Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली की इन 7 जगहों पर मना सकते हैं अपनी फैमिली के साथ पिकनिक

आज हम आपको दिल्ली की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बच्चो, फ्रेंड्स या फिर कपल के लिए भी बेस्ट रहेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 11:25:09

दिल्ली की इन 7 जगहों पर मना सकते हैं अपनी फैमिली के साथ पिकनिक

जब भी वीकेंड आता हैं तो सभी का मन होता हैं कि अपने परिवार के साथ घूमने जाया जाए और पिकनिक एंजॉय किया जाए। दिल्ली में काफी भीड़-भाड़ और शौर-शराबा है जिस बीच सभी ऐसी जगह घूमने जाने का प्लान करते हैं जो शांति से भरी हो और सुकून के साथ फैमिली संग क्वालिटी टाइम बिताया जा सके। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बच्चो, फ्रेंड्स या फिर कपल के लिए भी बेस्ट रहेगी। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।
travel places,delhi travel places,delhi picnic spots लोधी गार्डन

दिल्ली में सफदरजंग मकबरे और खान मार्केट के पास स्थित लोधी गार्डन एक आकर्षित पर्यटन उद्यान और दिल्ली का फेमस पिकनिक स्पॉट है। यदि आप अपनी, फैमली, फ्रेंड्स या फिर अपने प्रेमी के साथ दिल्ली में घूमने और पिकनिक पर जाने के लिए सबसे अच्छी जगहें सर्च कर रहे है तो लोधी गार्डन आपके लिए एक दम परफेक्ट जगह है। जहाँ दूर दूर से पर्यटक पिकनिक मनाने के लिए आते है। आप जब भी पिकनिक पर लोधी गार्डन घूमने आयेगें तो गार्डन के शांत माहौल और खूबसूरत वातावरण में पिकनिक, फोटोग्राफी जैसी कई एक्टिविटीज को एन्जॉय करते हुए क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकेगें। इसके अलावा आप यहाँ बनी सैय्यद शासक मोहम्मद शाह और लोधी वंश के राजा सिकंदर लोधी की कब्रों के पास भी घूमने जा सकते है। travel places,delhi travel places,delhi picnic spots डियर पार्क

डियर पार्क हौज खास विलेज में स्थित है जिसे ए।एन झा डियर पार्क के रूप में भी जाना जाता है। आपको बता दें कि इस हरे भरे पार्क परिसर में कई आकर्षण स्थित हैं जिनमें डक पार्क, रैबिट एनक्लोजर, पिकनिक स्पॉट्स के नाम शामिल हैं, जो इस पार्क को बच्चो के साथ घूमने के लिए एक परफेक्ट स्पॉट बनाते हैं। इस पार्क को चार विंग्स में बांटा गया है, जिसमें रोज गार्डन, ओल्ड मॉन्यूमेंट और हौज खास मार्केट, डियर पार्क और फाउंटेन एंड डिस्ट्रिक्ट पार्क का नाम शामिल है। इस पार्क की सुन्दरता तब और बढ़ जाती है जब पार्क के चारो ओर हिरणों के झुण्ड और कुछ अद्भुत पक्षीयों का दृश्य देखने को मिलता है। यदि आप अपने बच्चो और फैमली के साथ पिकनिक पर जाने को प्लान कर रहे है तो आप डियर पार्क को सिलेक्ट कर सकते है जिसे दिल्ली के बेस्ट पिकनिक स्पॉट में से एक के रूप में जाना है। travel places,delhi travel places,delhi picnic spots नेशनल जूलॉजिकल पार्क

दिल्ली में पुराने किले के पास स्थित नेशनल जूलॉजिकल पार्क या दिल्ली जू पिकनिक पर जाने के लिए दिल्ली की सबसे अच्छी जगहें में से एक है। इस पार्क में सन्डे के दिन सबसे जाड्या बच्चो की भीड़ देखी जाती है जो अपने परेंट्स के साथ घूमने और पिकनिक मनाने के लिए यहाँ आते है। यदि आप भीड़ भाड़ से बचना चाहते है तो वीकडे में घूमने के लिए आयें। जब भी आप जब भी दिल्ली जू घूमने आएंगे तो एशियाई शेर, रॉयल बंगाल टाइगर, भौंह सींग वाले हिरण, दलदली हिरण, भारतीय गैंडे और लाल जंगली मुर्गी जैसी कई वन्यजीव प्राणियों को उनके आवास में देख सकेगें। बता दे इस पार्क में बैटरी से चलने वाले वाहन है जो आपको इस पार्क की सैर करा देगें। घूमते हुए यदि आप को भूख महसुसू होती है यहाँ एक कैंटीन भी हैं जहाँ आप अपने बच्चो, फ्रेंडस के साथ खाने का लुफ्त उठा सकते है। travel places,delhi travel places,delhi picnic spots असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य

दिल्ली से लगभग 1 घंटे की दूरी पर स्थित असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य पक्षियों की एक विस्तृत श्रृंखला का घर है जो इसे पिकनिक पर जाने के लिए दिल्ली के फेमस पिकनिक स्पॉट में से एक बनाते है। अभयारण्य उन लोगों के लिए एक दम सही है जो शहर की भीड़ भाड़ से दूर अपने फैमली या कपल के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते है। अभयारण्य में पाँच छिपी हुई झीलें भी हैं जो इसे गर्मियों के लिए एक आदर्श पिकनिक स्थल बनाती हैं। travel places,delhi travel places,delhi picnic spots गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेज

दिल्ली शहर के सईद-उल-अजायब में स्थित गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज दिल्ली में घूमने की सबसे अच्छी जगहें में से एक है खासकर उनके लिए जो दिल्ली की भीड़ भाड़ से दूर अपने बच्चो के साथ एकांत में क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते है। यह पार्क दिल्ली पर्यटन का प्रमुख हिस्सा है, जो 20 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। इस गार्डन का नाम गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज इसलिए रखा गया है क्योंकि यह किसी की भी पांचो इन्द्रियों को सुखदायक अनुभव देता है तो सोचिये यह जगह बच्चो के साथ घूमने के लिए कितनी खास होगी। इस गार्डन का उद्घाटन 2003 में किया गया था और इसके बाद यह दिल्ली का लोकप्रिय पर्यटन स्थल और दिल्ली का फेमस पिकनिक स्पॉट बन गया है। यह पार्क कई तरह के प्राकृतिक नजारों से भरा हुआ है जहाँ आप 200 से भी आकर्षक एवं सुगंधित पौधों के बीच 25 से ज्यादा मृत्तिका एवं शैल शिल्प को देख सकेगें हैं। travel places,delhi travel places,delhi picnic spots नेहरु पार्क

नई दिल्ली के डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में स्थित नेहरु पार्क बच्चो के साथ घूमने के लिए दिल्ली का एक और खूबसूरत पार्क और पिकनिक स्थल है। पार्क का मैदान 80 एकड़ में फैला हुआ है, जो फैमली और बच्चो के साथ घूमने के लिए एक शांत वातावरण की पेशकश करता है। यह पार्क दिल्ली के प्रसिद्ध पिकनिक स्थल में से एक भी है जिस वजह से प्रतिदिन बड़ी पर्यटक अपने बच्चो और फैमली के साथ पिकनिक मनाने के लिए यहाँ आते है। नेहरु पार्क में हरे भरे जंगल, सुंदर झाड़ियां और खिलते हुए फूलो से होते हुए पैदल मार्ग बनाये गये है, जहाँ आप अपने बच्चो के साथ घूम सकते है और अपनी फैमली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है। travel places,delhi travel places,delhi picnic spots रेल म्यूजियम दिल्ली

10 एकड़ के विशाल झेत्र में हरे भरे बागानों के बीच में स्थित रेल म्यूजियम दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है जो रेलवे की समृद्ध प्राचीन विरासत को प्रस्तुत करता है। रेल म्यूजियम एक म्यूजियम होने के साथ साथ दिल्ली का फेमस पिकनिक स्पॉट भी हैं क्योंकि यहाँ बच्चो के मनोरंजन के लिए 3 डी वर्चुअल ट्रेन की सवारी, स्टीम लोको सिम्युलेटर, टॉय ट्रेन और एक इनडोर गैलरी की सुविधा भी प्रदान करता है जो इसे बच्चो के साथ घूमने के लिए दिल्ली के बेस्ट प्लेसेस में से एक बनाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका