न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सस्ते में लेना चाहते हैं घूमने का मजा, ये 7 जगहें करेगी आपकी चाहत को पूरा

आज हम आपके लिए देश की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप सस्ते में परिवार संग घूमने का मजा ले सकते हैं। तो बिना देर किए सर्दियों के इस मौसम का मजा घूमने के साथ लें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Dec 2021 7:30:04

सस्ते में लेना चाहते हैं घूमने का मजा, ये 7 जगहें करेगी आपकी चाहत को पूरा

आने वाले कुछ दिनों में क्रिसमस और न्यू ईयर हैं और इस दौरान बच्चों को स्कूल में छुट्टियां रहती हैं जिसके चलते लोग इन दिनों में अपने परिवार संग घूमने का प्लान बनाते हैं। सभी इन दिनों में प्राकृतिक दृश्यों और उसके सौंदर्य का आनंद लेना पसंद करते हैं लेकिन बात जब पैसों की आ जाती हैं तो अपनी इच्छाओं को दफन कर देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए देश की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप सस्ते में परिवार संग घूमने का मजा ले सकते हैं। तो बिना देर किए सर्दियों के इस मौसम का मजा घूमने के साथ लें।

travel tips,travel place,tourist places,indian tourist places,cheapest tourist places

राजस्थान

भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित राजस्थान भारत के उन पर्यटक स्थलों में से एक है, जहां प्रतिवर्ष पर्यटकों के जाने की होड़ लगी रहती है। छुट्टियों का लुफ्त उठाने के लिए पर्यटक राजस्थान का ही चयन करते हैं, जो वाकई में काफी बेहतरीन स्थान है। सर्दियों में घूमने की जगह के बारे में बात करें तो राजस्थान पर्फेक्ट माना जाता है क्योंकि यहां गर्म जलवायु पाई जाती है और सर्दियों में यहां का माहौल काफी सुहावना रहता है।

घूमने की जगह : पुष्कर, माउंट आबू, अजमेर, बांसवाड़ा, बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर आदि।

travel tips,travel place,tourist places,indian tourist places,cheapest tourist places

मसूरी

सर्दियों में हिल स्टेशन का लुफ्त उठाने के लिए लोग मसूरी को बेस्ट पर्यटक स्थलों में से एक मानते हैं। यह उत्तराखंड का एक बेहद ही मशहूर हिल स्टेशन है। यहां के बाजार की रौनक और चकाचौंध भरी दुनिया के लोग फैन हो जाते हैं। मसूरी चारों तरफ से पर्वतों और चट्टानों से घिरा हुआ है। साथ ही यह समुद्र तल से 4500 फीट ऊंचे स्थान पर है।

घूमने की जगह : केम्पटी फॉल्स, तिब्बती बौद्ध मंदिर, कैमल्स बैक रोड, लाल टिब्बा आदि।

travel tips,travel place,tourist places,indian tourist places,cheapest tourist places

दिल्ली

भारत की राजधानी दिल्ली मुख्य रूप से इतिहास प्रेमियों और आर्किटेक्चर के शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए सबसे उचित जगह है। फोटोग्राफी और पिकनिक मनाने के लिए आने वाले लोगों, कपल्स या फैमिली के लिए भी यह एक उपयुक्त स्थान मानी जाती है। देश की राजधानी होने के साथ-साथ दिल्ली काफी बड़ा और खूबसूरत शहर भी है। बात करें दिल्ली घूमने की जगह लिस्ट की तो यहां एक से बढ़कर एक रेस्टोरेंट बाजार और शॉपिंग मॉल्स मौजूद हैं।

घूमने की जगह : लाल किला, लोटस टेंपल, क़ुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, जामा मस्जिद, वेस्ट टू वंडर पार्क, लोधी गार्डन, गुरुद्वारा बांग्ला साहिब आदि।

travel tips,travel place,tourist places,indian tourist places,cheapest tourist places

नैनीताल

कुमाऊं पहाड़ियों के बीच स्थित नैनीताल पर्यटकों के लिए बहुत ही मनोरम और आकर्षक पर्यटक स्थलों में से एक है। यहां बर्फ से ढकी पहाड़ियां और सुंदर झील पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। यहां पर्यटकों को काफी सस्ते में आवास और भोजन उपलब्ध होते हैं।इसलिए इस जगह को भारत में घूमने के लिए सबसे सस्ती जगहों में गिना जाता है।

घूमने की जगह : नैना देवी मंदिर, द मॉल रोड, नैना पीक, स्नो व्यू प्वाइंट आदि।

travel tips,travel place,tourist places,indian tourist places,cheapest tourist places

सिक्किम

प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण सिक्किम पर्यटकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण और बेहद आकर्षक पर्यटक स्थल माना जाता है। चारों ओर नदियों, झीलों, चट्टानों एवं पर्वत चोटियों से घिरा सिक्किम एक मनोरम पर्यटक स्थल है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान सर्वोत्तम माना जाता है। यह स्थान बर्फ से ढके पहाड़ों और पर्वतीय झीलों के पास मौजूद हैं, जो वाकई में काफी मनोरम है।

घूमने की जगह : गंगटोक, युकसोम, त्सोमो झील, पेलिंग, रवांगला, गुरूडोंगमर झील आदि।

travel tips,travel place,tourist places,indian tourist places,cheapest tourist places

केरल

दक्षिण भारत में बेहद सुंदर और मनोरम पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाने वाला स्थान केरल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां के बीच और बने बांध पर्यटन स्थल का लुफ्त उठाने के लिए आने वाले पर्यटकों के मनोरंजन में चार चांद लगा देते हैं। यहां एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल आपको देखने को मिल जाएंगे जहां के नारियल के पेड़ और गुजराती नौकाएं भी मनोरंजन के लिए जानी जाती है। यहां का वातावरण भी काफी शांत एवं जीवन सादगी से भरा हुआ है जहां जाकर सुकून महसूस होता है।

घूमने की जगह : कोच्चि, कोवलम, पूवर, अल्लेप्पी, मुन्नार, वायनाड, श्री पदमनाभास्वामी मंदिर, थेक्कड़ी आदि।

travel tips,travel place,tourist places,indian tourist places,cheapest tourist places

उड़ीसा

भारत के पर्यटक स्थलों में से एक उड़ीसा बेहद सुंदर और आकर्षित राज्य है। यहां कई दर्शनीय मंदिरों के साथ-साथ समुद्री तट और ऐतिहासिक स्मारक भी मौजूद हैं। यहां स्थित कोणार्क में सूर्य मंदिर पर्यटकों के लिए कई शानदार और उत्कृष्ट रचनाओं में एक माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से इसका महत्व बहुत अधिक है क्योंकि इसे सूर्य देवता के रथ के रूप में भी पूजा जाता है। उड़ीसा के खूबसूरत नजारे पर्यटकों को अपनी ओर खूब आकर्षित करते हैं। उड़ीसा की संस्कृति, वास्तु कला एवं यहां के त्यौहार का पर्यटक उत्साह से लुफ्त उठाते हैं।

घूमने की जगह : कोणार्क मंदिर, उदयगिरि और खंडगिरि गुफा, ट्राईबल म्यूजियम भुवनेश्वर, सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान, भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान, चिल्का झील आदि।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!