Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लेना चाहते हैं सर्दियों में ट्रैकिंग का मजा, देश की ये 7 जगहें देगी आपको रोमांच

आज हम आपके लिए देश की कुछ बेहतरीन जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप सर्दियों के दिनों में ट्रैकिंग का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Nov 2021 11:35:37

लेना चाहते हैं सर्दियों में ट्रैकिंग का मजा, देश की ये 7 जगहें देगी आपको रोमांच

घूमने के लिए कई लोग ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं जो रोमांच से भरी हो और एडवेंचर का मजा दे। सर्दियों के दिनों की शुरुआत में कई लोग ट्रैकिंग का मजा लेना पसंद करते हैं जिसमें बर्फ से ढके पहाड़ों पर चढ़ने का अपना अलग ही आनंद आता हैं। कई लोग इस आनंद को पाने के लिए जगह का चुनाव नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए देश की कुछ बेहतरीन जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप सर्दियों के दिनों में ट्रैकिंग का लुत्फ़ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कौनसी हैं वो जगहें।
travel tips,travel guide,best trekking places हाम्टा पास

हाम्टा पास हिमाचल प्रदेश में स्थित है और ट्रैकिंग के लिए पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। कुल्लू घाटी के हाम्टा पास से शुरू होकर स्पीति घाटी पर खत्म होने वाला ये ट्रैक ट्रेकर्स के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। travel tips,travel guide,best trekking places गोइचा ला

गोइचा ला सिक्किम में स्थित है। हिमालय की चोटियों को देखने के लिए आप गोइचा ला जा सकते हैं। गोइचा ला में आपको सिक्किम की संस्कृति और परंपरा को करीब से देखने का मौका मिलेगा। यहां से आप कंचनजंगा पहाड़ियों पर होने वाले सूर्योदय को देख सकते हैं और मन में सुकून महसूस कर सकते हैं। travel tips,travel guide,best trekking places दयारा बुग्याल

सर्दियों में उत्तराखंड स्थित दयारा बुग्याल ट्रैकिंग का आइडिया भी है परफेक्ट प्लान। बर्फ से घिरे रास्तों पर ट्रैकिंग का एडवेंचर ही अलग होता है। यहां तक कि सर्दियों में रास्ते ही नहीं जंगल भी सफेद चादर ओढ़े नजर आते हैं। पहली बार ट्रैकिंग के लिए आ रहे हैं तो गाइड के साथ ही आगे बढ़े। travel tips,travel guide,best trekking places रूपकुंड

उत्तराखंड में मौजूद रूपकुंड झील पांच हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस ट्रेक पर जाने के लिए आपको एक अच्छे गाइड की मदद लेनी होगी, क्योंकि ये ट्रेक हरे भरे मैदानों और संकरे जंगलों से गुजरता है। यह अपने आप में एक जादुई ट्रैकिंग का अनुभव कराएगा। travel tips,travel guide,best trekking places चेंब्रा पीक

केरल में स्थित चेंब्रा पीक आपको अपनी खूबसूरती का दीवाना बना देगी। हरे भरे जंगल और चाय के बागान ट्रैकर्स को खूब आकर्षित करते हैं। इस ट्रैक पर हर साल कई पर्यटक पहुंचते हैं और ट्रैकिंग का मजा लेते हैं। travel tips,travel guide,best trekking places नाग टिब्बा

सर्दियों में उत्तराखंड की कई जगहों पर स्नो पड़ती है। उन्हीं जगहों में नाग टिब्बा का भी नाम आता है। यहां आपको पेड़-पौधों के बदले सिर्फ दूर तक बर्फ से ढके पहाड़ नज़र आएंगे। अगर आप ट्रैकिंग का प्लान बना रहे हैं, तो ये एडवेंचर ट्रिप के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। travel tips,travel guide,best trekking places केदारकंठा

भारत की सबसे फेमस विंटर ट्रैकिंग लिस्ट में केदारकंठा का नाम आता है। उत्तराखंड में मौजूद केदारकंठा भारत के सबसे ऊंचे ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जो समुद्र तल से 3583 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सर्दियों में केदारनाथ बेहद खूबसूरत लगता है। इसकी खूबसूरती देखने के लिए ही लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां आप ट्रैकिंग का मजा उठा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका