न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें गर्मियों की छुट्टी में इन 6 जगहों पर घूमने जाने की गलती, फैसले पर होगा अफसोस

इन जगहों घूमना मुसीबत बन जाता है, जिसमें आपका समय, पैसा तो बर्बाद होता ही है, साथ ही बीमार होने की संभावना भी बढ़ सकती है। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 26 Apr 2022 4:20:31

ना करें गर्मियों की छुट्टी में इन 6 जगहों पर घूमने जाने की गलती, फैसले पर होगा अफसोस

गर्मियों का मौसम जारी हैं और तापमान लगातार बढ़ने के साथ ही लू ने भी अपना असर दिखाते हुए लोगों को बीमार करना शुरू कर दिया हैं। आने वाले दिनों में गर्मियों की छुट्टी आने वाली हैं जिसमें कई लोग घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं। जिस भी जगह पर आप घूमने जाते हैं उसके बारे में पहले थोड़ी जानकारी होना जरूरी हैं अन्यथा बाद में अपने फैसले पर आपको अफसोस हो सकता हैं। वैसे तो इन दिनों में ज्यादातर लोग ठंडी जगहों या वादियों में घूमने जाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार जल्दबाजी में गलत फैसला भी ले लेते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां गर्मियों की छुट्टी में घूमने जाने की गलती नहीं की जानी चाहिए। इन जगहों घूमना मुसीबत बन जाता है, जिसमें आपका समय, पैसा तो बर्बाद होता ही है, साथ ही बीमार होने की संभावना भी बढ़ सकती है। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

dont visit these places in summers,holidays,travel,tourism

आगरा

कम बजट और कम समय में लोग प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जाने के उद्देश्य से आगरा की यात्रा का प्लान बना लेते हैं। आगरा में दुनिया का सातवां अजूबा ताजमहल है। इसके अलावा भी यहां कई पर्यटन स्थल हैं। घूमने के लिहाज से यह जगह कितनी ही अच्छी क्यों न हो लेकिन गर्मियों के मौसम में अगर आप यहां जाने का सोच रहे हैं तो आपको पछताना पड़ सकता है। गर्मियों में आगरा का तापमान बहुत बढ़ जाता है। जिस कारण तेज धूप में यहां घूमना मुश्किल हो जाता है। संगमरमर से बना ताजमहल गर्मी में तपने लगता है। इसपर नंगे पैर चलना कठिन हो जाता है। ऐसे में गर्मियों में आगरा जाना अच्छा आइडिया नहीं है।

dont visit these places in summers,holidays,travel,tourism

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में जितनी कड़ाके की ठंड पड़ती है, उतनी ही तेज यहां गर्मी पड़ती है। सूखी और रूखी हवाएं शरीर का पानी सुखाने के लिए काफी हैं। दिल्ली एनसीआर में आने वाले गाजियाबाद और नोएडा में तापमान 40 के पार ही आंखे दिखाता है और मई के अंतिम छोर पर यह 45 भी पार कर जाता है। दिल्ली का तापमान पिछले कुछ दिनों में लगातार बढ़ा है। पर्यटन के लिए यहां कई जगहें हैं लेकिन इन दिनों में घूमने का शौक आपको बीमार भी कर सकता हैं।

dont visit these places in summers,holidays,travel,tourism

जैसलमेर

भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए राजस्थान पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस में से एक है। हर साल गोल्डन सिटी के नाम से मशहूर जैसलमेर में लाखों पर्यटक आते हैं। रेत से घिरे इस शहर में सफारी का लुत्फ उठाया जा सकता है लेकिन गर्मियों में इस रेतीले शहर में घूमना सिर दर्द बन सकता है। यहां गर्मी में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाता है। इतनी तेज गर्मी में जैसलमेर की यात्रा बेहतर विकल्प नहीं है।

dont visit these places in summers,holidays,travel,tourism

खजुराहो

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आने वाला खजुराहो पर्यटन की दृष्टि से जितना गर्म है, उतनी ही मौसम की गर्मी भी यहां कम नहीं है। गर्मी यहां एक तरह से आग उगलती है, लिहाजा पर्यटन की दृष्टि से गर्मियों में यहां आना ठीक नहीं है। इस मौसम में सूखी और गर्म हवाएं आम बात हैं, लेकिन यह बीमार करने के लिए काफी है। यहां का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

dont visit these places in summers,holidays,travel,tourism

गोवा

युवाओं के बीच गोवा घूमने का अलग ही क्रेज है। समुद्र किनारे बसी इस छोटी सी जगह पर लोग अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ मस्ती करने के लिए पहुंचते हैँ। यहां की नाइट लाइफ, सी एक्टिविटी युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करती है लेकिन गर्मियों के मौसम में गोवा में एंजॉय करना सैलानियों को शायद ही पसंद आए। गर्मी के कारण आप दिन भर होटल रूम से बाहर नहीं निकलना चाहेंगे। ऐसे में समय और पैसों की बर्बादी होगी और आप खुलकर मजे भी नहीं कर सकते।

dont visit these places in summers,holidays,travel,tourism

चेन्नई

दक्षिण भारत में कई सारे दार्शनिक स्थल, मंदिर आदि है लेकिन गर्मियों के मौसम में यहां की कई जगहों पर जाना अच्छा आइडिया नहीं हो सकता। इन्ही जगहों में से एक चेन्नई है। चेन्नई में बहुत ही खूबसूरत बीच हैं। लेकिन गर्मी में यहां का पारा बहुत ज्यादा ऊपर चला जाता है। इसलिए बीच पर जाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में गर्मी की छुट्टियों में चेन्नई घूमने का प्लान तो बिल्कुल न बनाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!