न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर रहे हैं जनवरी में दोस्तों संग ट्रिप का प्लान, 10000 रुपये में घूम सकते है ये 8 खूबसूरत जगहें

आए हैं जहां आप 10000 रुपये में दोस्तों संग ट्रिप का प्लान कर सकते हैं और घूमने का मजा ले सकते हैं। आइये जानते हैं जनवरी में घूमने की इन बेहतरीन जगहों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 12 Jan 2022 12:03:39

कर रहे हैं जनवरी में दोस्तों संग ट्रिप का प्लान, 10000 रुपये में घूम सकते है ये 8 खूबसूरत जगहें

जनवरी का महिना जारी हैं और सर्दियों का मौसम इसे सुहाना बना रहा हैं। सर्दियों के इस मौसम में कई लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। कुछ अपने परिवार के साथ तो कुछ दोस्तों के साथ। जब कॉलेज लाइफ में दोस्तों के साथ घूमने जाते हैं तो बजट सामान्यतया कम ही होता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप 10000 रुपये में दोस्तों संग ट्रिप का प्लान कर सकते हैं और घूमने का मजा ले सकते हैं। आइये जानते हैं जनवरी में घूमने की इन बेहतरीन जगहों के बारे में...

budgeted destinations,holidays,travel,tourism

ऋषिकेश

धर्म और प्राकृतिक दोनों नजरियों से ऋषिकेश एक बेहतरीन जगह है। यहां गंगा घाट और मंदिर मुख्य आकर्षण का केंद्र है। रात में मंदिरों में होने वाली आरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां जाने के बाद आप शिवपुरी भी जा सकते हैं, जहां राफ्टिंग, कैंपिंग ट्रेकिंग और बंजी जम्पिंग के एंडवर का लुत्फ उठाया जा सकता है।

budgeted destinations,holidays,travel,tourism

मुक्तेश्वर

उत्तराखंड की ये जगह अपने खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए टूरिस्ट के बीच काफी फेमस है। यहां जाकर आप साफ और ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं। यहां पर आप ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, बाइकिंग, राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं।

budgeted destinations,holidays,travel,tourism

तीर्थन घाटी

प्रकृति से प्यार करने वालों के लिए हिमाचल प्रदेश स्थित तीर्थन घाटी किसी स्वर्ग से कम नहीं है। तीर्थन घाटी हिमालय नेशनल पार्क से 3 किलोमीटर की दूरी पर बसी है। ये जगह ट्राउट मछली के लिए लोकप्रिय है। आप बड़े आराम से करीब 10,000 रुपए में यहां घूमकर आ सकते हैं।

budgeted destinations,holidays,travel,tourism

बीर बिलिंग

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग 4-5 दिन में बीर बिलिंग घूमकर आने का प्लान बना सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में स्थित ये खूबसूरत जगह स्पोर्ट्स एडवेंचरस जैसे की पैराग्लाइडिंग, ट्रेक या मेडिटेशन के लिए काफी फेमस है। यहां आपको तिब्बती संस्कृति की भी झलक देखने को मिलेगी। आप बड़े आराम से 10,000 रुपए में एक मिनी ट्रिप कर सकते हैं।

budgeted destinations,holidays,travel,tourism

सोनमर्ग

जनवरी के पहले सप्ताह में हल्की ठंड होती है। ऐसे में आप चाहें तो कश्मीर की वादियों की तरफ भी रुख कर सकते हैं। यहां सोनमर्ग न्यूली वेड कपल्स के लिए एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन भी है। कश्मीर के पहाड़, गार्डन और कई तरह की झीलें उसकी खूबसूरती को बढ़ाती हैं। यहां की डल झील सबसे मशहूर है। आप लकी रहे तो बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

budgeted destinations,holidays,travel,tourism

रानीखेत

उत्तराखंड में बसा रानीखेत एक शानदार हिल-स्टेशन है। अगर आप प्रकृति के साथ समय बिताना पसंद करते हैं जनवरी की इन छुट्टियों में रानीखेत भी जा सकते हैं। यहां आप पैराग्लाइडिंग, बाइक राइडिंग, राफ्टिंग भी कर सकते हैं। रानीखेत में आप झूला देवी मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।

budgeted destinations,holidays,travel,tourism

माउंट आबू

माउंट आबू राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है, जहां हर साल भारी संख्या में टूरिस्ट विजिट करते हैं। अगर आप काम-काज से थक चुके हैं और शांति से समय बिताना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है। नाक्की झील यहां की खूबसूरती में चार-चांद लगाती है।

budgeted destinations,holidays,travel,tourism

औली

ये भारत की सबसे ज्यादा ठंडी जगहों में से एक है। सूरज की किरणों के साथ यहां की हरियाली किसी का भी मन खुश कर देगी। यहां पर आप ट्रेकिंग का आनंद उठा सकते हैं। हनीमून पर जाने वालों के लिए एक बेहद शानदार जगह मानी जाती है। हालांकि यहां खुलकर एंजॉय करने के लिए आपको थोड़ा समय और खर्च दोनों बढ़ाने होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!