न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2021 : राजस्थान में हैं प्रसिद्द कुलदेवियों के मंदिर, देते हैं आस्था का मनभावक माहौल

राजस्थान के प्रसिद्द देवी मंदिरो के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कुलदेवियों की पूजा की जाती हैं। ये मंदिर पर्यटन के साथ ही आस्था का मनभावक माहौल प्रदान करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Oct 2021 8:44:03

Diwali 2021 : राजस्थान में हैं प्रसिद्द कुलदेवियों के मंदिर, देते हैं आस्था का मनभावक माहौल

सर्दियों के इन दिनों में राजस्थान को पर्यटन के लिए बहुत पसंद किया जाता हैं और लोग दिवाली के आस-पास घूमने के दौरान मंदिरों के दर्शन करना भी पसंद करते हैं। ऐसे में राजस्थान के विभिन्न मंदिरों के दर्शन कर भक्त घूमने के साथ ही अपनी आस्था की भी पूर्ति करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको राजस्थान के प्रसिद्द देवी मंदिरो के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कुलदेवियों की पूजा की जाती हैं। ये मंदिर पर्यटन के साथ ही आस्था का मनभावक माहौल प्रदान करते हैं। तो आइये जानते हैं इन मंदिरों के बारे में।

travel places,rajasthan places,rajasthan temples

करणी माता मंदिर

राजस्थान के बीकानेर जिले में देशनोक नामक स्थान पर स्थित करणी माता के मन्दिर की देश- विदेश में ख्याति है। यह मन्दिर हजारों चूहों की विशाल संख्या के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए इसे के नाम से भी जाना जाता है। यह देवी का चमत्कार ही है कि सैकड़ों सालों से इतने चूहों के बाद भी यहाँ कभी कोई बीमारी नहीं फैली, अपितु जब आस-पास के क्षेत्रों को महामारी ने चपेट में ले रखा था तब भी यह स्थान पूरी तरह सुरक्षित था।

travel places,rajasthan places,rajasthan temples

शीतला माता मन्दिर

राजस्थान के पाली जिले में एक अद्भुत चमत्कार हर साल दोहराया जाता है। यहाँ स्थित एक छोटे से घड़े में हजारों लीटर पानी डाला जाता है परन्तु यह घड़ा बिल्कुल नहीं भरता। तथा माताजी का थोड़ा सा चरणामृत डाला जाने के बाद यह घड़ा भर जाता है। वैज्ञानिक भी आश्चर्यचकित हैं कि भला इस घड़े का पानी जाता कहाँ है? करीब 800 साल से लगातार साल में केवल दो बार आधा फीट गहरा और इतना ही चौड़ा घड़ा भक्तों के सामने लाया जाता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा अब तक इसमें 50 लाख लीटर से ज्यादा पानी भरा जा चुका है।

travel places,rajasthan places,rajasthan temples

जीण माता मन्दिर

राजस्थान शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में स्थित जीण माता के दर्शन करने देश भर से माता भक्त यहाँ आते रहते हैं। नवरात्र के समय यहाँ विशाल मेला भरता है, जिसमे असंख्य श्रद्धालु यहाँ माता की झलक पाने हेतु आते हैं। जीण माता धाम से मात्र 28 किमी की दूरी पर विश्व-प्रसिद्ध खाटू श्यामजी का मन्दिर है। लोक विश्वास तथा ज्ञात इतिहास के अनुसार वर्तमान चुरू जिले के घांघू गाँव की चौहान राजकन्या जीण ने अपनी भावज के व्यंग्य बाणों और प्रताड़ना से व्यथित होकर सांसारिक जीवन छोड़कर आजीवन अविवाहित रहकर इस स्थान पर कठोर तपस्या की तथा लोकदेवी के रूप में प्रख्यात हुई।

travel places,rajasthan places,rajasthan temples

आशापूरा माता मन्दिर

आशापूरा माता का प्रसिद्ध मन्दिर राजस्थान के पाली जिले के नाडोल नामक गाँव में स्थित है। यह शाकम्भरी के चौहान राजवंश की कुलदेवी थी। नैणसी की ख्यात का उल्लेख है कि लाखणसी चौहान को नाडौल का राज्य आशापूरा देवी की कृपा से मिला। तदनन्तर चौहान इसे अपनी कुलदेवी मानने लगे। आशा पूर्ण करने वाली देवी आशापूरा के नाम से विख्यात हुई। लाखणसी या लक्ष्मण नामक चौहान शासक द्वारा नाडौल में आशापूरा देवी का भव्य मन्दिर बनवाया गया जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं।

travel places,rajasthan places,rajasthan temples

तनोट माता मन्दिर

भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय माताजी ने जो चमत्कार दिखाए उनसे यह मन्दिर विश्वप्रसिद्ध हो गया। राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत – पाकिस्तान की बॉर्डर के नजदीक स्थित तनोट नामक गांव में विराजमान माताजी के अभूतपूर्व चमत्कारों का लोहा पाकिस्तान भी मान चुका है। भारत- पाकिस्तान युद्ध के समय देवी स्वांगियां ने अपनी शक्ति से इस धरा की रक्षा कर अद्भुत चमत्कार दिखाए। 16 नवम्बर 1965 ई। को पाकिस्तान के सैनिकों ने आगे बढ़कर शाहगढ़ तक 150 कि।मी। कब्जा कर लियऔर तन्नोट के चारों ओर घेरा डालकर करीब 3000 बम बरसाए लेकिन मंदिर को एक खरोंच तक नहीं आई।

travel places,rajasthan places,rajasthan temples

शिला देवी मन्दिर

राजस्थान के जयपुर जिले में आम्बेर के महल में स्थित शिला देवी की आकर्षक प्रतिमा अपने भक्तों का मन मोह लेती है। यह आम्बेर जयपुर के राजवंश की कुलदेवी है। मंदिर में संगमरमर का सुंदर अलंकरण, चाँदी की परत से सुसज्जित किवाड़, पूजा के लिए चाँदी का घण्टा शाही शान की झलक प्रस्तुत करते हैं। इस मूर्ति के विषय में दो मत प्रचलित हैं एक तो यह कि यह मूर्ति राजा के पूजान्तर्गत थी तथा राजा को यह वरदान था कि जब तक इस प्रतिमा की अनवरत पूजा होती रहेगी वह अपराजेय रहेगा। महाराजा मानसिंह को इस रहस्य की जानकारी होने पर उसने पुजारी के माध्यम से पूजा के क्रम में विघ्न उत्पन्न करवाया, जिससे केदार राजा पराजित हुआ।

travel places,rajasthan places,rajasthan temples

शाकम्भरी माता मन्दिर

शाकम्भरी माता का मन्दिर राजस्थान के जयपुर जिले के सांभर कस्बे में सांभर झील के पेटे में स्थित है। इस क्षेत्र में एक बार भयावह अकाल व सूखा पड़ा था तब देवी माँ ने शाक, वनस्पतियाँ व जल उत्पन्न करके यहाँ के निवासियों की रक्षा की थी। इस कारण देवी शाकम्भरी कहलाई। चौहान वंश के शासक वासुदेव ने सातवीं शताब्दी में साँभर झील और साँभर नगर की स्थापना शाकम्भरी देवी के मंदिर के पास में की। विक्रम संवत 1226 (1169 ई.) के बिजोलिया शिलालेख में चौहान शासक वासुदेव को साँभर झील का निर्माता व वहाँ के चौहान राज्य का संस्थापक उल्लेखित किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!