न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान घूमने का बेहतरीन समय हैं सर्दियां, जाएं तो जरूर लें इन व्यंजनों का स्वाद

राजस्थानी व्यंजन भी इतने ही मजे़दार, रसीले और विपरीत प्रवृत्ति के होते हैं जैसे यहाँ के लोग और परम्पराएं। राजस्थानी अपने खाने को प्यार करते हैं और मेंहमान नवाजी के लिए खुद को हमेशा तैयार रखते हैं। आज हम आपको राजस्थान के कुछ प्रसिद्द व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जायका यहां घूमने के दौरान लिया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Nov 2022 3:46:12

राजस्थान घूमने का बेहतरीन समय हैं सर्दियां, जाएं तो जरूर लें इन व्यंजनों का स्वाद

सर्दियों का मौसम जारी हैं जो राजस्थान घूमने का सर्वश्रेष्ठ समय हैं। राजस्थान गर्म प्रदेश हैं जहां गर्मी और वर्षा खूब होती हैं, ऐसे में सर्दियां ही यहां घूमने के लिए सही मानी जाती हैं। इन दिनों में यहां घूमने जाते हैं तो यहां के खानपान का लुत्फ जरूर उठाए। राजस्थान का भोजन न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। राजस्थानी व्यंजन भी इतने ही मजे़दार, रसीले और विपरीत प्रवृत्ति के होते हैं जैसे यहाँ के लोग और परम्पराएं। राजस्थानी अपने खाने को प्यार करते हैं और मेंहमान नवाजी के लिए खुद को हमेशा तैयार रखते हैं। आज हम आपको राजस्थान के कुछ प्रसिद्द व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जायका यहां घूमने के दौरान लिया जा सकता हैं।

famous food cuisine  of rajasthan,holiday,travel,tourism

दाल बाटी चूरमा

दाल बाटी चुरमा राजस्थान का एक लोकप्रिय पकवान है। राजस्थान में धार्मिक अवसरों, विवाह समारोहों और जन्मदिन की पार्टियों सहित सभी उत्सवों में यह स्वादिष्ट, समृद्ध और स्वादिष्ट व्यंजन परोसा जाता है। बाटी तंदूर ओवन में पकाया जाता है। बाटी सादे या प्याज, मटर, मिक्स सब्जी, सत्तु आदि जैसे विभिन्न प्रकार को भरकर भी बना सकते है । बाटी को 'लिट्ठी' के रूप में भी जाना जाता है और विशेष रूप से शुद्ध घी और चटनी के साथ दल के साथ खाया जाता है।

famous food cuisine  of rajasthan,holiday,travel,tourism

केर सांगरी

केर सांगरी एक तरह का अचार होता है जो बाजरे की रोटी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है। यह एक खास साइड डिश है और हर राजस्थानी रेस्ट्रॉन्ट में मिलती है। एक बार खाने के बाद राजस्थानी खाने की हर बाइट के साथ आप इसका स्वाद लेना नहीं भूलेंगे।

famous food cuisine  of rajasthan,holiday,travel,tourism

गट्टे की सब्ज़ी

गट्टे की सब्ज़ी एक करी डिश है जिसमें गट्टे बेसन के पकौड़े होते हैं जिन्हें स्टीम्ड और हल्का तला जाता है, टमाटर, छाछ और मसालों से बनी तीखी ग्रेवी में डुबोया जाता है। इसे रोटी या चावल के साथ परोसा जाता है। गट्टे की सब्जी राजस्थान का पारंपरिक रूप से प्रसिद्ध व्यंजन है।

famous food cuisine  of rajasthan,holiday,travel,tourism

प्याज की कचौड़ी

प्याज की कचौड़ी एक मसालेदार स्नैक है और राजस्थान के हर ढाबे और रेस्ट्रॉन्ट में सर्व किया जाता है। ये डिश अब उत्तर भारत में भी लोकप्रिय हो गई है। इस डिश को खट्टी-मीठी इमली की चटनी के साथ सर्व करते हैं। आप राजस्थान जाएं तो इसका स्वाद लेना न भूलें।

famous food cuisine  of rajasthan,holiday,travel,tourism

राजस्थानी कढ़ी

कढ़ी राजस्थान के साथ साथ पूरी इंडिया के फेमस फ़ूड में से एक है, लेकिन यदि आप कढ़ी के असली स्वाद को चखना चाहते है तो यह आपको राजस्थान के अलावा और कही नही मिल सकता। राजस्थान की कढ़ी तीखे और मसालेदार टेस्ट का कॉम्बिनेशन प्रदान करती है जिसे बेसन के पकोड़े, छाछ, बेसन और घी से तैयार किया जाता है। कढ़ी राजस्थान का एक पारंपरिक भोजन है, जो स्थानीय लोगो के साथ साथ इंडियन और फॉरेनर टूरिस्ट को भी खूब पसंद आता है।

famous food cuisine  of rajasthan,holiday,travel,tourism

पंचकुटा

पंचकुटा जैसा कि नाम से पता चलता है कि यह पांच अवयवों से बना है और थार रेगिस्तान में पाया जाता है। यह व्यंजन राजस्थान का पारंपरिक व्यंजन है। पंचकुटा बनाने के लिए सांगरी, केर, कुमाट, गुंडा और सूखी लाल मिर्च पांच सामग्रियों का उपयोग किया जाता है। इसे पूरी या रोटी के साथ परोसा जाता है।

famous food cuisine  of rajasthan,holiday,travel,tourism

लाल मास

जब आप राजस्थान का फेमस फ़ूड की बात करते हैं, तो लाला मास नॉन-वेज लवर्स के लिए राजस्थान का फेमस नॉन-वेजिटेरियन खाना की लिस्ट में सबसे टॉप पर आता है। फेमस नॉन-वेजिटेरियन लाल मास को मटन, लाल मिर्च और गर्म मसालों के ग्रेवी के साथ पकाया जाता है। अगर आप नॉन-वेजिटेरियन खाने की दीवाने तो आपको अपनी लाइफ में एक बार लाल मास को ट्राय करे जरूर करना चाहिये।

famous food cuisine  of rajasthan,holiday,travel,tourism

पापड़ की सब्ज़ी

पापड़ की सब्ज़ी एक राजस्थानी व्यंजन है जिसे दही की ग्रेवी में भुने हुए पापड़ से बनाया जाता है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा बेसन, मिर्च पाउडर, हल्दी और कटा हरा धनिया मिला दिया जाता है। इसे उबले हुए चावल के साथ परोसा जाता है।

famous food cuisine  of rajasthan,holiday,travel,tourism

घेवर

घेवर आटे, दूध और चीनी की चाशनी से बना एक गोल आकार का मीठा व्यंजन है, जो राजस्थान की फेमस मिठाईयां में से एक है। घेवर विशेष रूप से तीज और रक्षा बंधन के दौरान तैयार किया जाता है और इस मिठाई की बिना यह त्यौहार बेरंग होते है। यदि राजस्थान टूर पर जाने वाले है और राजस्थान की फेमस स्वीट्स को सर्च कर रहे है तो आपको घेवर को अवश्य आजमाना चाहिये। बता दे घेवर भी तीन टाइप के होते है,मलाई घेवर, मावा घेवर, और प्लेन घेवर।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका