न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देशभर में मशहूर रहा है हरियाणा का देसी खानपान, जरूर ले यहां के इन व्यंजनों का स्वाद

जब भी खानपान की बात आती हैं तो हरियाणा का नाम जरूर आता हैं क्योंकि यह आज भी देसी खानपान से जुड़ा हुआ हैं। हरियाणा में आमदनी का मुख्य स्त्रोत कृषि और डेयरी है जिसका असर यहां के खानपान में भी देखने को मिलता हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jan 2024 7:46:15

देशभर में मशहूर रहा है हरियाणा का देसी खानपान, जरूर ले यहां के इन व्यंजनों का स्वाद

जब भी खानपान की बात आती हैं तो हरियाणा का नाम जरूर आता हैं क्योंकि यह आज भी देसी खानपान से जुड़ा हुआ हैं। हरियाणा में आमदनी का मुख्य स्त्रोत कृषि और डेयरी है जिसका असर यहां के खानपान में भी देखने को मिलता हैं। हरियाणा में बड़े पैमाने पर दूध, दही और घी का उत्पादन होता है, इसलिए यहां के ज़्यादातर व्यंजनों में दूध, दही और घी शामिल होते हैं। अगर आपको भी खाने का एक अलग स्वाद लेना हैं तो अपने खानपान को हरियाणवी टच दे सकते हैं। यहां पर वेजिटेरियन फूड को प्राथमिकता दी जाती है जो कि देशभर में मशहूर रहा हैं। आज हम आपको हरियाणा के कुछ प्रसिद्द व्यंजन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका स्वाद आपको जरूर लेना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

famous haryana dishes,haryana culinary delights,traditional food of haryana,iconic dishes in haryana,haryana popular cuisine,must-try haryana foods,best haryana food items,authentic haryana recipes,local specialties in haryana,top haryana culinary choices

बेसन मसाला रोटी

बेसन मसाला रोटी हरियाणा का फ़ेमस ट्रेडिशनल फ़ूड है। ये बेसन, गेहूं का आटे और घी के साथ बनाई जाने वाली एक ख़ास तरह की डिलिशियस रोटी है। आटे में हरी मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और अमचूर भी मिलाया जाता है। इस रोटी का सेवन रायता या सब्ज़ी के साथ किया जाता है। बेसन मसाला रोटी का स्वाद बेहद यूनिक होता है।

famous haryana dishes,haryana culinary delights,traditional food of haryana,iconic dishes in haryana,haryana popular cuisine,must-try haryana foods,best haryana food items,authentic haryana recipes,local specialties in haryana,top haryana culinary choices

कढ़ी पकोड़ा

कढ़ी खट्टे दही की मदद से बनाई जाती है और इसमें बेसन का इस्तेमाल किया जाता है। हरियाणा और पंजाब में बनाई जाने वाली कढ़ी रेसिपी को अनोखा बनाने का तरीका यह है कि लोग कढ़ी में तले हुए पकोड़े (फ्रिटर्स) मिलाते हैं जिससे यह एकदम सही इंडियन डिश बन जाती है।

famous haryana dishes,haryana culinary delights,traditional food of haryana,iconic dishes in haryana,haryana popular cuisine,must-try haryana foods,best haryana food items,authentic haryana recipes,local specialties in haryana,top haryana culinary choices

कछरी की सब्जी

हरियाणा में कछरी की सब्जी बेहद लोकप्रिय है। कछरी एक फल और सब्जी दोनों तरह इस्तेमाल होता है। ये ककड़ी, मतीरा और खरबूजे की तरह बालुई मिट्टी में कम पानी में होने वाला फल है। इसकी चटनी भी बनती है जो बाजरे की रोटी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है।

famous haryana dishes,haryana culinary delights,traditional food of haryana,iconic dishes in haryana,haryana popular cuisine,must-try haryana foods,best haryana food items,authentic haryana recipes,local specialties in haryana,top haryana culinary choices

बाजरे की खिचड़ी

बाजरे की खिचड़ी सर्दियों में बनाई जानेवाली हरियाणा की पसंदीदा डिश है। इसे हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी काफ़ी पसंद किया जाता है। बाजरे की खिचड़ी बेहद स्वादिष्ट होती है। बाजरा गर्म होता है इसलिये इसे सर्दियों में खाया जाता है। बाजरे की खिचडी़ स्वादिष्ट के साथ-साथ बेहद पौष्टिक भी मानी जाती है।

famous haryana dishes,haryana culinary delights,traditional food of haryana,iconic dishes in haryana,haryana popular cuisine,must-try haryana foods,best haryana food items,authentic haryana recipes,local specialties in haryana,top haryana culinary choices

बथुआ रायता

सर्दियों में बथुआ खाना बेहद ही अच्छा माना जाता है। वैसे हरियाणा में बथुआ को रायते के रूप में खाया जाता है। बथुआ रायता एक दही रेसिपी है जो बहुत रिफ्रेशिंग है और स्वास्थ्य को अतिरिक्त लाभ देती है। बथुआ के पत्ते एंटीऑक्सिडेंट होते हैं और कई विटामिनों से भरपूर होते हैं। इस डिश को तैयार करने के लिए दही में कटे हुए बथुआ, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक जैसी चीजें मिलाई जाती हैं। इस बथुआ रायता को हरियाणा में लगभग हर मील के साथ परोसा जा सकता है।

famous haryana dishes,haryana culinary delights,traditional food of haryana,iconic dishes in haryana,haryana popular cuisine,must-try haryana foods,best haryana food items,authentic haryana recipes,local specialties in haryana,top haryana culinary choices

मिक्स दाल

मिक्स दाल बनाने के लिए पांच तरह की दालों का उपयोग किया जाता है। इस दाल को बाटी या बाफले के साथ खाया जाता है। हरियाणा के अलावा ये राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में बड़े चाव से खायी जाती है। वैसे आप इसको रोटी या चावल के साथ भी खा सकते हैं।

famous haryana dishes,haryana culinary delights,traditional food of haryana,iconic dishes in haryana,haryana popular cuisine,must-try haryana foods,best haryana food items,authentic haryana recipes,local specialties in haryana,top haryana culinary choices

बाजरे और छाछ की रबड़ी

बाजरे और छाछ की रबड़ी पाचन तंत्र के लिए लाभदायक मानी जाती है। ये शरीर का तापमान सही रखने में भी सहायक होती है। इसे सर्दी में गर्म और गर्मी में ठंडा करके खाया जाता है। इसे बनाने के लिए बाजरे के आटे को छाछ में अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें कच्चा साबुत जीरा और नमक डालकर इसे धूप में 3 से 4 घंटे के लिए रख देते हैं। इसे आप नमकीन और मीठा दोनों बना सकते हैं।

famous haryana dishes,haryana culinary delights,traditional food of haryana,iconic dishes in haryana,haryana popular cuisine,must-try haryana foods,best haryana food items,authentic haryana recipes,local specialties in haryana,top haryana culinary choices

हरा धनिया छोलिया

हरा धनिया छोलिया हरियाणा की एक ऑथेंटिक डिश है। इस दौरान छोलिया या हरा चना को अन्य सब्ज़ियों जैसे प्याज, गाजर, और मसालों के साथ मिलाकर पकाया जाता है, इस डिलिशियस सब्ज़ी को चावल या रोटी के साथ खाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?