न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गोवा में घूमते वक्त न करें ये काम, आपके लिए बन सकते हैं बड़ी परेशानी

पार्टी स्पोर्ट का जब भी जिक्र होता है, तो ज्यादातर लोगों को गोवा का ख्याल आता है। गोवा भारत का ऐसा टूरिस्ट प्लेस है, जहां जाना लगभग हर भारतीय का सपना होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 11 Feb 2023 5:59:02

गोवा में घूमते वक्त न करें ये काम, आपके लिए बन सकते हैं बड़ी परेशानी

पार्टी स्पोर्ट का जब भी जिक्र होता है, तो ज्यादातर लोगों को गोवा का ख्याल आता है। गोवा भारत का ऐसा टूरिस्ट प्लेस है, जहां जाना लगभग हर भारतीय का सपना होता है। गोवा अपने बीयर, समुद्र तटों, पानी के खेल और लेट नाईट पार्टी के लिए काफी प्रसिद्ध है। गोवा एक ऐसा राज्य है जहां की जीवन शैली भारत के अन्य राज्यों से बिलकुल अलग है। आधुनिक काल से गोवा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। वर्तमान समय में भी देश विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक गोवा घूमने आते हैं। लेकिन अक्सर पुरुष वहां जाकर कुछ गलतियां कर बैठते है, जिसे सोचकर उन्हें बाद में शर्मिंदगी महसूस होती है। हम आपको उन काम के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको गोवा में नही करना चाहिए क्योंकि ये काम आपके लिए कई परेशानियों का कारण बन सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

goa,goa tourism,tourist places in goa,things not to do in goa

बीच पर वाइन, बीयर पार्टी

बीच पर कूल डाउन होने के लिए जाना बहुत ही अच्छा आइडिया है लेकिन बीच पर किसी भी जुगाड़ से बीयर या वाइन पीना और इसके बाद खाली बोतलों को यहां-वहां फेंकना बहुत ही गलत हरकत है। वैसे, भी अब गोवा के बीच पर खुलेआम शराब पीने की मनाही है। इस गैरकानूनी काम के लिए आपको भारी जुर्माना अदा करना पड़ सकता है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आपको यह हरकत नहीं करनी चाहिए।

सही टैक्सी का चुनाव

गोवा में घूमने के लिए किराए की टैक्सी लेनी पड़ती है। हवाई अड्डे या रेलवे स्टेशन से टैक्सी लेते समय आप या तो प्रीपेड टैक्सी ले सकते हैं या फिर ऐसी टैक्सी लें जिनमें मीटर या टैरिफ कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। जिन टैक्सी में मीटर का उपयोग नहीं किया जाता है वो टैक्सी चालक आपसे ज्यादा पैसे वसूल सकता है। ऐसे टैक्सी वालों से बचकर रहें। हालांकि, टैक्सी के अलावा आप बाइक टैक्सी का भी विकल्प चुन सकते हैं। ये टैक्सी सस्ती भी पड़ती हैं।

goa,goa tourism,tourist places in goa,things not to do in goa

टॉपलेस होकर घूमना

यह सजेशन गर्ल्स एंड बॉयज दोनों के लिए है। गोवा में आप अपनी मर्जी के हिसाब से कुछ भी पहनें लेकिन टॉपलेस होकर घूमना समझदारी नहीं है। भारत में बीच पर टॉपलेस या न्यूड होकर घूमने की मनाही है। गैरकानूनी होने के अलावा यह मोरली भी करेक्ट नहीं है क्योंकि बीच पर बच्चे भी आते हैं। आपको अपनी मस्ती के चक्कर में दूसरों के लिए परेशानी खड़ी नहीं करनी है।

कचरा फैलाने की गलती

अगर आप गोवा ट्रिप पर हैं तो ध्यान रहे आपको यहां कचरा नहीं फेंकना है। गोवा में बीचेस, सुंदर और प्राचीन किले, शानदार रिजॉर्ट के लिए पसंद किया जाता है। अगर आप इस तरह की गंदगी फैलाएंगे तो यहां की सुंदरता को बेहद नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही आप पर फाइन भी लग सकता है। यहां बीचेस के आसपास किसी भी तरह की चीजों के रैपर और बीयर की बोतल छोड़कर न जाएं। हर तरफ कचरा फैलाने से अच्छा है कि आप कूड़े को डस्टबिन में फेंक दें।

goa,goa tourism,tourist places in goa,things not to do in goa

अनधिकृत वाहन न ले जाएं

गोवा में अनधिकृत वाहन लेकर प्रवेश करना पूरी तरह से गैर क़ानूनी है। इसके लिए सजा और जुर्माना दोनों एक साथ लग सकता है। इसके लिए कैब करते समय जरूरी दस्तावेज जरूर देख लें। इसके बाद ही कैब में यात्रा करें। वहीं, बीच के नियमों का जरूर पालन करें। दोस्तों को भी फॉलो करने की सलाह दें।

लोगों को न घूरें

गोवा बीचेस के लिए बेहद फेमस है और यहां छोटे कपड़े पहनना काफी आम बात है। जब भी कोई दूसरे राज्य का व्यक्ति गोवा में घूमने आता है, तो बीचेस पर बैठी छोटे कपड़ों में लड़कियों को घूरना शुरू कर देता है। आपके देखने का तरीका सामने वाले व्यक्ति को असहज महसूस करा सकता है, क्या पता शायद आपके इस व्यवहार पर वो आपत्ति जता दे और आपको जेल भी भेज दे।

goa,goa tourism,tourist places in goa,things not to do in goa

बिना पूछे फोटो क्लिक करना

गोवा आकर किसी के अंदर का फोटोग्राफर भी जाग जाएगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप बिना किसी अजनबी की फोटोज बिना उसके पूछे क्लिक करेंगे। यह दूसरों की प्राइवेसी में घुसपैठ करने जैसा होगा, इसलिए नेचर, बीच, सेल्फी के अलावा किसी अजनबी की फोटो क्लिक न करें।

एडवेंचर खेलों में शामिल होते समय रखें सावधानी

गोवा अपने आकर्षक बीचों के साथ रोमांचकारी पानी के खेल के लिए जाना जाता है और यदि आप एडवेंचर प्रेमी हैं तो यह आपके लिए सही जगह है। गोवा में आप कई तरह के साहसिक खेलों में भाग ले सकते हैं लेकिन इन खेलों में थोडा जोखिम होता है। जब भी आप गोवा में सर्फिंग या पैरासेलिंग जैसे खेलों में शामिल होने जाएं तो इसके बारे में जानने के लिए एक पेशेवर प्रशिक्षक की मदद लें। अपने आप को सुपरहीरो साबित करने के लिए रिस्क लेने की कोशिश न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत