न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के हर हिस्से में मिलता हैं चाय का अलग अंदाज, जानें इसके बारे में

अधिकांश लोगों के सुबह की शुरुआत चाय के साथ ही होती हैं जिसकी चुस्कियां लेते हुए अखबार की सुर्खियां पढ़ने का अपना अलग ही मजा हैं। चाय एक ऐसा पेय है, जो भारत वासियों की हर तरह की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। हम हर चीज में चाय पीने का बहाना ढूंढ ही लेते हैं। इसी के साथ ही कई मानसिक और शारीरिक बिमारियों में भी चाय के सेवन का बहुत महत्व माना गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Apr 2022 4:53:51

भारत के हर हिस्से में मिलता हैं चाय का अलग अंदाज, जानें इसके बारे में

अधिकांश लोगों के सुबह की शुरुआत चाय के साथ ही होती हैं जिसकी चुस्कियां लेते हुए अखबार की सुर्खियां पढ़ने का अपना अलग ही मजा हैं। चाय एक ऐसा पेय है, जो भारत वासियों की हर तरह की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। हम हर चीज में चाय पीने का बहाना ढूंढ ही लेते हैं। इसी के साथ ही कई मानसिक और शारीरिक बिमारियों में भी चाय के सेवन का बहुत महत्व माना गया हैं। सड़कों पर आपको हर कुछ मीटर की दूरी पर चाय की दुकान देखने को मिल जाएगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के हर क्षेत्र में चाय का अलग जायका चखने को मिलता हैं जो कि वहां की विशेषता होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश की लाजवाब स्वाद देने वाली विभिन्न मशहूर चाय के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

different style  of tea,tea,types of tea,travel,holidays

दिल्ली की मुगलई चाय

भारत में लंबे समय तक मुगल शासकों का राज रहा है, ऐसे में उनके द्वारा पी जाने वाली चाय का भी हमारे देश में अलग ही क्रेज है। मुगलई चाय को अलग अंदाज में पकाया और परोसा जाता है, जिसकी वजह से उसका स्वाद सामान्य चाय के मुकाबले काफी अलग होता है। अगर आप मुगलई चाय पीना चाहते हैं, तो दिल्ली के जामा मस्जिद की तंग गलियों में मौजूद मोहम्मद आलम मुगलई चाय स्टॉल पर पहुंचें। यहां पर पिछले 50 सालों से मुगलई चाय बनाई और सर्व की जा रही है। इस चाय का स्वाद बहुत ही स्पेशल है। दिल्ली घूमने जाने पर एक बार मुगलई चाय जरूर पिएं।

different style  of tea,tea,types of tea,travel,holidays

नाथद्वारा की फुदीना चाय

राजस्थान में नाथद्वार श्रीनाथजी की हवेली के पास स्थित एक छोटा तीर्थ शहर है। जब भी आप श्रीनाथ जी मंदिर की ओर जाएंगे तो आपको ठेलों पर पुदीने के गुच्छे देखने को मिलेंगे। पुदीना या मिंट में पत्ते बड़े होते हैं, और इन्हें यहां पुदीना के बजाए फुदीना कहा जाता है। इस चाय को यहां कुल्हड़ों या मिट्टी के प्यालों में परोसा जाता है। पुदीने का तीखा स्वाद इंसान की नींद खोल देगा। आपको बता दें, पुदीने का ये किस्म सिर्फ इसी इलाके में पाया जाता है। आप जब भी नाथद्वार जाएंगे तो इस पुदीने वाली चाय की चुस्की लेना न भूलें।

different style  of tea,tea,types of tea,travel,holidays

असम की लाल चा

असम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल से लेकर पूरे उत्तर-पूर्व भारत में, आपको लाल चा पीने को मिलेगी। ये एक सिंपल ब्लैक टी है जिसे बिना दूध के तैयार किया जाता है। इसमें चीनी भी बहुत ही कम मात्रा में डाली जाती है। चाय का रंग रेडिश ब्राऊन कलर का होता है और यही वजह है कि इसका नाम लाल चा रखा गया है। असम, अरुणाचल, मेघालय और सिक्किम में सबसे ज्यादा इस चाय का सेवन किया जाता है। अगर आप कभी असम या फिर उत्तर-पूर्व भारत घूमने जाएं तो लाल चा का स्वाद जरूर चखें। इसे पीने का एक अलग मजा है। इस टी का स्वाद हल्का कड़वा लगेगा, लेकिन इतना नहीं कि आपसे पिया न जाए। यह हेल्थ के लिए भी काफी अच्छी होती है। वैसे भी असम के टी गार्डन की चाय की पत्तियां विश्वभर में मशहूर हैं।

different style  of tea,tea,types of tea,travel,holidays

हिमाचल की कांगड़ा चाय

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा क्षेत्र में बनने वाली कांगड़ा चाय का स्वाद और खुशबू बहुत ही अलग होती है। इसे खासतौर से कांगड़ा के बागानों में ही उगाया जाता है। यही वजह है कि इस चायपत्ती को कांगड़ा चाय कहा जाता है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होती है। कांगड़ा चाय का रंग आमतौर पर हल्के लाल रंग का होता है, जिसमें बहुत अच्छी खुशबू आती है। अगर आप कभी हिमाचल घूमने जाएं तो वहां की कांगड़ा चाय का स्वाद जरूर लें।

different style  of tea,tea,types of tea,travel,holidays

कश्मीर का कहवा

आपका कश्मीर ट्रिप कहवा के बिना अधूरा है - मसालों और सूखे मेवों वाली हल्की चाय से यहां आने वाले हर यात्री को प्यार हो जाता है। कश्मीर में आपको स्टॉल या हर होटल में लोग कहवा परोसते हुए दिख जाएंगे। यहां की बर्फ बारी को सहन करने के लिए इससे बेस्ट चाय और कोई नहीं हो सकती। चाय में दूध का इस्तेमाल नहीं किया जाता, स्वाद आपको पानी जैसा लगेगा, लेकिन फिर भी ये गर्मा गर्म चाय यहां की बेस्ट चाय मानी जाती है।

different style  of tea,tea,types of tea,travel,holidays

तमिलनाडु की मीटर चाय

तमिलनाडु कॉफी शहर है, जहां की लोकप्रिय चाय भी कॉफी स्टाइल में बनाई जाती है। चाय बनाने के लिए कई सामग्रियों को इसमें मिलाया जाता है। सामग्री को बारीकी से मिलाने की वजह से इस चाय को यहां मीटर चाय बोला जाता है।

different style  of tea,tea,types of tea,travel,holidays

कश्मीर की गुलाबी चाय

भारत में बनने वाली चाय का रंग आमतौर पर सुनहरा या गहरा होता है, लेकिन क्या आपने कभी गुलाबी रंग की चाय का स्वाद चखा है। इस चाय को नून चाय के नाम से भी जाना जाता है, जिसका स्वाद मीठा न होकर नमकीन होता है। गुलाबी चाय मुख्य रूप से कश्मीर में बनाई और परोसी जाती है, जिसे तैयार करने में काफी लंबा समय लगता है। गुलाबी चाय बनाने के लिए चायपत्ती, इलायची और अदरक का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे बिना दूध के पानी के साथ उबाला जाता है और फिर उसमें थोड़ी-सी मात्रा में बेकिंग सोडा मिला दिया जाता है। बेकिंग सोडा की वजह से गुलाबी चाय का स्वाद मीठा न होकर नमकीन हो जाता है, जिसे बाद में गर्म दूध और चीनी में मिलाकर कांच की गिलास में परोस दिया जाता है। इसके बाद चाय के ऊपर पिस्ता डालकर उसे सर्व किया जाता है, जो सर्दियों में शरीर को गर्माहट देती है। कश्मीर घूमने जाने पर गुलाबी चाय जरूर पिएं।

different style  of tea,tea,types of tea,travel,holidays

हैदराबाद की ईरानी चाय

शाम को चाय और बिस्किट का जो मजा है वो मजा आपको शायद किसी और स्नैक में देखने को मिल पाएगा। हैदराबाद की शानदार ईरानी चाय एक फारसी प्रभावित चाय है, जिसका स्वाद बेहद अनोखा होता है। हैदराबाद अपनी विशेष ईरानी चाय के साथ स्वादिष्ट केसर चाय परोसने के लिए भी प्रसिद्ध है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!