न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बोनी ने कहा, तब 2-3 दिन तक नहीं नहाए थे अनिल, पत्नी श्रीदेवी के लिए आज भी कम नहीं हुआ प्यार

अनिल कपूर को हम वर्सेटाइल एक्टर के रूप में जानते हैं। अनिल ने 80 के दशक में एक्टिंग करिअर शुरू किया था। वे हर जोनर की फिल्में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Dec 2024 1:33:48

2 News : बोनी ने कहा, तब 2-3 दिन तक नहीं नहाए थे अनिल, पत्नी श्रीदेवी के लिए आज भी कम नहीं हुआ प्यार

अनिल कपूर को हम वर्सेटाइल एक्टर के रूप में जानते हैं। अनिल ने 80 के दशक में एक्टिंग करिअर शुरू किया था। वे हर जोनर की फिल्में कर चुके हैं और लोग उनकी अदाकारी के मुरीद हैं। ‘एनिमल’ और ‘फाइटर’ उनकी हालिया फिल्मों में शामिल हैं, जिनमें वे अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। अनिल के बड़े भाई बोनी कपूर (69) भी बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर्स की श्रेणी में शुमार हैं। अब उन्होंने अनिल से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं। बोनी ने हाल ही एबीपी से बात की।

बोनी ने बताया कि अनिल हमेशा से एक्टर बनना चाहते थे। जब वो स्कूल में थे तो उन्होंने पहली बार शशि कपूर के बचपन का रोल प्ले किया था। बोनी ने कहा कि अनिल उस समय एक्टिंग के प्रति इतने जुनूनी थे कि 2-3 दिन तक नहाए नहीं थे। वे नहीं चाहते थे कि उनका मेकअप उतर जाए। वे चाहते थे कि सबको पता चल जाए कि अब वो एक्टर बन गए हैं। हालांकि अनिल ने बहुत स्ट्रगल किया है। वे बहुत मेहनती थे। उन्होंने तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी अभिनय किया था।

उन्होंने साउथ में पहली बार मणिरत्नम के साथ काम किया और वे काफी मेहनत करते हैं। रमेश सिप्पी की एक फिल्म के दौरान अनिल ने 16 साल के बच्चे की तरह दिखने के लिए अपनी पूरी छाती के बाल साफ करवा दिए थे। वे अपनी लंबाई बढ़ाने के लिए पुल-अप्स करते थे। बता दें अनिल ने हाल ही 24 दिसंबर को अपना 68वां जन्मदिन मनाया है। अनिल को इंडस्ट्री में 45 साल हो चुके हैं। अब वे जल्द ही ‘सूबेदार’ मूवी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस राधिका मदान उनकी बेटी के रोल में नजर आएंगी। अनिल फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

boney kapoor,filmmaker boney kapoor,anil kapoor,actor anil kapoor,boney anil,shashi kapoor,sridevi,boney sridevi

बोनी कपूर ने कहा कि जब मेरी लव स्टोरी शुरू हुई तब मैं काफी...

इंटरव्यू में बोनी कपूर ने उनकी दिवंगत पत्नी दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ अपनी जर्नी पर बात की। श्रीदेवी का साल 2018 में निधन हो गया था। उनके दो बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर हैं। बोनी ने कहा कि जब मेरी लव स्टोरी शुरू हुई तब मैं काफी प्राउड फील करता था कि हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार जो इतनी खूबसूरत हैं उन्होंने मुझे चुना।

जिंदगी के आखिरी दिन तक मैं श्रीदेवी को प्यार करूंगा और मैंने कभी उन्हें चीट नहीं किया। आज भी मेरी कई फीमेल फ्रेंड्स हैं। मैं हो सकता है कि अपने आस-पास की महिलाओं की तरफ अट्रैक्ट हूं, लेकिन श्रीदेवी को लेकर जो प्यार और पैशन है वो कम नहीं हुआ। शादी के बाद रिश्ते और अच्छे से निखरते हैं। आप वो चीजें नहीं करते हैं जो आपके पार्टनर को पसंद नहीं।

श्रीदेवी और मेरा कल्चर अलग था, लेकिन हमने हमेशा एक-दूसरे के बैकग्राउंड को समझा और उसे माना भी। मैं नॉर्थ इंडियन पंजाबी हूं। श्री साउथ से थीं। शुरू में सब फूलों जैसा खूबसूरत लगता है, आप एक-दूसरे के लिए कुछ भी करते हैं। लेकिन 7 साल बाद, आप तब सच में जानते हो अपने पार्टनर के लाइक्स और डिसलाइक्स के बारे में।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा