न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आ चुका हैं साल का आखिरी महीना दिसंबर, घूमने के लिए करें इन जगहों की प्लानिंग

अक्सर लोग घूमने की प्लानिंग के दौरान जगह को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं, इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां दिसंबर के महीने में घूमने का पूरा मजा लिया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 02 Dec 2022 3:21:17

आ चुका हैं साल का आखिरी महीना दिसंबर, घूमने के लिए करें इन जगहों की प्लानिंग

घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं। कई लोग घूमने के लिए पूरे साल का इंतजार करते हैं और साल के आखिरी महीने दिसंबर में घूमने की प्लानिंग करते हैं। दिसंबर में सर्द मौसम होता है और कड़ाके की ठण्ड के बीच प्राकृतिक नजारों का मजा लेना अपनेआप में बेहद रोमांचक होता हैं। दिसंबर में, क्रिसमस और नया साल का समय आता हैं जिसकी छुट्टियां लोग घूमने में बिताना पसंद करते हैं। अक्सर लोग घूमने की प्लानिंग के दौरान जगह को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं, इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां दिसंबर के महीने में घूमने का पूरा मजा लिया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

december is the last month of the year,plan to visit these places,holiday,travel,tourism

औली

औली उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है और इसे मिनी स्विजरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। औली में देखने के लिए कई जगहें हैं। अगर आप दिसंबर में औली जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस दौरान आपको कई तरह की मजेदार एक्टिविटीज करने को मिलेंगी। दिसंबर के महीने में औली में खूब बर्फबारी होती है। दिसंबर के समय में बर्फ से ढके पहाड़ों को देखना अपने आप में अलग ही तरह का अनुभव होता है।

december is the last month of the year,plan to visit these places,holiday,travel,tourism

बिनसर

दिसंबर के महीने में आप उत्तराखंड के सफर पर जा सकते हैं। वैसे तो उत्तराखंड में कई हिल स्टेशन हैं, जहां गर्मियों के मौसम से लेकर सर्दियों तक में घूमने जाया जा सकता है। लेकिन दिसंबर की ठिठुरन वाली सर्दी में बिनसर शहर में छुट्टियां मनाने का मजा ही अलग होगा। कुमाऊं क्षेत्र में स्थित बिनसर शहर एक छोटा सा हिल स्टेशन है, जहां से केदारनाथ और नंदा देवी की खूबसूरत चोटियां नजर आती हैं।

december is the last month of the year,plan to visit these places,holiday,travel,tourism

चोपता

शिमला, मनाली, मसूरी, नैनीताल आदि हिल स्टेशन्स पर घूमने के लिए लगभग हर कोई जाते रहता है, लेकिन अगर आप भीड़-भाड़ा से दूर रहना चाहते हैं और बर्फ़बारी का भी मज़ा उठाना चाहते हैं तो फिर आपको परिवार संग चोपता घूमने के लिए ज़रूर जाना चाहिए। चोपता में आप परिवार संग देवरिया ताल, चंद्रशिला ट्रेक, उखीमठ और दुगलबिट्टा जैसी बेहतरीन और अद्भुत जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा कंचुला कोरक कस्तूरी मृग अभ्यारण्य भी फैमिली संग घूमने के लिए एक बेस्ट स्थान है।

december is the last month of the year,plan to visit these places,holiday,travel,tourism

रण ऑफ कच्छ

अगर आप किसी यूनीक जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो रण ऑफ कच्छ काफी अच्छा ऑप्शन है। यहां चारों तरफ आपको सिर्फ सफेद जमीन ही दिखाई देगी जो वास्तव में नमक होता है। हर साल नवंबर से लेकर फरवरी तक यहां पर रण महोत्सव मनाया जाता है। इस महोत्सव में कला, संस्कृति और संगीत का अनोखा संगम देखने को मिलता है। नमक के इस रेगिस्तान में आप ऊंट की सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं।

december is the last month of the year,plan to visit these places,holiday,travel,tourism

जैसलमेर

दिसंबर की छुट्टियाँ बिताने के लिए राजस्थान की ऐतिहासिक शहर जैसलमेर सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। बेहतरीन रेगिस्तान, ऐतिहासिक महलों, हवेली, स्मारकों और डेज़र्ट सफारी और भी कई बेहतरीन पर्यटन स्थलों को घूमने के लिए जैसलमेर में दिसंबर का मौसम अत्यंत सुहावना होता है। जहाँ आप गोल्डन फोर्ट कहे जाने वाले 800 साल पुराने ऐतिहासिक जैलसलमेर फोर्ट को अपने दोस्तों और फॅमिली के साथ एक्स्प्लोर कर सकते है। रेतीले रेगिस्तान के बीच चांदनी रातों में कैंपिंग करने का सपना आपका सच हो सकता है।

december is the last month of the year,plan to visit these places,holiday,travel,tourism

धर्मशाला

सर्दियों में पहाड़ों पर जाना हर किसी का सपना होता है। सब चाहते हैं कि वो भी उस सफेद चादर पर चलें, जिसे वे फिल्मों में देखा करते हैं। ऐसी जगह पर जाने के लिए बेस्ट है धर्मशाला। जिन्हें बर्फ पसंद है लेकिन गिरती हुई बर्फ उतनी अच्छी नहीं लगती उन्हें दिसंबर में धर्मशाला ज़रुर जाना चाहिए। धर्मशाला में स्नोफाॅल जनवरी-फरवरी में होती है लेकिन बर्फ यहाँ आपको दिसंबर में भी मिल जाएगी। इस जगह पर आप बोर नहीं हो सकते। मैक्लोडगंज, धर्मशाला से ज्यादा दूर नहीं है। धर्मशाला आएँ हो तो मैक्लोडगंज की कुछ जगहों पर ज़रुर जाएँ। ये जगह दिसंबर में आने के लिए आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगी।

december is the last month of the year,plan to visit these places,holiday,travel,tourism

पुदुचेरी

दिसंबर की छुट्टियों अगर आप समुद्री जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो फिर आपको गोवा या केरल नहीं बल्कि पांडिचेरी/पुदुचेरी घूमने के लिए जाना चाहिए। 25 दिसंबर और न्यू ईयर को लेकर यहां बहुत चहल-पहल रहती है और जगह-जगह प्रोग्राम का आयोजन भी होता है। पुदुचेरी में आप पैराडाइज बीच, प्रॉमेनेड बीच, सेरेनिटी समुद्र तट, ऑरोविले और एरीकेमेडु जैसी बेहतरीन जगहों पर परिवार संग घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आप बोट राइड का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

december is the last month of the year,plan to visit these places,holiday,travel,tourism

सोनमर्ग

दिसंबर की छुट्टियों में बर्फीली पहाड़ियों और स्नो फॉल में मजा कौन नहीं करना चाहता। हिमालय की गोद में बसा कश्मीर जिसके गंदरबल जिले में स्थित सोनमर्ग की अद्भुत ग्लेशियर माउंटेन और साफ़ झीलें आपके खुशी को दोगुना करने लिए काफी है। सोनमर्ग कश्मीर की सबसे ज्यादा घूमे जाने वाली जगहों में से एक है जो ट्रैकिंग प्रेमियों के बीच मुख्य रूप से प्रचलित है। सोनमर्ग की खूबसूरत नीलग्राद नदी और पास स्थित निर्मल झीलों के मनोरम दृश्यों को देख पाएंगे। गंगाबल, विशनसर और कृष्णासर यह सभी झील सोनमर्ग से कुछ दूर में स्थित है। जानकारी के लिए बता दें कि सोनमर्ग में दिसंबर की महीनों में कभी-कभी अधिक बर्फ बारी हो जाने की वजह से यहाँ टूरिस्ट प्लेसेस को बंद कर दिया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका