करने का टाइम आता हैं, तो कई लोग रूम में मौजूद कुछ चीजें अपने साथ लेकर जाने की चाह रखते हैं। आम इंसान से लेकर कई सेलेब्रिटी भी ऐसा करते हैं। ये चोरी या लालच नहीं बल्कि एक शौक होता हैं। लेकिन यह कश्मकश हमेशा रहती हैं कि आप होटल के कमरों से क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं, कहीं उनका आपको एक्सट्रा चार्ज तो नहीं देना पड़ेगा। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप बेझिझक होटल रूम से फ्री में घर ला सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

hotel,hotel room,bring these things from hotel

साबुन

जब भी हम बाहर जाते हैं, यही सोचकर अपनी पैकिंग करते हैं कि ये सामान रख लेते हैं, क्या पता होटल में या बाहर कहीं मिले न मिले, लेकिन ज्यादातर होटल के कमरों में हर जरूरत का सामान मिल ही जाता है। जिसमें साबुन भी शामिल है, जी हां, कई होटल वाले अपने गेस्ट को नहाने का साबुन भी देते हैं। अगर आप इसे अपने साथ ले जाना चाहते हैं, तो बेझिझक इसे उठाकर अपने बैग में रख सकते हैं।

hotel,hotel room,bring these things from hotel

पानी की बोतल

होटल के कमरों में रखी हुई पानी की बोतलें आपके इस्तेमाल के लिए ही होती हैं और रोजाना कम से कम 2 पानी की बोतल तो आप ले जा सकते हैं। ऐसे में आप होटल के कमरे से वो पानी की बोतलें उठाकर ले जा सकते हैं। हां, ये ध्यान रखें कि मिनी बार में रखी हुई बोतलों को ना छुएं क्योंकि वो पेड होती हैं। चाहे मिनी बार के अंदर पानी की बोतलें रखी हों, शराब की बोतलें रखी हों या फिर कुछ और।

hotel,hotel room,bring these things from hotel

शैम्पू या कंडीशनर

होटल के कमरों में आपको अक्सरहेयर कंडीशनर या शैंपू के पाउच रखे मिल जाते हैं। ये सब चीजें होटलों की ओर से अपने ग्राहकों को फ्री में उपलब्ध करवाई जाती हैं। आप चाहें तो उनका होटल में यूज कर सकते हैं या फिर अपने बैग में रखकर घर ले जा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा।

hotel,hotel room,bring these things from hotel

टूथब्रश और टूथपेस्ट

कुछ होटल्स ऐसे होते हैं जहां आपको खुद का टूथब्रश और टूथपेस्ट इस्तेमाल करना पड़ता है। लेकिन ज्यादातर होटलों में गेस्ट को फ्री में टूथब्रश और टूथपेस्ट हाथ में दिया जाता है। और जब आप होटल से निकलते हैं, तो आप इन्हें साथ में ले जा सकते हैं, होटल्स को इसमें कोई आपत्ति नहीं होती, आखिर उन्हें आपत्ति होगी भी क्यों, इन प्रोडक्ट्स में होटल का लोगों जो लगा होता है और वो ऐसे अपने नाम का प्रचार कर रहे होते हैं।

hotel,hotel room,bring these things from hotel

स्टेशनरी का सामान

मोनोग्राम नोटपैड, एनवलप, पेंसिल, पेन, मैगजीन्स (अगर चार्जेबल ना हो तो) आदि को आप घर पर ले जा सकते हैं। स्टेशनरी का सामान आपके इस्तेमाल के लिए ही होता है और हर होटल जो उसे प्रोवाइड करता है वो ये मेंशन कर देता है कि ये कॉम्प्लिमेंट्री है या नहीं।

hotel,hotel room,bring these things from hotel

कॉफ़ी और चाय

यदि आपके कमरे में कॉफी के छोटे बैग्स या टी बैग्स मौजूद हैं, तो आप इन्हें भी ले सकते हैं और जहां भी कोल्ड या हॉट डिस्पेंसर दिखे वहां आप अपनी कॉफी या चाय बना सकते हैं। अगर होटल में आर्टिफिशियल शुगर के पैकेट्स भी मौजूद हैं, तो आप उन्हें भी ले सकते हैं। हां, अगर कहीं ऐसा लिखा है कि आप चाय-कॉफी का सामान नहीं ले जा सकते हैं तो फिर आप उसे ना ले जाएं।

hotel,hotel room,bring these things from hotel

रेजर और शेविंग क्रीम

टूथब्रश और टूथपेस्ट की तरह, ही ये भी कमरे में उपलब्ध नहीं होते, लेकिन अधिकांश होटलों में ये मुफ्त में उपलब्ध होते हैं। वैसे तो ये फ्री होते हैं, लेकिन आप इनके मुफ्त होने के बारे में होटल स्टाफ से बिना किसी झिझक के पूछ सकते हैं। आप अपने साथ मुफ्त टॉयलेटरीज़ भी घर ले जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत