Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्ट्रीट फूड से प्यार करने वालों के लिए स्वर्ग के समान हैं देश के ये 10 शहर

भारत अनेकताओं में एकता वाला देश है और इस पंक्ति को सार्थक बनाने का काम यहां का खानपान भी करता हैं। जी हां, देश में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक स्वाद का ऐसा तड़का है कि खाने के शौकीन लोग हर दिन भी एक नया व्यंजन खाए तो उसकी पूरी उम्र अलग-अलग व्यंजनों को चखने में निकल जाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Mar 2022 5:10:46

स्ट्रीट फूड से प्यार करने वालों के लिए स्वर्ग के समान हैं देश के ये 10 शहर

भारत अनेकताओं में एकता वाला देश है और इस पंक्ति को सार्थक बनाने का काम यहां का खानपान भी करता हैं। जी हां, देश में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक स्वाद का ऐसा तड़का है कि खाने के शौकीन लोग हर दिन भी एक नया व्यंजन खाए तो उसकी पूरी उम्र अलग-अलग व्यंजनों को चखने में निकल जाए। यहां हर छोटे-बड़े शहर की गलियों में, नुक्कड़ों पर, चौक चैराहों पर आपको कोई न कोई प्रसिद्द स्ट्रीट फूड वाला मिल जाएगा। भारत पूरी दुनिया में स्ट्रीट फूड्स का सबसे बड़ा ठिकाना है। उसकी सबसे बड़ी वजह यहां का सादा जीवन और खाने के प्रती लोगों की दीवानगी है। आज इस कड़ी में हम स्ट्रीट फूड से प्यार करने वालों के लिए देश के कुछ ऐसे शहरों की जानकारी लेकर आए हैं जो उनके लिए स्वर्ग के समान हैं और यहां एक से बढ़कर एक व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलता हैं। तो आइये जानते है इन जगहों के बारे में...
street food,famous street food,street food in india,travel,travel india,travel tips वड़ा पाव, मुंबई

बर्गर जैसा दिखने वाला वड़ा पाव एक तरह से इंडियन वर्ज़न है, जिसे महाराष्ट्र के लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। आप मान लीजिए मुंबई वासी सुबह-शाम, दिन-रात वड़ा पाव खा सकते हैं। बन यानी पाव के बीच में बटाटा वड़ा नामक तली हुई आलू की पकौड़ी डाली जाती है। और अच्छा स्वाद बनाने के लिए इसमें चटनी और तली हुई हरी मिर्च जैसे मसाले भी डाले जाते हैं। यह महाराष्ट्र का एक प्रसिद्ध स्नैक फूड है और इस सूची में कुछ अन्य नाम मिसल पाव, पाव भाजी और कंडे पोहे भी शामिल हैं। street food,famous street food,street food in india,travel,travel india,travel tips बिरयानी, हैदराबाद

हैदराबाद अपनी निजामी तहजीब के कारण दुनिया भर में मशहूर है, यह निजामों का शहर भारत के अन्य शहरों की तरह ही स्वादिष्ट व्यंजनों की सूची को दर्शाता है। मुगलई, तुर्की और आंध्र की पाक कला के मिश्रण का स्वाद मुँह में बर्फ की तरह और पेंटिंग में पानी वाले रंग की तरह पिघलता है। हैदराबाद के सुल्तान बाजार और नेकलेस रोड की गलियों की दम बिरयानी या चकना को मुख्य व्यंजन माना जाता है। ईरानी चाय और हैदराबादी नान के मसाला डोसा और समोसा में से किसी भी व्यंजन का आप एक महीने तक उपभोग कर सकते हैं। street food,famous street food,street food in india,travel,travel india,travel tips प्याज कचौरी, जयपुर

गुलाबी नगरी जयपुर ने राजशाही खानपान को एक नई पहचान दी है। देश भर को काठी रोल और मटन टिक्का का जायका जयपुर ने बताया। अगर आपने पिंक सिटी में पानी पूरी नहीं खाया हैं तो शायद आपने देश के सबसे बेहतरीन पानी पूरी का स्वाद नहीं चखा है। नॉन वेज खाने वालों के लिए जयपुर में एक खास चीज है। वो है तीखी लाल मिर्च के तड़के वाला लाल मांस। जयपुर का एक और लोकल स्नैक है प्याज कचौरी जिसकी 50 से ज्यादा किस्में मौजूद हैं। जयपुर की सबसे स्वादिष्ट प्याज कचौरी का ठिकाना है जगत रावत मिष्ठान भंडार। जयपुर के घेवर भी पूरे भारत में मशहूर हैं। पिंक सिटी जितना खूबसुरत है उस से कहीं ज्यादा मिठास यहां के श्रीखंड में है। क्रीमी टेक्सचर और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर श्रीखंड लाल मांस खाने के बाद लोगों की पहली पसंद है। street food,famous street food,street food in india,travel,travel india,travel tips काठी रोल, कोलकाता

जयपुर ने भले ही देश भर में काठी रोल को पहचान दिलायी। लेकिन कोलकाता ने काठी रोल के स्वाद में असल तड़का लगाया है। कोलकाता के काठी रोल में आपको कबाब, प्याज, नींबू, और तीखी चटनी का स्वाद मिलेगा। कोलकाता की झालमुरी का तीखापन आपको चेहरे की लाली तो जरूर बढ़ा देगा लेकिन स्वाद के मामले में आप मायूस नहीं होंगे। पूरे देश में गोलगप्पा खाते हैं लेकिन कोलकाता के लोग खाते हैं पुचका। वो पुचका जिसकी इमली का स्वाद आपको मुंह में कभी भी पानी ला सकता है। कोलकाता में एक खास चिज मिलती है और वो है 'मोचा चाप'। मोचा चाप केले के फूल का कटलेट होता है। खाने में स्वाद से भरपूर और सेहत के लिए भी फायदेमंद। कोलकाता के स्ट्रीट पर एक और सस्ता और स्वादिष्ट व्यंजन मिलता है और वो है 'घूघनी'। उबले चने में प्याज, हरा धनिया और मिर्च साथ में इमली का रस और फिर तैयार हो जाती है 'घूघनी'। street food,famous street food,street food in india,travel,travel india,travel tips पोहा, इंदौर

मध्य प्रदेश के 'हार्ट ऑफ़ इंडिया' का एक लोकप्रिय शहर, इंदौर अपनी स्वादिष्ट वैराइटी के स्नैक्स के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप विभिन्न प्रकार के स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं जो वास्तव में लाजवाब होते हैं। जिनमें से पोहा सबसे लोकप्रिय है। पोहा हल्का और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड है, जिसका आनंद नाश्ते के रूप में लिया जा सकता है। यह चपटे चावल और आलू, प्याज और मूंगफली जैसी कुछ सामग्री को मिलाकर तैयार किया जाता है। street food,famous street food,street food in india,travel,travel india,travel tips छोले भटूरे-चाट, दिल्ली

दिल वालों का शहर दिल्ली स्ट्रीट फूड के मामले में भारत के तमाम शहरों से आगे है। मुगलों के खानपान और उसपर अंग्रेजों की इंग्लिश संसकृति के तड़के ने दिल्ली के खानपान को एक अलग ही रूप दे दिया। जब आप पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद की तरफ जाने वाली सड़क पर चल रहे होते हैं तो आपको कोयले पर भूने हुए चिकन की खुशबू अपनी तरफ बुला रही होती है। अगर आपने दिल्ली के कुरैशी कबाब नहीं खाए हैं तो शायद आपने एक बेहतरीन स्ट्रीट फुड को मिस कर दिया है। कुछ तीखा खाने के बाद मीठे की तलब जरूर होती है। आपकी इस ख्वाहिश को पूरा करता है रसदार शाही टुकड़ा। दिल्ली के हर नुक्कड़ पर आपको छोले कुल्चे और छोले चाट वाले दिख जाएंगे। चांदनी चौक की चाट चटोरे लोगों को अपने तरफ खींच लाती है। दिल्ली वोलों ने तो तिब्बती खाना 'मोमोज' को भी अपना बना लिया। पुरानी दिल्ली ने तो पुरी दुनिया में अपने स्ट्रीट फुड के लिए एक अलग पहचान स्थापित की है। street food,famous street food,street food in india,travel,travel india,travel tips लिट्टी चोका, पटना

यह बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों का सबसे प्रसिद्ध व्यंजन है। लिट्टी दिखने में राजस्थान की बाटी जैसी लगती है लेकिन स्वाद में अलग होती है। आटे में पिसा हुआ बेसन भर कर आग पर भून लिया जाता है। चोखा आलू, बैगन और टमाटर से बनता है। ये स्ट्रीट फूड भी अन्य खानों की तरह नाश्ते, दोपहर के भोजन या रात के खाने के लिए परफेक्ट है। पटना के इस लाजवाब स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना न भूलें। street food,famous street food,street food in india,travel,travel india,travel tips टुंडे कबाब, लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शाकाहारियों और मांशाहारियों के लिए कई तरह के भोजन विकल्पों को पेश करती है। लखनऊ के प्रसिद्ध व्यंजनों में कुछ मनोरम गलौटी कबाब, कोरमा और शीर माल हैं। भेड़ के बच्चे के कीमे से बनाया गया टुंडे कबाब और प्रसिद्ध बिरयानी हजरतगंज क्षेत्र में चौक का प्रसिद्ध व्यंजन है। बाद में कुल्फी और मीठे बनारसी पान के स्वाद का आनंद लेना न भूलें। इस प्रकार मांस खाने वालों के लिए यह शहर मेक्का, नवाबी और अवधी भोजन का एक केंद्र कहा जाता है। street food,famous street food,street food in india,travel,travel india,travel tips इडली सांभर, चेन्नई

इडली सांभर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली साउथ इंडियन डिश है, जो खाने में हल्की और स्वादिष्ट होती है। इसे आमतौर पर नाश्ते में और मूंगफली या नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है। चेन्नई में, आप इडली-सांभर बेचने वाले कई स्टालों को देख सकते हैं जिनका टेस्ट खाने में बेहद ही अच्छा होता है। वड़ा सांभर, डोसा और उपमा चेन्नई के कुछ अन्य स्ट्रीट फूड हैं। street food,famous street food,street food in india,travel,travel india,travel tips लस्सी, अमृतसर

स्वर्ण मंदिर और वाघा बार्डर के अतिरिक्त अमृतसर खाद्य पदार्थों के लिए भी प्रसिद्ध है। अमृतसर में अमृतसरी कुल्चा और लस्सी का गिलास पंजाबी व्यंजनों के रूप में पेश किए जाते हैं और यह काफी मशहूर भी है। शहर में सड़क के किनारे मक्के की रोटी, सरसों का साग और माह की दाल बेचने वाले के पास बहुत ज्यादा भीड़ इकट्ठा होती है। मांसाहारी व्यंजनों में चिकन टिक्का, बटर चिकन और मटन चाप प्रसिद्ध हैं। यह शहर गाजर के हलवे और लस्सी (शीर्ष पर केसर रखा हुआ) के लिए भी मानक रूप में जाना जाता है और यह व्यंजन किसी भी फ्रांसीसी क्रीमब्रूली के स्वाद से कहीं ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका