न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने अनसुलझे रहस्यों के लिए जाने जाते हैं भारत के ये 6 शिव मंदिर

भारत को मंदिरों के लिए जाना जाता है जहां देशभर के मंदिरों को देखने विदेश से भी लोग आते हैं। भारत के कई मंदिर हैं जो अपने रहस्यों और चमत्कारों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में कई शिव मंदिर भी हैं जिनके दर्शन करने के लिए भक्तगण पहुंचते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 Jan 2022 3:11:11

अपने अनसुलझे रहस्यों के लिए जाने जाते हैं भारत के ये 6 शिव मंदिर

भारत को मंदिरों के लिए जाना जाता है जहां देशभर के मंदिरों को देखने विदेश से भी लोग आते हैं। भारत के कई मंदिर हैं जो अपने रहस्यों और चमत्कारों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में कई शिव मंदिर भी हैं जिनके दर्शन करने के लिए भक्तगण पहुंचते हैं। महादेव की महिला के चलते उनके प्रति भक्तों की आस्था जुड़ी हुई हैं। आज इस कड़ी में हम आपको भारत के रहस्यमयी शिव मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके अनसुलझे रहस्य आज भी सभी को हैरान कर रहे हैं। इन मंदिरों की भव्यता देखते ही बनती हैं। तो आइये जानते हैं देश के इन रहस्यमयी शिव मंदिरों के बारे में...

shiv temple,shiv temple in india,famous shiv temple in india,temples in india,india tourism,tourist places in india,holidays in india

उड़ीसा के टिटलागढ़ में शिव मंदिर

अगर आप टिटलागढ़ गए हो तो आपको ये बात जरूर पता होगी कि यहां सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। इस जगह पर ही एक कुम्हड़ा पहाड़ है, जिसपर शिव मंदिर स्थापित है। यहाँ की चट्टानों में इतनी गर्मी होती है कि लोग यहां पसीने से तर हो जाते हैं। लेकिन मंदिर पर गर्मी का कोई असर नहीं है, यहां आपको इतनी ठंड देखने को मिलेगी कि लोग कांपने लगते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि इतनी गर्मी के बीच स्थित मंदिर के आसपास इतना ठंडा कैसे रह सकता है? वैसे ये वातावरण बाद मंदिर में ही देखने को मिलता है बाहर आते ही वही गर्मी आपको फिर से घेर लेती है।

shiv temple,shiv temple in india,famous shiv temple in india,temples in india,india tourism,tourist places in india,holidays in india

कैलाश मंदिर, महाराष्ट्र

यह मंदिर भी भगवान शिव को समर्पित है। कैलाश मंदिर सबसे बड़ा रॉक-कट हिंदू मंदिर है जिसे 16 वीं शताब्दी में औरंगाबाद के एलोरा गुफाओं में बनाया गया था। अगर पौराणिक कथाओं में आपकी रुचि है, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। कैलासा गुफा मंदिर की संरचना एक ही चट्टान पर बनी है और दिलचस्प रूप से इसमें रामायण का अनुवाद उकेरा गया है। पुरातत्वविदों के अनुसार, अर्थ जानने के लिए 30 मिलियन संस्कृत नक्काशियों को अभी तक डिकोड नहीं किया गया है।

shiv temple,shiv temple in india,famous shiv temple in india,temples in india,india tourism,tourist places in india,holidays in india

गढ़मुक्तेश्वर का गंगा मंदिर

गढ़मुक्तेश्वर में मौजूद बेहद पुराना गंगा मंदिर का रहस्य आज तक कोई नहीं समझ पाया है। मंदिर में मौजूद शिवलिंग पर हर साल एक अंकुर निकलता है, जिसके फूटने पर भगवान शिव और अन्य देवी देवताओं की आकृति निकलती है। वैसे इस चीज पर काफी रिसर्च की गई है, लेकिन शिवलिंग पर निकलते अंकुर के रहस्य के बारे में किसी को पता नहीं चल पाया है। एक और चीज जो लोगों को आश्चर्य में डाल देती है, वो ये है कि मंदिर की सीढ़ियों पर अगर कोई पत्थर फेंकता है, तो पानी में पत्थर मरने जैसी आवाज सुनाई देती है। सुनकर आप भी हमारी तरह थोड़ा सोच में पड़ गए होंगे, लेकिन ये सच है।

shiv temple,shiv temple in india,famous shiv temple in india,temples in india,india tourism,tourist places in india,holidays in india

वाराणसी का काल भैरव नाथ मंदिर

यह मंदिर भगवान शिव के अवतार काल भैरव को समर्पित है। सुनकर आपको भी हैरानी होगी, लेकिन इस मंदिर में देवता को शराब चढ़ाई जाती है और यह यहां भगवान को दिया जाने वाला एकमात्र प्रसाद माना जाता है। यहां, आप मंदिर के ठीक बाहर भारी मात्रा में शराब देख सकते हैं। एक और दिलचस्प बात सुनकर आपको शायद हैरानी हो, वो यह है कि पंडित शराब को देवता के मुंह में डालते हैं और फिर वे खाली बोतल भक्तों को प्रसाद के रूप में देते हैं।

shiv temple,shiv temple in india,famous shiv temple in india,temples in india,india tourism,tourist places in india,holidays in india

ऐरावतेश्वर मंदिर, तमिलनाडु

तमिलनाडु में 12 शताब्दी में चोल राजाओं द्वारा ऐरावतेश्वर मंदिर का निर्माण कराया गया था। इस मंदिर की दिलचस्प कर देने वाली बात ये है कि यहां सीढ़ियों पर संगीत गूंजता है, हैरान रह गए न? आपको बता दें, इस मंदिर को बेहद खास तरीके से बनाया गया है, और मंदिर की सबसे अनोखी चीज है यहां की सीढ़ियां।जिनपर पैर रखने से संगीत की अलग-अलग ध्वनि सुनने को मिलती है। इस संगीत के पीछे क्या रहस्य है, ये अभी तक कोई नहीं जान पाया है।

shiv temple,shiv temple in india,famous shiv temple in india,temples in india,india tourism,tourist places in india,holidays in india

लिंगराज मंदिर, ओडिशा

यह भुवनेश्वर का सबसे बड़ा मंदिर है जिसमें भगवान शिव को समर्पित 54 मीटर का मंदिर है। इसे 1090 से 1104 ई। के बीच बनाया गया था। ऐसा कहा जाता है कि इसके पूरा होने तक भगवान शिव और भगवान विष्णु मौजूद थी। कई रिपोर्टों और मान्यताओं के अनुसार, गर्भ गृह के अंदर, लिंगम स्वयं उत्पन्न होता है और इसलिए इसे स्वयंभू कहा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!