Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कम खर्च में लेना चाहते हैं घूमने का मजा, ये खूबसूरत हिल स्टेशन बनेंगे बेस्ट चॉइस

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे रोमांटिक और लोकप्रिय हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कम खर्च में घूमने का मजा लिया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Nov 2021 11:25:08

कम खर्च में लेना चाहते हैं घूमने का मजा, ये खूबसूरत हिल स्टेशन बनेंगे बेस्ट चॉइस

भारत को अपनी अनोखी संस्कृति और सुंदरता के लिए जाना जाता हैं जहां हर क्षेत्र की अपनी विशेषता हैं और पर्यटन के लिहाज से जाना जाता हैं। भारत प्राकृतिक अजूबों से घिरा हुआ है। यहां की मनोरम पहाड़ियां, घाटियां, जंगल, वन्य जीवन और पहाड़ इस देश की खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं। अब तो सर्दियों की शुरुआत भी हो गई है और इस मौसम में किसी हिल स्टेशन पर जाने का एक अलग ही मजा होता है। देश में एक से बढ़कर एक खूबसूरत हिल स्टेशन हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे रोमांटिक और लोकप्रिय हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कम खर्च में घूमने का मजा लिया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में।
travel tips,travel places,indian hill station श्रीनगर

शानदार प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक पार्क और बर्फ से ढकी चोटियों के साथ श्रीनगर उत्तर भारत के सबसे बेहतरीन हिल स्टेशनों में से एक है। झेलम नदी के पास स्थित श्रीनगर जम्मू कश्मीर का बेहद ही खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है, जिसे पृथ्वी पर स्वर्ग के रूप में जाना जाता है। अगर आप ढेर सारी बर्फ देखना चाहते हैं या एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं, तो एक श्रीनगर घूमने जरूर जाएं। इसके अलावा आप गर्मियों के दौरान शिकारा सवारी और घुड़सवारी जैसी कई गतिविधियों का लुत्फ भी उठा भी सकते हैं। travel tips,travel places,indian hill station रानीखेत

उत्तराखंड के कुमाऊं में स्थित रानीखेत घूमने के लिहाज से एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। यह दिल्ली से करीब 365 किलोमीटर की दूरी पर है। अगर आपके पास 2-3 दिन का समय हो तो आप आराम से यहां घूम सकते हैं। यहां आप कैंपिंग के साथ-साथ कई तरह की स्पोर्ट्स एक्टीविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
travel tips,travel places,indian hill station कूर्ग

कूर्ग कर्नाटक में स्थित है। ये हिल स्टेशन पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। ये अपने चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए ये स्वर्ग के समान है। अपने व्यस्त जीवन के बीच कुछ दिनों आराम के लिए अपने जीवन का समय बिताने के अलावा, कूर्ग में ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग और कई अन्य एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं। कूर्ग घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से अप्रैल तक है। travel tips,travel places,indian hill station मसूरी

यह खूबसूरत हिल स्टेशन भी उत्तराखंड में ही है और दिल्ली-एनसीआर से नजदीक ही है। यहां भी घूमने के लिए दो से तीन दिन का समय काफी है। यहां आप ट्रेकिंग के साथ-साथ खूबसूरत वॉटर फॉल देखने का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आपको 500-600 रुपये में होटल आराम से मिल जाएगा, जहां आप ठहर सकते हैं। travel tips,travel places,indian hill station कसौली

यह भी एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। दिल्ली से कालका जाने वाली ट्रेन लेकर आप आराम से कसौली पहुंच सकते हैं। यहां का रहस्यमय और निर्मल वातावरण हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां की प्राकृतिक छटा देखकर पर्यटक अभिभूत हो जाते हैं।
travel tips,travel places,indian hill station ऊटी

तमिलनाडु में स्थित, ऊटी सालों से दक्षिण भारत में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। यहां आप बहुत से अनुभव कर सकते हैं। आप वनस्पति उद्यान, टोडा हट्स, टॉय ट्रेन की सवारी आदि का आनंद ले सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इस जगह की यात्रा के लिए कोई विशेष समय नहीं है। आप यहां किसी भी समय घूमने का प्लान बना सकते हैं। travel tips,travel places,indian hill station ऋषिकेश

एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए ऋषिकेश सबसे बेहतरीन जगह है। रीवर राफ्टिंग के लिए यह जगह देशभर में प्रसिद्ध है। दिल्ली से करीब 230 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ऋषिकेश जाना बेहद ही आसान है। आप ट्रेन या फिर बस के सहारे आराम से ऋषिकेश जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका